hotel stay tips : हमारे साथ ऐसा काफ़ी बार होता है जब हम होटल जाते हैं और गलती से या कभी जानबूझकर भी होटल का कुछ सामान साथ में ले आते हैं. सिर्फ़ लाते ही नही हैं बल्कि चोरों की तरह उस समान को छुपा-छुपा कर लाते हैं. ये किस्सा हर किसी की ज़िन्दगी में कभी-न-कभी तो ज़रूर हुआ होता है. पर क्या आपको पता है कि होटल रूम में कुछ ऐसा सामान रखा होता है जिसको आप घर ले कर जा सकते हैं. अगली बार जब भी आप होटल जाएँ तो चोरों की तरह सामान न लाना पड़े इसके लिए हम आपसे कुछ ऐसे सामान की लिस्ट शेयर कर रहें है जो होटल से फ़्री में लाए जाने वाले सकते हैं.

वे कौन सी चीजें है जो आप होटल के कमरे से ले जा सकते है (Complimentary Items)

दरअसल ये वे चीजें हैं जो होटल आपके उपयोग के लिए देता है और आपके कमरे के Room Rate में ही इनका खर्च शामिल होता है. लेकिन कई बार हमे लगता है इन्हें हम नहीं ले जा सकते इसलिए हम उन्हें अपने सामान में छिपाकर ले जाते है. लेकिन अब ऐसा करने की जरुरत नहीं है. कुछ चीजें है जो आपके लिए ही है.

 

 बाथरूम की चीजें (Toiletries)

छोटे शैम्पू की बोतले, कंडीशनर, बॉडी वॉश, मॉइस्चराइजर और माउथवॉश की छोटी बोतलें. यानी की छोटी बोतल में आपके यूज़ के लिए जो भी सामन रखा है और वो यूज़ करने के दौरान बच गया है या बोतल खुली ही नहीं है तो उसे भी आप ले जा सकते है.

लेकिन यदि होटल बड़ी रिफिल करने वाली बोतलों (Dispenser) का उपयोग कर रहा है, तो उन्हें न ले जाएं.

डिस्पोजेबल किट- साबुन जो आपने खोल लिया है, शावर कैप, कॉटन पैड्स, ईयर बड्स, नेल फाइल, और डिस्पोजेबल रेजर या टूथब्रश किट यदि उपलब्ध हो.

टूथपेस्ट और टूथब्रश

जब भी हम घूमने निकलते हैं तो हम सब कुछ पैक कर लेते हैं पर काफ़ी बार हम टूथपेस्ट या टूथब्रश रखना भूल जाते हैं. ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर होटल रूम में उनके लिए टूथब्रश और टूथपेस्ट दोनों का इंतज़ाम किया गया होता है. जिनको आप इस्तेमाल करके बिना रोक-टोक के घर भी ला सकते हैं.

स्टेशनरी की चीजें-

रूम में रखें हुए नोटपैड और पेन पर होटल का नाम लिखा होता है और होटल चाहता है कि वे सामान आप ले जाएँ ताकि उनके होटल की ब्रांडिंग हो सकें. इसलिए इन्हें लेते समय आप ना घबराएं. इसे अक्सर मेहमानों के लिए एक ‘सोवेनियर’ (यादगार) के रूप में रखा जाता है.

कमरे में डेस्क पर रखा छोटा नोटपैड आप ले जा सकते हैं. यदि आपने उसमें कुछ लिखा है, तो भी आप उसे साथ ले जा सकते हैं.

यदि कमरे में होटल के नाम वाले लेटरहेड या लिफाफे रखे हैं, तो आप उन्हें ले जा सकते हैं.

जूता पॉलिश किट-

जूते चमकाने के लिए दिया जाने वाला छोटा स्पंज या किट भी डिस्पोजेबल होता है, आप इसे अपने साथ रख सकते हैं.

सिलाई किट (Sewing Kit)-

अधिकांश 5-स्टार होटलों में एक छोटा डिस्पोजेबल सिलाई किट (सुई-धागे के साथ) मिलता है, जिसे आप ले जा सकते हैं या इसे यूज़ कर सकते है. यह आपकी सुविधा के लिए दिया जाता है.

