‘KKK 10’ स्टार बलराज स्याल ने गुपचुप रचाई शादी, शहनाज गिल संग कर चुके हैं रोमांस

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच टीवी सेलेब्स की शादी का सिलसिला जारी है. बीते दिनों ससुराल सिमर का फेम एक्टर मनीष रायसिंघानिया ने अपनी गर्लफ्रेंड संगीता से शादी रचाई थी. वहीं अब खबरें हैं की ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ स्टार बलराज स्याल ने भी गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. वहीं खास बात यह है कि उनकी लाइफ पार्टनर बौलीवुड की एक सिंगर हैं. आइए आपको बताते हैं कौन हैं ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ स्टार बलराज स्याल की लाइफ पार्टनर…

बॉलीवुड सिंगर दीप्ति तुली के साथ लिए फेरे

टीवी के जानेमाने कॉमेडियन बलराज स्याल ने सबको अपनी शादी की खबर देकर चौंका दिया है. बलराज स्याल ने 7 अगस्त को बॉलीवुड सिंगर दीप्ति तुली के साथ सात फेरे ले लिए हैं. इस बात का खुलासा खुद बलराज स्याल ने ही एक इंटरव्यू के दौरान किया है.

ये भी पढ़ें- ‘बालिका वधू’ फेम इस एक्ट्रेस के घर गूंजीं किलकारी, शादी के 7 साल बाद बनीं मां

शूटिंग के दौरान मिले थे दोनों

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Deepti Tuli (@deeptitulimusic) on

बलराज स्याल ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘हम पिछले साल चंडीगढ़ में एक शूटिंग के दौरान मिले थे. मैं इस शो में एंकर था और दीप्ति तुली परफॉर्म करने आईं थीं. पहली नजर में वह मुझे बहुत पसंद आई. वो अक्सर मेरे मैसेजेस का जवाब नहीं देती थीं. शायद तब वो मुझे कुछ खास पसंद नहीं करती थीं.’

दीप्ति को शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन…

आगे बलराज ने कहा कि, ‘तुर्की और ग्रीस की ट्रिप के दौरान हम दोनों की लम्बी लंबी बातें होने लगी जिसके बाद हम दोनों की 2 मुलाकातें भी हुई हैं. अपने जन्मदिन पर मैंने दीप्ति को शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. उसके बाद मैं एक टीवी शो की शूटिंग करने चला गया. मेरे वापस आने के बाद दीप्ति तुली ने शादी के लिए हामी भर दी. इसके बाद परिवार ने हम दोनों की कुंडली मिलवाई.’

 

View this post on Instagram

 

Lakh lakh vadaiyan paaji @balrajsyal @deeptitulimusic bhabhi 😍 kinni soni Jodi hai #deepraj ☺️ kisi di vi nazar na lag jave 🙈 baba ji tuhanu vadiyan khooshiyan bakshein 🙏🏻❤ Waheguru ji meher kari 🔱😇🙏🏻 Pehle wo dost the🤗 phir pyaar hua😍 aur umar bhar ke liye humsafar ban Gaye 😉😘🙈❤ 2 lines for you by me 🙈 #balrajsyal #deeptituli #bhaarsh_lover_varu #bhaarsh #bhaarshkimohabbatein #bhartisingh #harshu_the_legend #haarshlimbachiyaa #HumariPyariBharti #humarepyarehaarsh #bharsh #wewantkhatrashowbacksoon #comebackkkkhatra #laughterqueen #kkkhatra #thekhatrashow #KhatraKhatraKhatra #bhartisinghonsharechat #bhartikahaarsh #haarshkibharti #humtumaurquarantine #lyricisthaarsh #bhaarshthepowercouple #bhartiholics #bharshians #bhartians #haarshuthecutu #haarshians

A post shared by bhaarsh_lover_varu (@bhaarsh_lover) on

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक को होगा अपनी गलती का एहसास, आएगा नया ट्विस्ट

बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में नजर आ चुके बलराज स्याल कई कौमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. और फैंस उनकी कौमेडी काफी पसंद करते हैं. वहीं दीप्ति भी बौलीवुड की कई फिल्मों में गाना गा चुकी हैं.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका हुए अस्पताल में एडमिट, जानें क्या है वजह

कोरोनावायरस के कहर के बीच सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो चुकी है. वहीं सीरियल में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बीते दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कास्ट में फेरबदल देखने को मिला. जहां अंजलि भाभी और सोड़ी के किरदार निभाने वाले नेहा मेहता और गुरचरण सिंह ने सीरियल को अलविदा कहा तो वहीं नए किरदारों की एंट्री नें फैंस को एंटरटेन किया. इसी बीच खबर है कि शो के एक खास किरदार की बिगड़ी तबियत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला…

नट्टू काका हुए बीमार

शो में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक (Ghanashyam Nayak) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके गले में परेशानी होने के कारण सर्जरी होगी. दरअसल, घनश्याम नायक ने लॉकडाउन के बाद से शूटिंग शुरू नहीं की है. लेकिन गले की गलैंड्स में परेशानी के चलते सर्जरी की नौबत आ गई है.

ये भी पढ़ें- ‘बालिका वधू’ फेम इस एक्ट्रेस के घर गूंजीं किलकारी, शादी के 7 साल बाद बनीं मां

गले में गांठ का होगा औपरेशन

खबरों से पता चला है कि कुछ दिनों पहले घनश्यान नायक के गले में गांठ डिटेक्ट हुई. डॉक्टर ने जिसके लिए सर्जरी बोला है वह जल्द ठीक होकर वापस आएंगे. नट्टू काका शो में एक दिलचस्प किरदार निभाते हैं और लोग उनके इस रोल को काफी पसंद भी करते हैं.

