Aishwarya Sharma Pregnant: 'गुम है किसी के प्यार में' की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा यानी पाखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं. फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

पोस्ट के जरिए लोगों की लगाई क्लास

हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना भड़ास निकाला है. दरअसल एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की खबरों को झूठा और बकवास बताया. उन्होंने इस झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों की क्लास भी लगाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

आखिर क्यों नाराज है पाखी

कुछ दिनों पहले बताया गया कि होली प्रोग्राम के दौरान ऐश्वर्या शर्मा स्टेज पर डांस कर रही थीं और उसी दौरान नीचे गिर गईं. ऐसे में उनके पति नील भट्ट दौड़ते हुए आए और उन्हें ट्रीटमेंट के लिए फौरन अस्पताल ले गए.  बाद में बताया गया कि अब एक्ट्रेस ठीक हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेहोश होने की बात को प्रेग्नेंसी से जोड़ने लगे. झूठी खबरे फैलने लगी कि एक्ट्रेस मां बनने वाली है, ऐसे में ऐश्वर्या शर्मा आगबबूला हो गई और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...