लॉन्ड्री बैग-

कपड़े रखने के लिए दिए गए डिस्पोजेबल प्लास्टिक या पेपर बैग होटल इसलिए रखते है ताकि आप गंदे कपडे उसमें रखकर होटल की लांड्री से धुलवा सकते है. वैसे आप इन्हें अपने साथ अलग से गंदे कपडे रखने के लिए भी यूज़ कर सकते है और साथ ले जा सकते है.

चाय-कॉफी बनानेका सामान-

भारत जैसे देश में चाय और कॉफ़ी दोनों के लिए ही लोगों में बहुत प्यार है. जिसके चलते ज़्यादातर होटल चाय और कॉफ़ी बनाने का इंतज़ाम होटल रूम में ही कर के रखते हैं. पर क्या आपको यह पता है कि चाय और कॉफ़ी किट्स को आप होटल रूम से घर ले जा सकते हैं.

होटल में सैशे (Sachets): चाय के बैग (Tea bags), कॉफी के पाउच, चीनी, और दूध (Creamer) के पैकेट कमरे में रखें होते है. जिन्हें हम वहां रहने के दौरान तो बनाकर यूज़ करते है लेकिन जब हम वापस जा रहे होते है तो वह चीजें बच जाती है और हम सोचते है इन बचे हुए पैकेट को हम ले जाएं या नहीं. इसी कन्फूजन की वजह से कई बार हम मन होते हुए भी वह सामान कमरे में छोड़ आते है. लेकिन अब अगली बार जब आप किसी होटल में रुकें तो पूरे हक़ के साथ वे चीजें अपने बैग में रख सकते है.

कमरे में मौजूद सीलबंद पानी की बोतलें (आमतौर पर प्रतिदिन 1-2 बोतलें (जो Complimentary’ मार्क की गई हों) जिनका उपयोग आप घूमने के दौरान भी कर सकते है.

चप्पलें-

यदि होटल ने डिस्पोजेबल पेपर या सस्ते कपड़े की चप्पलें दी हैं, तो आप उन्हें ले जा सकते हैं. वहीं अगर वो रबर की बाथरूम स्लिपर हों, तो आप उसे नहीं ले जा सकते.

ओरल हाईजीन किट-

होटल आपके रहने ही नहीं बल्कि आपके हाईजिन तक का ख़्याल रखते हैं. जिसके लिए होटल रूम में वो कुछ हाईजिन किट रखते हैं. जिससे उनके होटल में आए गेस्ट को कोई भी समस्या न हो. होटल आपके सफ़र और आराम का पूरा ख़्याल रखते हुए इस किट को घर ले जाने पर कोई पाबन्दी नहीं रखता.

कुछ ऐसी चीजें जो आप होटल से नहीं ले जा सकते-

हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें आप अपने साथ बिल्कुल नहीं ले जा सकते, जैसे- हेयर ड्रायर, पेंटिंग्स, तकिए के कवर, पर्दे, लैम्प, घड़ी, ड्रेसिंग गाउन आदि. ये चीजें होटल की प्रॉपर्टी हैं और आप इनका सिर्फ इस्तेमाल कर सकते हैं इन्हें अपने साथ लेकर नहीं जा सकते. इसके अलावा, कई होटलों में कमरे में एक छोटे कैबिनेट में चॉकलेट और स्नैक्स रखे होते हैं, जिन्हें अगर आप खाते हैं, तो आपको इसके चार्जेस देने पड़ेंगे.

बड़ी स्टेशनरी-

कभी-कभी डेस्क पर चमड़े का बना हुआ ‘मेनू होल्डर’, ‘नोटपैड होल्डर’ या ‘फाइल फोल्डर’ रखा होता है. इन्हें बिल्कुल नहीं ले जाना चाहिए. ये होटल की स्थायी संपत्ति (Property) हैं.

किताबें और मैगजीन-

कमरे में रखी हुई कोई भी किताब, होटल की डायरेक्टरी (Directory), या मैगजीन होटल की होती है. उन्हें कमरे में ही रहने दें.

चादरें और तौलिया – Bedsheets and Towels

होटल के कमरों की सफेद चादरों और साफ तौलिया को देखकर हमारा भी मन उन्हें साथ ले जाने का कर जाता है. साथ ही तकिये के कवर, चादरें, कंबल या बेड रनर (बिस्तर के नीचे बिछी सजावटी पट्टी), कमरे में रखे सजावटी या अतिरिक्त कुशन हमने बहुत पसंद आते है. हम सोचते है कि काश हम इन्हें अपने साथ ले जाते. आपने सही सोचा इन्हें काश ही रहने दें असलियत में आप इन्हें नहीं ले जा सकते. आप बस इनका मजा होटल में रहकर ही लें. भले ही आप उन्हें इस्तेमाल कर रहे हों, इन्हें होटल में ही छोड़ें. होटल इन्हें धुलाई के बाद दोबारा इस्तेमाल करते हैं.