बता दें,  बीते दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के एक्टर्स को शूटिंग करने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद इस खबर से खुश घनश्‍याम नायक ने शूटिंग पर लौटने के बारे में एक्टर ने कहा था कि मैं अपनी आखिरी सांस तक काम करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक को होगा अपनी गलती का एहसास, आएगा नया ट्विस्ट

Serial Story: रिश्ता (भाग-2)

पिछला भाग पढ़ने के लिए- रिश्ता भाग-1

उस शाम अशोकजी ने जब अलका से इस विषय पर बातचीत आरंभ की तो सोमनाथ भी वहां मौजूद थे.

सारी बात सुन कर अलका ने साफ शब्दों में अपना मत उन दोनों के सामने जाहिर कर दिया, ‘‘पापा, रोहन से मैं प्यार नहीं करती. फिर ऐसी कोई बात होती तो मैं आप को जरूर बताती.’’

‘‘बेटी, क्या तुम किसी और से प्यार करती हो?’’ सोमनाथजी ने सचाई जानने का मौका गंवाना उचित नहीं समझा था.

‘‘नहीं, अंकल, अभी तो अपना अच्छा कैरियर बनाना मैं  बेहद महत्त्वपूर्ण मानती हूं.’’

‘‘यह रोहन तुम्हें तंग करता है क्या?’’ अशोकजी की आंखों में गुस्से के भाव उभरे.

‘‘मुझे जैसे ही इस बात का एहसास हुआ कि वह मुझ से अलग तरह का रिश्ता बनाना चाहता है, तो मैं ने उस से बोलचाल बंद ही कर दी. उस ने मेरा इशारा न समझ आप को पत्र भेजा, इस बात से मैं हैरान भी हूं और परेशान भी.’’

‘‘तू बिलकुल परेशान मत हो, अलका. कल ही मैं उस से बात करता हूं. उस ने तुझे परेशान किया तो गोली मार दूंगा उस को,’’ अशोकजी का चेहरा गुस्से से भभक उठा.

‘‘यार, गुस्सा मत कर…नहीं तो तेरा ब्लड प्रेशर बढ़ जाएगा,’’ सोमनाथ ने अशोकजी को समझाया पर वह रोहन को ठीक करने की धमकियां देते ही रहे.

‘‘पापा,’’ अचानक अलका जोर से चिल्ला पड़ी, ‘‘आप शांत क्यों नहीं हो रहे हैं. एक बार हाई ब्लड पे्रशर के कारण नर्सिंग होम में रह आने के बाद भी आप की समझ में नहीं आ रहा है? आप फिर से अस्पताल जाने पर क्यों तुले हैं?’’

अपनी बेटी की डांट सुन कर अशोकजी चुप तो जरूर हो गए पर रोहन के प्रति उन के दिल का गुस्सा जरा भी कम नहीं हुआ था.

रोहन ने उस रात सोने से पहले अपनी मां मीनाक्षी को शर्मीली सी मुसकान होंठों पर ला कर जानकारी दी, ‘‘कल लंच पर मैं ने अलका और उस के पापा को बुलाया है. उन की अच्छी खातिरदारी करने की जिम्मेदारी आप की है.’’

‘‘यह अलका कौन है?’’ खुशी के मारे मीनाक्षी एकदम से उत्तेजित हो उठीं.

‘‘मेरे साथ पढ़ती है, मां.’’

‘‘प्यार करतेहो तुम दोनों एकदूसरे से?’’

रोहन ने गंभीर लहजे में जवाब दिया, ‘‘उस के पापा को तुम ने मना लिया तो रिश्ता पक्का समझो. वह गुस्सैल स्वभाव के हैं और अलका उन से डरती है.’’

‘‘अपने बेटे की खुशी की खातिर मैं उन्हें मनाऊंगी शादी के लिए. तू फिक्र न कर, मुझे अलका के बारे में बता,’’ मीनाक्षी की प्रसन्नता ने उन की नींद को कहीं दूर भगा दिया था.

अशोकजी ने फोन कर के रोहन को अपने घर बुलाया था, पर उस ने सुबह व्यस्तता का बहाना बना कर उन्हें व अलका को दोपहर के समय अपने घर आने को राजी कर लिया था.

‘‘बेटी, किसी के घर में बैठ कर उसे डांटनाडपटना जरा कठिन हो जाता है, पर वह लफंगा आसानी से सीधे रास्ते पर नहीं आया तो आज उस की खैर नहीं,’’ अशोकजी ने अपनी इस धमकी को एक बार फिर दोहरा दिया.

‘‘पापा, अपने गुस्से को जरा काबू में रखना, खासकर रोहन की मम्मी को कुछ उलटासीधा मत कह देना, क्योंकि रोहन उन्हें पूजता है. अपनी मां की हलकी सी बेइज्जती भी उस से बर्दाश्त नहीं होगी,’’ अलका बोली.

ये भी पढ़ें- अब जाने दो उसे भाग-2

‘‘मैं पागल नहीं हूं जो बिना बात किसी से उलझूंगा. रोहन तुम्हारा नाम अपने दिल से निकालने का वादा कर ले, तो बात खत्म. अगर वह ऐसा नहीं करता है तो मुझे सख्ती बरतनी ही पडे़गी,’’ अशोकजी ने अपनी बेटी की सलाह को पूरी तरह मानने से इनकार कर दिया.

‘‘पापा, समझदारी से काम लोगे तो इस मामले को निबटाना आसान हो जाएगा. हमें रोहन की मां को अपने पक्ष में करना है. बस, एक बार उन्होंने समझ लिया कि यह रिश्ता नहीं हो सकता तो रोहन को सीधे रास्ते पर लाने के लिए उन का एक आदेश ही काफी होगा.’’

‘‘मैं समझ गया.’’

‘‘गुड और गुस्से को काबू में रखना है.’’

‘‘ओके,’’ अपनी बेटी का गाल प्यार से थपथपा कर अशोकजी ने घंटी का बटन दबा दिया था.

मीनाक्षी ने मेहमानों की आवभगत के लिए पड़ोस में रहने वाली गायत्री को भी बुला लिया था.

