Monsoon Homecare: रीना 1 सप्ताह के लिए अपने मायके चली गई थी. वापस लौटी तो घर की हालत देख सिर चकरा गया. घर के सारे कोनों में फंगस और फफूंद लग गए थे. अलमारी में रखे कपड़े, फर्नीचर, आलू, प्याज पर भी फंगस की परत आ गई थी. सारे घर में सिलन की बदबू फैल गई थी. मायके में किया हफ्तेभर का आराम घर आते ही किरकिरा हो गया. लेकिन अपनी सूझबूझ से उस ने 1 ही दिन में घर को पहले जैसा करने में कोई कसर न छोड़ी.

चलिए, जानते हैं ऐसे टिप्स ऐंड ट्रिक्स जिन से बरसात के मौसम में हम अपने घर को फंगस फ्री बना सकते हैं.

मौनसून के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिस से घर में फंगस और फफूंदी पनपने लगते हैं. इस से न केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि घर का सामान भी खराब हो सकता है.

फफूंदी से बचाने के लिए अपनाएं टिप्स

बंद घर में मौनसून के कारण फंगस लगने की समस्या अधिक होती है क्योंकि घर के अंदर बाहर की सूर्य की किरण नहीं आ पाती और न ही हवा जिन से सिलन आई जगह सूख नहीं पाती जिस कारण यह समस्या अधिक होती है. इसलिए धूप के समय घर की खिड़कियां खुली रखें, जिस से ताजा हवा और धूप घर के अंदर आए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...