बिजली के सामान – Electronic Things

केतली (Electric Kettle) और कॉफी मेकर- कमरे में चाय या कॉफी बनाने के लिए दी गई केतली और उसके साथ जुड़ी ट्रे (जिसमें अक्सर एक छोटी सी मशीन होती है) को होटल की संपत्ति माना जाता है.

बर्तन-  कांच के गिलास, कॉफी मग, और मेटल की कटलरी को भी आप नहीं ले जा सकते.

हेयर ड्रायर (Hair Dryer): यह बाथरूम में फिक्स होता है. इसे वहां से अलग करने की कोशिश न करें.

टेलीविज़न और रिमोट: टीवी के साथ-साथ उसका रिमोट कंट्रोल भी होटल का हिस्सा है. कई बार लोग गलती से रिमोट अपने बैग में डाल लेते हैं, यह गलत है.

टेबल लैंप और बेडसाइड लाइट्स: ये लाइटें कमरे के इंटीरियर का हिस्सा हैं, इन्हें कभी न छुएं.

टेबल क्लॉक या अलार्म क्लॉक: यदि कमरे में डिजिटल या एनालॉग घड़ी है, तो वह कमरे के लिए ही है.

मिनी-बार का सामान-  फ्रिज में रखी शराब, कोल्ड ड्रिंक्स या स्नैक्स को भी आप नहीं ले जा सकते. यदि वह कॉम्प्लीमेंट्री नहीं हैं तो उन्हें ना ले जाएँ.

छोटा फ्रिज (Mini-Fridge): मिनी-बार फ्रिज का हिस्सा होता है, उसे तो ले जाना संभव ही नहीं है, लेकिन उसके अंदर रखे सेंसर वाले सामान को भी बिना भुगतान किए नहीं लेना चाहिए.

सजावट का सामान- लैंप, घड़ियां, चित्रकारी, और हैंगर को भी आप नहीं ले जा सकते.

एडेप्टर या चार्जर-  यदि होटल ने सुविधा के लिए कोई एडेप्टर दिया है, तो वह चेक-आउट के समय वापस कर देना चाहिए. इस तरह ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप अपने साथ नहीं ले जा सकते. अगर ले जाना भी चाहते हैं, तो होटल बिल में आपको इसके भी पैसे देने पड़ सकते हैं. किसी-किसी होटल से अगर आप बिना पूछे सामान लेकर जाते हैं, तो वहां का स्टाफ आप पर जुर्माना भी डाल सकता है.

हमेशा ध्यान रखें कि यदि कोई वस्तु कमरे में “For sale” या “Price list” के साथ रखी है (जैसे मिनी-बार में रखी चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स, या वाइन), तो उसे बिल्कुल न छुएं, क्योंकि उसके पैसे चेक-आउट के समय आपके बिल में जुड़ जाएंगे. इसलिए संदेह होने पर अगर आप फिर भी सुनिश्चित नहीं हैं, तो रिसेप्शन पर फोन करके पूछने में कोई बुराई नहीं है. वे इसे बहुत सामान्य तौर पर लेंगे और आपको स्पष्ट बता देंगे.

बॉक्स-  इन्वेंट्री चेक (Inventory Check) क्या होता है ?

शायद आपको यह बात पता नहीं होगी कि आपके बिल पाय करने से पहले ही 5-स्टार होटलों में हाउसकीपिंग स्टाफ चेक-आउट से पहले कमरे की पूरी इन्वेंट्री चेक करता है. यदि कोई उपकरण गायब मिलता है, तो वे तुरंत आपके बिल में उसकी पूरी कीमत जोड़ देंगे, जो बाजार मूल्य से काफी अधिक हो सकती है. आजकल कई होटल ‘स्मार्ट रूम’ तकनीक का उपयोग करते हैं, जहाँ अगर कमरे की कोई चीज अपनी जगह से हटाई जाती है, तो सिस्टम रिसेप्शन को सूचित कर देता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...