वह अपनी भावी बहू व समधी की खातिर में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी. इतने अपनेपन से मीनाक्षी ने अशोकजी व अलका का स्वागत किया कि तनाव, शिकायतों व नाराजगी का माहौल पनपने ही नहीं पाया.

रोहन बाजार से मिठाई लेने चला गया था. वह कुछ ज्यादा ही देर से लौटा और तब तक मीनाक्षी ने मेज पर खाना लगा दिया था.

खाना इतना स्वादिष्ठ बना था कि अशोकजी ने सारी चिंता व परेशानी भुला कर भरपेट भोजन किया. मीनाक्षी के आग्रह के कारण शायद वह जरूरत से ज्यादा ही खा गए थे.

भोजन कर लेने के बाद ही मुद्दे की बात शुरू हो पाई. गायत्री आराम करने के लिए अपने घर चली गई थी.

‘‘मीनाक्षीजी, हम कुछ जरूरी बातें रोहन और आप से करने आए हैं,’’ अशोकजी ने बातचीत आरंभ की.

‘‘भाई साहब, मैं तो इतना कह सकती हूं कि अलका को सिरआंखों पर बिठा कर  रखूंगी मैं,’’ मीनाक्षी ने अलका को बडे़ प्यार से निहारते हुए जवाब दिया.

‘‘आंटी, मैं रोहन से प्यार नहीं करती हूं, इसलिए आप कोई गलतफहमी न पालें,’’ अलका ने कोमल लहजे में अपने दिल की बात उन से कह दी.

‘‘मुझे रोहन ने सब बता दिया है, अलका. अपने पापा से डर कर तुम अपनी इच्छा को मारो मत. मुझे विश्वास है कि भाई साहब आज इस रिश्ते के लिए ‘हां’ कर देंगे,’’ अपनी बात समाप्त कर मीनाक्षी ने प्रार्थना करने वाले अंदाज में अशोकजी के सामने हाथ जोड़ दिए.

‘‘आप बात को समझ नहीं रही हैं, मीनाक्षीजी. मेरी बेटी आप के बेटे से शादी करना ही नहीं चाहती है, तो फिर  मेरी ‘हां’ या ‘ना’ का सवाल ही पैदा नहीं होता,’’ अशोकजी चिढ़ उठे.

‘‘पापा, डोंट बिकम एंग्री,’’ अलका ने अपने पिता को शांत रहने की बात याद दिलाई.

‘‘अंकल, आप इस रिश्ते  के लिए ‘हां’ कह दीजिए. अलका को राजी करना फिर मेरी जिम्मेदारी है,’’ रोहन ने विनती की.

‘‘कैसी बेहूदा बात कर रहे हो तुम भी,’’ अशोकजी को अपना गुस्सा काबू में रखने में काफी कठिनाई हो रही थी, ‘‘जब अलका की दिलचस्पी नहीं है तो मैं कैसे और क्यों ‘हां’ कर दूं?’’

‘‘वह तो आप से डरती है, अंकल.’’

‘‘शटअप.’’

‘‘पापा, प्लीज,’’ अलका ने फिर अशोकजी को शांत रहने की याद दिलाई.

‘‘लेकिन यह इनसान हमारी बात समझ क्यों नहीं रहा है?’’

‘‘अलका के दिल की इच्छा मैं अच्छी तरह से जानता हूं, अंकल.’’

‘‘तो क्या वह झूठमूठ इस वक्त ‘ना’ कह रही है?’’

‘‘जी हां, मुझे आप के घर से रिश्ता जोड़ना है और वैसा हो कर रहेगा, अंकल.’’

‘‘मैं तुम्हें जेल भिजवा दूंगा, मिस्टर रोहन,’’ अशोकजी ने धमकी दी.

‘‘भाई साहब, ऐसी अशुभ बातें मत कहिए. आप की बेटी इस घर में बहुत सुखी रहेगी, इस की गारंटी मैं देती हूं,’’ मीनाक्षी की आंखों में आंसू छलक आए तो अशोकजी चुप रह कर रोहन को क्रोधित नजरों से घूरने लगे.

‘‘पापा, आप इन्हें समझाइए और मैं रोहन को बाहर ले जा कर समझाती हूं,’’ अलका झटके से खड़ी हुई और बिना  जवाब का इंतजार किए दरवाजे की तरफ चल पड़ी.

ये भी पढ़ें- घोंसले का तिनका भाग-2

रोहन उस के पीछेपीछे घर से बाहर चला गया. मीनाक्षी और अशोकजी के बीच कुछ देर खामोशी छाई रही. सामने बैठी स्त्री की आंखों में छलक आए आंसुओं के चलते अशोकजी की समझ में  नहीं आ रहा था कि वह उस के मन को चोट  पहुंचाने वाली चर्चा को कैसे शुरू करें.

लेकिन एक बार उन के बीच बातों का जो सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों को वक्त का एहसास ही नहीं रहा. अपनेअपने खट्टेमीठे अनुभवों को एकदूसरे के साथ उन्होंने बांटना जो शुरू किया तो 2 घंटे का समय कब बीत गया पता ही नहीं चला.

आगे पढ़ें- मेरी बेटी आप के घर की….

किस काम का धर्म

एक दृष्टिकोण से तो यह मामला छोटा सा है, जिस में एक 19 साल की लड़की की जान गई. इस तरह की सैकड़ों जानें हर साल इस देश में जाती हैं. लड़की उत्तर प्रदेश के एक कसबे से दूसरे कसबे में अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर जा रही थी जिस के गिरने से वह मर गई. गिरने का कारण भी आम ही है.

इन 2 जनों को बाइक पर देख कर 2 युवकों ने अपनी बाइक पर से इन्हें छेड़ना शुरू कर दिया. इस इलाके में यह आम सोच है कि अगर एक लड़कालड़की बाइक पर जा रहे हैं तो दोनों प्रेमी हैं और उन्हें छेड़ने का मौलिक अधिकार हर उस जने के पास है जो ज्यादा मजबूत और दबंग है.

