हर लड़की की चाह होती है कि वह स्लिम ट्रिम और सुंदर दिखे. मगर आज का युवावर्ग फास्ट फूड का इस कदर दीवाना है कि स्वाद के लिए कुछ भी खाना पसंद करता है, जबकि खानपान की यह आदत शरीर की बनावट को बिगाड़ देती है. अगर आप लगातार फास्ट फूड का सेवन कर रही हैं और वह भी बिना शारीरिक मेहनत या एक्सरसाइज के तो मोटापे से दोस्ती होनी तय है. लेकिन डेली लाइफ में कुछ बदलाव लाकर आप भी स्लिमट्रिम और ब्यूटीफुल बन सकती हैं...

स्वाद बिगाड़े सेहत....

खाने-पीने की बुरी आदतों और गलत जीवनशैली की वजह से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है, जिस से वजन बढ़ता है और हम मोटापे जैसी समस्या की चपेट में आ जाते हैं. आज की युवा लड़कियों को जीभ का स्वाद लेना बखूबी आता है लेकिन इस स्वाद के साथ और फिर स्लिम ट्रिम बनने का ख्वाब देखना ख्वाब ही रह जाता है. शरीर में जब फैट जमा होने लगता है तो इस का सब से ज्यादा असर कमर और पेट पर पड़ता है. ये दोनों शरीर के ऐसे भाग हैं जहां चरबी सब से ज्यादा इकट्ठा होने लगती है, जिस से पता चल जाता है कि हम मोटे हो रहे हैं. ऐसे में कुछ लड़कियां जो कल तक पिज्जा, बर्गर आदि खाना पसंद करती थीं वे तुरंत अपनी डाइट बहुत कम कर देती हैं और दवाओं का सहारा लेने लगती हैं, जो कतई उचित नहीं होता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...