सिनेमा के साथ साथ टीवी सीरियलों में भी काफी बदलाव आया है. आज रोज आपको अपकी टीवी स्क्रीन पर नये-नये अभिनेता देखने को मिल जाते हैं लेकिन हम आज उन कलाकारों की बात कर रहे हैं जिनका किरदार ही उनकी पहचान बन गया.

मुकेश खन्ना उर्फ शक्तिमान

दूरदर्शन के धारावाहिक शक्तिमान में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना को जब भी बच्चे देखते हैं तो शक्तिमान-शक्तिमान कह कर चिल्लाने लगते हैं. इसके साथ ही महाभारत में भीष्म की भूमिका में भी लोगों ने मुकेश खन्ना को खासा पसंद किया है.

अरुण गोविल उर्फ श्री राम

रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को आज बहुत कम लोग उनके असली नाम से जानते हैं. बहुत से लोगों के मन में राम के रूप में अरुण गोविल का चेहरा सामने आ जाता है. यूपी के रामनगर में जन्मे अरुण गोविल आज दर्शकों के लिए साक्षात राम बन चुके हैं.

फिरोज खान उर्फ अर्जुन

50 से ज्यादा हिंदी फिल्में में अपना अभिनय कर चुके अभिनेता फिरोज खान आज भी महाभारत के अर्जुन के रूप में जाने जाते हैं. महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज का जन्म मुंबई में हुआ. फिरोज के रूप में अर्जुन को हमारे घरों में आज भी याद किया जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...