इस युवती के बड़े सपने थे. वह एक छोटे से कसबे दादरी के पास डेरी स्वैनर की रहने वाली थी और 99% अंक पा कर अमेरिका में बैक्सन कालेज, मैसाचूसेटस में फु ल स्कौलरशिप पर पढ़ रही थी. एक सुनहरा सपना दबंगों की हरकतों के कारण कुचल दिया गया.

इस तरह की घटनाएं तब से बढ़ गईं हैं जब से देश के कई हिस्सों में रोमियो स्क्वायड बन गए हैं. इन का ऊ पर से कहें तो उद्देश्य गैरजाति में प्रेम होने को ही रोकना नहीं है, किसी तरह का प्रेम होने से रोकना भी है ताकि शादियां सिर्फ  पंडितों के कहने पर कुं डलियां मिला कर हों.

ये भी पढ़ें- समझना होगा धर्म को

इन स्क्वायडों का दूसरा लाभ भगवा गैंगों को लगभग पुलिस पावर देना है ताकि ये धर्म के नाम पर मुसलमानों, दलितों और लड़कियों को लूट सकें और फि र लूट के पैसे से बड़े आलीशान धार्मिक आयोजन कर सकें. आखिर जो आशियाने, झांकियां, फू लों की मालाएं, बत्तियां, भंडारे हर थोड़े से दिनों के बाद लगते हैं, उन का पैसा आया कहां से है. यह लूट का पैसा होगा या उस चंदे का जो बाइकों पर सवार दबंग पे्रमी जोड़ो से है, मुसलमानों से, दलितों से, दुकानदारों स??े वसूलते हैं.

ये दबंग हर ताकत हाथ में रखते हैं. पुलिस वाले भी इन से डरते हैं क्योंकि आज शासन पर इन की पकड़ मजबूत है. थानेदारों का तबादला कराना उन की भीड़ के बाएं हाथ का काम है.

ये भगवाधारी गैंग वैसे जम कर भक्ति संगीत सुनते हैं और भजनकीर्तन में नाचते हैं पर धर्म भक्ति का अर्थ यह कब है कि वे शराफ त से पेश आएंगे? धर्म तो हिंसा सिखाता है. हमारे यहां हिंदू गैंग हैं तो इसलामी देशों में मुसलिम युवकों के और अमेरिका तक में ईसाई कट्टर गैंग हैं. अमेरिका में युवा कम हैं इन गैंगों में, वहां यह बीमारी 30-35 के बाद लगती है जब 1-2 गर्लफ्रैं ड छोड़ कर जा चुकी हों और नौकरी नहीं लग रही हो.

ये भी पढ़ें- छोटे शहरों की लड़कियां क्या असल में दकियानूसी होती हैं

धर्म अगर सद्व्यवहार सिखाता तो दुनिया में कहीं पुलिस की जरूरत ही नहीं होती. हर देश की जेलों में पादरियों, मुल्लाओं, पंडितों की पूजाप्रार्थना कराने वालों की जरूरत रहती है क्योंकि कैदी आमतौर पर कट्टर होते हैं. धर्म किस काम का अगर वह ढंग से जीना न सिखा सके, यह पूछने वाले का मुंह ही बंद कर दिया जाता है.

कैंसर रोगियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट बनाएगी डांस थेरेपी

– डाॅ. तेजिन्दर कटारिया, कैंसर इंस्टीच्यूट, मेदांता-द मेडिसिटी

जब किसी व्यक्ति को कैंसर होने का पता चलता है तो उन के मन में यह सवाल जरूर होता है कि क्या वह कभी सामान्य जीवन जी सकेगा. कैंसर के इलाज में केवल रेडिएशन ही शामिल नहीं होता बल्कि और भी कई चीजें शामिल होती हैं जैसे कीमोथिरेपी और जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी.

कैंसर के मरीज भी अच्छा जीवन जीना चाहते हैं. ऐसे में डांस थिरेपी कैंसर मरीजों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है. आज अस्पताल तथा कैंसर चिकित्सा केन्द्र कैंसर के मरीजों को शारीरिक एवं भावनात्मक पीड़ा से उबारने के लिए डांस थिरेपी के फायदों को लेकर अध्ययन कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया और अमरीका में डांस थिरेपी को डांस मूवमेंट थिरेपी (डीएमटी) के रूप में तथा ब्रिटेन में डांस मूवमेंट साइकोथिरेपी (डीएमपी) के रूप में जाना जाता है. डांस थिरेपी का कैंसर के मरीजों की सामान्य मानसिक और शारीरिक बेहतरी पर समग्र सकारात्मक प्रभाव देखा गया है. हालांकि यह याद रखा जाना चाहिए कि कैंसर का पता चलने पर ओंकोलाॅजिस्ट अगर सर्जरी, रेडिएशन या कीमोथिरेपी की सलाह देते हैं तो उस के विकल्प के तौर पर डीएमटी/डीएमपी को अपनाया नहीं जाना चाहिए. दरअसल डीएमटी/डीएमपी एक ऐसा माध्यम है जिस के जरिए मरीज अपनी मानसिक वेदना से राहत पा सकता है.

डीएमटी/डीएमपी कैसे काम करता है

यह ज्ञात हो चुका है कि डीएमटी/डीएमपी एंडोर्फिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ाता है जिस से शरीर में विभिन्न प्रणालियों की सक्रियता में वृद्धि होती है. कैंसर के मरीजों में होने वाले साकारात्मक भावनात्मक एवं व्यवहारात्मक सुधार का यही आधार है और इस से शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता भी बढ़ती है.

