Trending footwear : हर साल फरवरी-मार्च में जब बड़े फैशन ब्रांड्स अपने Fall/Winter Collection पेश करते हैं, तब लगता है कि इन ट्रेंड्स को आने में अभी बहुत वक्त है. लेकिन देखते ही देखते अगस्त खत्म होता है और सितंबर आते ही वही रनवे ट्रेंड्स बाजार और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. अगर आप भी इस फॉल सीजन में अपने लुक को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो जान लीजिए Fall/Winter 2026 के सबसे बड़े शू ट्रेंड्स, जो इस बार फैशन की दुनिया में खूब चर्चा बटोर रहे हैं.

लेस-अप शूज़ की वापसी-

इस सीजन लेस-अप शूज़ एक बार फिर ट्रेंड में हैं. घुटनों तक जाने वाले लेस-अप बूट्स से लेकर छोटे लेस वाले फुटवियर तक, हर स्टाइल फैशन रनवे पर देखने को मिला.

अगर आपको थोड़ा यूनिक लुक पसंद है, तो कटआउट लेस-अप डिजाइन भी इस साल काफी पसंद किए जा रहे हैं.

सैटिन शूज़ बनेंगे नया फैशन स्टेटमेंट-

अब तक फॉल सीजन में स्वेड शूज़ सबसे ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन इस बार सैटिन (Satin) ने सबका ध्यान खींच लिया है. नुकीले पंप्स, फ्लैटफॉर्म और पीप-टो डिजाइन वाले सैटिन फुटवियर इस सीजन का बड़ा ट्रेंड बनने वाले हैं. अगर किसी पार्टी या फेस्टिव लुक की तैयारी कर रहे हैं, तो सैटिन शूज़ आपके आउटफिट को अलग पहचान देंगे.

ज़ेब्रा प्रिंट और पोल्का डॉट्स का रहेगा जलवा-

अगर आपको प्रिंटेड फुटवियर पसंद हैं, तो इस बार आपके लिए अच्छी खबर है. ज़ेब्रा प्रिंट और पोल्का डॉट्स दोनों ही इस सीजन में ट्रेंड कर रहे हैं. खासकर ज़ेब्रा प्रिंट वाले बूट्स और पोल्का डॉट हील्स फैशन लवर्स की पहली पसंद बन सकते हैं. बस ध्यान रखें कि दोनों प्रिंट्स को एक साथ पहनने से बचें.

कलर ब्लॉकिंग फिर हुई ट्रेंड में-

कुछ साल पहले जो कलर ब्लॉकिंग स्टाइल खूब पसंद किया जाता था, वह अब फिर से वापसी कर चुका है. दो या तीन अलग-अलग रंगों वाले फुटवियर इस फॉल सीजन में खूब देखने को मिलेंगे. अगर आप सिंपल आउटफिट पहन रहे हैं, तो कलर ब्लॉक शूज़ आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं.

एक्स्ट्रा पॉइंटेड टो शूज़-

इस बार नुकीले पंजों वाले जूते पहले से भी ज्यादा लंबे और आकर्षक नजर आए. चाहे हील्स हों, बूट्स या पंप्स, एक्स्ट्रा पॉइंटेड टो डिजाइन इस सीजन का सबसे बोल्ड ट्रेंड माना जा रहा है. यह लुक आपके पैरों को लंबा और एलिगेंट दिखाने में मदद करता है.

इस सीजन कौन-सा ट्रेंड चुनें?

अगर आप सिर्फ एक नया फुटवियर खरीदना चाहते हैं, तो लेस-अप बूट्स या पॉइंटेड टो हील्स सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं, पार्टी और फेस्टिव सीजन के लिए सैटिन शूज़ शानदार चॉइस रहेंगे.

पूरा फैशन स्टेटमेंट-

Fall/Winter 2026 में फुटवियर सिर्फ आराम तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरा फैशन स्टेटमेंट बनेंगे. लेस-अप बूट्स, सैटिन शूज़, ज़ेब्रा प्रिंट, कलर ब्लॉकिंग और एक्स्ट्रा पॉइंटेड टो जैसे ट्रेंड्स इस सीजन हर फैशन लवर की वॉर्डरोब का हिस्सा बनने वाले हैं.

अगर आप आने वाले सीजन में ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं, तो अभी से इन स्टाइल्स को अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...