ये भी पढ़ें- कैसा हो संतुलित आहार

नृत्य की भंगिमाओं एवं गतियों में क्रिएटिव डांस, इंटरैक्टिव गेम्स, रिलैक्सेशन तकनीकें, एक्सप्रेसिव गतिविधियां, इम्प्रोवाइजेशन और अभिनय प्रस्तुति शामिल है. इन शारीरिक और मानसिक गतिविधियों से चिकित्सीय या मनोचिकित्सा संबंधी प्रभाव पैदा होते हैं. इस का लाभदायक प्रभाव मन पर पड़ता है जो शरीर को शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रखता है तथा अलगाव और दोबारा कैंसर होने के भय को दूर करता है.

कैंसर के ज्यादातर मरीजों में सर्जरी के बाद अपने शरीर की छवि को लेकर नकारात्मक भावना होती है जिस का मरीज के ठीक होने पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है. डीएमटी/डीएमपी किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को बढ़ा सकता है, अभिव्यक्ति में सुधार करता है और कैंसर के मरीजों को हंसा कर उन में बेहतर होने की भावना को भरता है। मानसिक तनाव को घटाता है. शारीरिक दर्द को कम करता है. मैस्टेक्टोमी सर्जरी कराने वाली महिलाओं में एक सप्ताह में दो से तीन बार डांस थिरेपी के डेढ़ घंटे के सत्र के बाद ये फायदे देखे गए.

ग्रुप डीएमटी / डीएमपी

इस के अलावा समूह में दी जाने वाली डांस थिरेपी अलगाव की भावना को दूर कर सकती है तथा आत्मविश्वास को मजबूत कर सकती है. डीएमटी/डीएमपी बातचीत के कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है तथा कैंसर रोगियों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, अन्य कैंसर रोगियों और अपने स्वयं के देखभालकर्ताओं और परिवारजनों के साथ जीवंत संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित करती है. ये मरीज अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना तथा उन्हें अभिव्यक्त करना शुरू करते हैं. इन समूहों में एक ही तरह के कैंसर के मरीज होते हैं या अलग-अलग तरह के मरीज मिले-जुले होते हैं.

डीएमटी/डीएमपी के हीलिंग चरण

नृत्य के लय एवं हाव-भाव का शरीर एवं मन से घनिष्ठ संबंध होता है. यह सबंध विभिन्न नृत्य चरणों या गतियों का उपयोग करके स्थापित किया जाता है जिसमें मुख्य रूप से चार चरण शामिल होते हैं, जैसे कि नियोजन, परिपक्वता, जागरूकता और मूल्यांकन.

1.   नियोजन में चिकित्सक किसी खास मरीज की शारीरिक और मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास करता है. इस में कुछ वार्मअप व्यायाम शामिल हो सकते हैं.

2.  लयबद्ध गतियों के माध्यम से शांति एवं एकाग्रता प्राप्त होने पर परिपक्वता की प्राप्ति होती है. वे तनाव तथा एंग्जाइटी को बेहतर तरीके से नियंत्रण कर पाते हैं.

3.  जागरूकता के चरण में मरीज को पर्याप्त शारीरिक एवं मानसिक ताकत प्राप्त होती है जिस से रोग का मुकाबला करने की क्षमता विकसित होती है और उसमें आशा की भावना जागृत होती है.

ये भी पढ़ें- जानें क्या है हर्ड इम्युनिटी और वैक्सीन

4. मूल्यांकन के दौरान, रोगियों में डांस थेरेपी के स्पष्ट लाभ स्पष्ट तौर पर प्रकट होते हैं तथा एक दूसरे के बीच संपूर्ण अनुभवों को साझा करने के साथ सत्र का समापन किया जा सकता है. पूरा सत्र 9 से 10 सप्ताह से अधिक का हो सकता है.

इसी तरह जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव रोगियों को बेहतर जीवन स्तर की ओर ले जाता है और उन्हें कैंसर जैसी कई बीमारियों से दूर रहने में मदद करता है. सब से महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने दैनिक आहार में फलों को शामिल करें. नियमित रूप से योग बहुत प्रभावी है. सूर्य नमस्कार अतिरिक्त कैलोरी को खपाने का एक प्रभावी उपाय है. अधिक कैलोरी के सेवन का संबंध कैंसर के विकास से है.

कांटों भरी ग्लैमर की डगर

हाल ही में तमिल अदाकारा विजयालक्ष्मी ने एक नेता के फौलोअर्स के द्वारा हैरस किए जाने के चलते आत्महत्या की कोशिश की. उन को बचा लिया गया. मगर भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक, सुशांत सिंह राजपूत और उन की मैनेजर रही दिशा को बचाया नहीं जा सका. चमकदमक की दुनिया में खुद को खत्म करने का यह सिलसिला नया नहीं है. जिया खान, प्रत्यूषा बनर्जी जैसे कई नाम हैं, जो बेहद कम उम्र में खुद को खत्म कर बैठे.

इन की आत्महत्याओं की वजह चाहे जो भी रही हो, मगर एक सवाल जरूर छोड़ जाती हैं कि आज का युवा इतना कमजोर क्यों है. आज सिर्फ बौलीवुड ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र चुनौतियों से भरा हुआ है. नैक टु नैक कंपीटिशन का जमाना लद गया अब तो हैड टु हैड कंपीटिशन का जमाना है. जब

क्षेत्र चुनौती भरा है तो लड़ने का हौसला भी रखना चाहिए.

हजारों लड़कियां पहुंचती हैं मुंबई

स्क्रीन पर किसी फिल्म को देख कर बहुत सी गर्ल्स उन किरदारों में खुद को फिट कर देती हैं. जेहन में ख्वाहिशें पनपने लगती हैं. हर साल हजारों लड़कियां ऐक्ट्रैस बनने का सपना ले कर छोटे शहरों से मुंबई पहुंचती हैं. कुछ को ऐंटरटेनमैंट इंडस्ट्री में ऐंट्री मिल जाती है, लेकिन फिल्मी दुनिया में खुद को आजमाना कई लड़कियों के लिए एक बुरा सपना बन कर रह जाता है.

कई बार तो ऐसा भी होता है कि 1 या 2 फिल्मों में काम करने के बाद ही कैरियर चौपट हो जाता है. ऐसे में ग्लैमरस और शोहरत की आदी हो चुकी अभिनेत्रियां डिप्रैशन की शिकार भी हो जाती हैं. कई लड़कियों को कास्ंिटग एजेंट्स और डाइरैक्टर्स द्वारा यौन शोषण का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन कैरियर को बचाने के लिए ये अभिनेत्रियां अपनी आपबीती नहीं बताती हैं. क्योंकि उन्हें फिल्में छिनने से ले कर बायकौट होने तक का भी खतरा रहता है.

हालांकि ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो किसी भी मुद्दे पर खुल कर बात करती हैं, जिन में राधिका आप्टे और कंगना रनौत का नाम सब से ऊपर आता है, जो बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने से हिचकिचाती नहीं हैं. तनुश्री दत्ता के मीटू कैंपेन के बाद कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी, जिस के बाद बौलीवुड गलियारे में हंगामा मच गया था.

ये भी पढ़ें- कैसे चुनें सही ब्रा

सैक्सुअल फैवर्स की डिमांड

बौलीवुड में जाना है तो ये सब तो करना ही पड़ेगा, यह लाइन बड़ी ही आसानी से बौलीवुड गलियारे में इस्तेमाल की जाती है. कई लोगों का मानना है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में रोल के बदले में सैक्सुअल फैवर्स मांगा जाना कोई बड़ी बात नहीं है. पुलिस से शिकायत करने पर वे कहते हैं कि फिल्मी दुनिया वाले तो कुछ भी कर सकते हैं. हम आप को कुछ दे रहे हैं, आप को भी हमें बदले में कुछ देना पड़ेगा. ये घिसीपिटी लाइनें इस जगत में सालों से चली आ रही हैं.

नो कौंटैक्ट नो आइडिया

आजकल किसी भी फील्ड में अच्छी जौब चाहिए तो सिफारिश लगवानी पड़ती है और सिफारिश लगवाने के लिए कौंटैक्ट की जरूरत पड़ती है. जिन युवतियों के पास कौंटैक्ट नहीं होता उन्हें आइडिया ही नहीं होता कि करना क्या… शुरुआत कहां से करें. ऐसे में फिल्मों में रोल के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में लोग फायदा भी उठा सकते हैं. नेपोटिज्म पर अभी बहस छिड़ी हुई है कि स्टार किड्स को बड़ी आसानी से फिल्में मिल जाती हैं, क्योंकि उन के कौंटैक्ट तगड़े होते हैं. हालांकि अगर दर्शकों को कोई ऐक्टर या ऐक्ट्रैस पसंद न आए तो उन्हें नकार भी देते हैं भले ही वे किसी बड़े डाइरैक्टर या ऐक्टर की संतान क्यों न हों.

नौलेज की कमी

वह दौर गुजर गया जब किसी डाइरैक्टर की नजर आप पर पड़ी और उस ने आप को फिल्म में रोल औफर कर दिया. आजकल औडिशन होते हैं. कई लड़कियां बिना किसी तैयारी के ही सिर्फ सुनहरे सपनों के साथ मुंबई या दिल्ली पहुंच तो जाती हैं, लेकिन नौलेज की कमी के कारण उन्हें यह भी नहीं पता होता कि औडिशन कैसे, कब और कहां देना है.

पैसों की समस्या

अगर कैरियर के रूप में बात करें तो जैसे हमें पता होता है कि पायलट, डाक्टर, इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने के लिए पैसे लगेंगे तो फिर हम उसी आधार पर पैसे रखते हैं उसी तरह बौलीवुड में भी कैरियर बनाने के लिए अच्छेखासे अमाउंट की जरूरत पड़ती है. अगर आप सोच रही हैं कि ट्रेन में 500 रुपए ले कर मुंबई जाने से आप ऐक्ट्रैस बन जाएंगी तो बता दें कि पोर्टफोलियो, फोटोशूट, फिटनैस, ट्रेनिंग, मेकअप के लिए काफी पैसों की जरूरत पड़ती है.

ऐसे मिलेगी बौलीवुड में ऐंट्री

माना कि मुंबई नगरी पहुंचने के बाद बौलीवुड में ऐंट्री लेने के लिए स्ट्रगल का दौर शुरू हो जाता है. कुछ को कामयाबी मिल जाती है तो कुछ को ऐंटरटेनमैंट इंडस्ट्री में लंबी जद्दोजहद करनी पड़ती है. कई बार ऐसा भी होता है लंबे समय तक मेहनत करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिलती. ऐसे में अपने कौन्फिडैंट को डगमगाने नहीं देना है, बल्कि हौसला बुलंद कर सिर्फ अपने उद्देश्य पर नजर रखनी है. जब कामयाबी न मिले तो हताश होने की बजाय अपना मनोबल मजबूत रखना है. कौन सी मंजिल है जो आसानी से मिल जाती है, इसलिए इस की तैयारी बहुत अच्छी तरह प्लानिंग के अनुसार करनी है.

आइए जानते हैं कि बौलीवुड में कैरियर चमकाने के लिए क्या करें:

ये भी पढ़ें- कामकाजी मांओं के लिए औनलाइन पढ़ाई का चैलेंज

खुद को पहचानें

अगर आप को लगता है कि आप बौलीवुड के लिए बनी हैं तो अपने अंदर के छिपे टैलेंट को पहचानें और सोचें कि शुरुआत कहां से करनी चाहिए. आप कालेज में हैं तो पढ़ाई के साथसाथ एक्टिंग के लिए भी औडिशन देना सही रहेगा.

पर्सनैलिटी पर दें ध्यान

एक सफल अभिनेत्री बनने के लिए टैलेंट और ऐक्टिंग के साथ ही लुक भी काफी हद तक मैटर करता है. इसलिए खुद पर ध्यान दें. इस के लिए अपनी स्किन, हेयर पर ध्यान दें. हैल्दी डाइट लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें. जूस भी पी सकती हैं. इस से स्किन हाइड्रेट रहेगी. आप ने फिल्मी सितारों को तो देखा ही होगा कि वे कितने फिटनैस फिक्र होते हैं और फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, आप एक्सरसाइज, ऐरोबिक्स और जिम का सहारा ले सकती हैं.

ड्रैसिंग सैंस डैवलप करें

सब से पहले कोई भी व्यक्ति जब हमें देखता है तो हमारे पहनावे को देख कर काफी कुछ अनुमान लगा लेता है और बौलीवुड में स्टाइल के साथसाथ खुद की पर्सनैलिटी को अच्छी तरह ग्रूम करना होगा. इस के लिए वही कपड़े पहने जो आप की बौडी को सूट करते हों. वहीं हेयर स्टाइल का हमारी पर्सनैलिटी में काफी ञ्जामिका होती है. इसलिए किसी प्रोफैशनल हेयर स्टाइलिस्ट से अपने फेस कट के हिसाब से एक बढि़या सा हेयर कट लें और उन की सलाह के हिसाब से ही हेयरस्टाइल बनाएं.

छोड़ दो  झिझक

जब आप ने फिल्मी दुनिया में आने का सोच ही लिया है तो  िझ झक किस बात की. सोचिए जब आप स्टार बन जाएंगी तो सब की नजर आप की अभिनय पर होगी. इसलिए औडिशन देते समय स्क्रिप्ट के किरदार में खुद को पूरी तरह रमा कर ऐक्टिंग करें. कैमरे के सामने नर्वस होना आप के लिए ठीक नहीं है, साथ ही फेशियल ऐक्सप्रैशन भी बहुत मायने रखता है.

प्रैक्टिस है जरूरी

एक बेहतर ऐक्टर बनने के लिए पै्रक्टिस बहुत जरूरी है, ताकि आप किरदार के हिसाब से फेशियल ऐक्सप्रैशन देने में ऐक्सपर्ट हो सकें. ऐक्टर को सीन और सिचुएशन के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है. इस के लिए आप को आइने के सामने रोज किसी किरदार की ऐक्टिंग करनी होगी और अपनी बौडी लैंग्वेज पर ध्यान देना होगा. ऐसा करने से खामियों का पता चलेगा जिन्हें आप सुधार सकेंगे.

ऐक्टिंग स्कूल जौइन करने से मिलेगा लाभ

जिस तरह किसी भी क्षेत्र में कैरियर के लिए एजुकेशन की जरूरत पड़ती है ठीक उसी तरह एक्टर बनने के लिए भी स्किल सीखना जरूरी है. आज बौलीवुड में कई ऐसे ऐक्टर भी हैं जो किसी ऐक्टिंग स्कूल में नहीं गए, लेकिन अगर आप ऐक्टिंग स्कूल में जाते हैं तो अभिनय सीखने में काफी मदद मिलती है.

पोर्टफोलियो से बनेगी बात

अगर आप ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की सोच रही हैं तो सब से पहले अपना एक पोर्टफोलियो बनवाएं क्योंकि इस के जरीए ही किसी भी प्रोडक्शन हाउस या कास्टिंग डाइरैक्टर को आप अप्रोच कर पाएंगी. पोर्टफोलियो हमेशा किसी प्रोफैशनल फोटोग्राफर से बनवाएं.

ये भी पढ़ें- आप भी अपने हुनर को दीजिए व्यवसाय का रूप

स्ट्रौंग होना है जरूरी

हम सक्सैस को तो पौजिटिव लेते हैं, लेकिन थोड़ी असफलता देख कर निराश हो जाते हैं. मायानगरी में अकसर काम न मिलने पर या तो लोग स्ट्रैस में आ जाते हैं या नशे के आदी हो जाते हैं. इसलिए खुद को मोटिवेट करते रहें और मजबूती से सभी चीजों का सामना करें. सफलता और असफलता दोनों को स्वीकार करना सीखें. लोगों की बातों में न आ कर अपना नजरिया बनाएं. फैमिली से अटैच रहें, उस से मिलनाजुलना करें, मिलना संभव न हो तो फोन पर बात करना न छोड़ें, क्योंकि जो लोग परिवार से दूर हो जाते हैं या उन के खिलाफ जा कर बिना सोचेसम झे मुंबई चले जाते हैं उन्हें ज्यादा परेशानी होती है, फैमिली सपोर्ट बहुत जरूरी है.

भाषा पर पकड़

लुक और बौडी लैंग्वेज के साथ ही आप की भाषा पर भी पकड़ होनी चाहिए. भले ही आप हिंदी बोलें या अंगरेजी आप का उच्चारण सही और स्पष्ट होना चाहिए, साथ ही कम्यूनिकेशन स्ट्रौंग होने से आप का कौन्फिडैंस भी बढ़ेगा.

कौंटैस्ट में लें भाग

अगर आप ने सोच लिया है कि आप को फिल्मी परदे पर अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाना है तो इस की तैयारी पहले से ही कर लें, क्योंकि आखिर में अपना टैलेंट ही काम आता है. इसलिए आप के शहर में छोटेबड़े जो भी ब्यूटी कौंटैस्ट, हो उस में पार्टिसिपेट कर लें. इस से लोगों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी और आप का व्यक्तित्व भी निखरेगा. आज के समय में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो बौलीवुड में आने से पहले मौडलिंग, एड शूट और थिएटर में काम करती थीं यानी जो भी काम मिले छोटा या बड़ा करना शुरू कर दें, साथ ही सहनशक्ति रखना बेहद जरूरी है.

इन बातों को करें इग्नोर

– फिल्मी जगत में कुछ लोग आप को सपोर्ट करेंगे तो कुछ आप की आलोचना करेंगे. इन सब के लिए आप को पहले से ही मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा.

– ऐसा भी नहीं है कि इंडस्ट्री में सिर्फ  झांसा देने वाले लोग हैं, यहां अच्छे लोग भी हैं, बस आप को जरूरत है सही जगह पहुंचने की, सही और गलत में फर्क महसूस करने की.

– खुद पर भरोसा रखें, अपनी मेहनत पर शक न करें और प्रतिभा को निखारें.

– आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

– वैल स्पोकेन बनें ताकि अपनी बात रख सकें.

‘‘नेपोटिज्म पर अभी बहस छिड़ी हुई है कि स्टार किड्स को बड़ी आसानी से फिल्में मिल जाती हैं, क्योंकि उन के कौंटैक्ट तगड़े होते हैं. हालांकि अगर दर्शकों को कोई ऐक्टर या ऐक्ट्रैस पसंद न आए तो उन्हें नकार भी देते हैं भले ही वे किसी बड़े डाइरैक्टर या ऐक्टर की संतान क्यों न हों…’

 बौलीवुड में छोटे शहर से आई अभिनेत्रियों का डंका

आज के समय में कई ऐसी बौलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद आज वह मुकाम हासिल कर लिया है कि बडे़ से बड़े ऐक्टर्स को भी टक्कर देती हैं.

प्रियंका चोपड़ा

आज बौलीवुड के साथ हौलीवुड में भी प्रियंका ने अपनी अलग पहचान बनाई है. प्रियंका एक बेहद छोटे शहर से संबंध रखती हैं.  झारखंड में जन्मी प्रियंका अपने परिवार के साथ यूपी के बरेली में रहती थीं.

प्रियंका ने यह मुकाम अपनी मेहनत से हासिल की है.

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने बौलीवुड का रुख किया.

कंगना रनौत

बौलीवुड में क्वीन नाम से फेमस कंगना मंडी, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं. वे कई बार अपने संघर्ष के बारे में बात कर चुकी हैं. कंगना ने यह भी बताया है कि उन की अंगरेजी की वजह से बौलीवुड में उन का खूब मजाक उड़ाया जा चुका है. कड़ी मेहनत के बाद कंगना ने अपनी अंगरेजी के साथसाथ अपनी बाकी चीजों को भी सही कर लिया. आज वे कौन्फिडैंस से लबरेज दिखती हैं.

विद्या बालन

विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बौलीवुड में अपनी एक अलग छवि बनाई है. उन की ऐक्टिंग से ले कर उन के लुक तक के सभी दीवाने हैं. विद्या के लिए ये सब इतना आसान नहीं था, क्योंकि उन की परवरिश केरल के पलक्कडके पुथुर कसबे में बसे एक छोटे से गांव पूथमकुरुस्सी में हुई है. विद्या ने ‘हम पांच’ टीवी सीरियल से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और आज वे एक जानीमानी स्टार हैं

.बौलीवुड में ब्रौडमाइंड का मतलब क्या है

इस विषय पर बात करते हुए ऐक्ट्रैस स्मिता गर्ग ने अपनी कहानी बताई. स्मिता के अनुसार, ऐक्ट्रैस बनने के लिए आप को पहले ही तैयारी करनी चाहिए और अपना इरादा मजबूत रखना चाहिए. आप को काफी स्ट्रौंग बनना पड़ता है. साथ ही फैमिली सपोर्ट की भी काफी जरूरत होती है. स्मिता का मानना है कि गर्ल्स हों या बौएज अच्छी ऐजुकेशन के बाद बौलीवुड में जाने से बहुत सारी चीजें आसान हो जाती हैं. मैं ने पहले अपनी पढ़ाई पूरी की, इस के बाद लोगों से इंस्पायर्ड होने के बाद ऐक्ंिटग में मेरा रु  झान बढ़ता गया. मैं ने पहले मौडलिंग और कई फैशन शोज में पार्टिसिपेट किया. इवेंट होस्ट किए, कई ब्रैंड्स के लिए ऐंकरिंग भी की और आखिरकार मुंबई पहुंच गई.

जहां मैं ने 4-5 सालों में ‘नादानियां,’ ‘भयभीत,’ ‘सावधान इंडिया,’ ‘वैबसीरीज रंगबाज-2’ में काम करने के अलावा थिएटर और लघु फिल्मों में भी काम किया. इस के बाद मैं मुंबई से अपने शहर लौट आई. कुछ दिन मैं यहीं से काम करूंगी.

मेरा मानना है कि अगर आप को इस फील्ड में जाना है तो पहले थिएटर करें उस के बाद मुंबई जाने की सोचें, साथ ही पौजिटिव लोगों की टच में रहें.

ये मेरे अपने विचार हैं. वहां जाने के बाद लोग आप को डाइरैक्टली माइंडवाश करते हैं और कंप्रोमाइज करने के लिए बोलते हैं. आप भले घर से कितना भी सोच कर जाएंगे कि मु झे सही दिशा में काम करना है, लेकिन वहां वे लोग जिन की आप के सामने कोई औकात भी नहीं है वे भी कंप्रोमाइज करने के लिए बोलेंगे. यह मैं ने भी बहुत सुना है कि यह वहां का कल्चर है.

मैं ने यह देखा है कि कोई कंप्रोमाइज करने के लिए आप को फोर्स नहीं करता, वे आप के सामने चौइस रखते हैं कि आप यह कर लो हम आप को लीड रोल दे देंगे. कहींकहीं फोर्सफुली भी होता है. लेकिन अगर कभी किसी के साथ ऐसी घटना हुई तो उस के बारे में मैं नहीं बता सकती.

मैं कई बड़े लोगों से भी मिली थी. उन का बस यही इच्छा रहती है कि उन के साथ लंच करो, डिनर करो यही होता है. काम की बात कोई नहीं करता. यह काफी स्लो प्रोसैस है, इस के लिए आप के लिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है.

यह भी है कि अगर आप ने कंप्रोमाइज कर लिया तो आप को सिर्फ एक प्रोजैक्ट में काम मिल जाएगा. आखिर में कैमरे के सामने आप का टैलेंट, आप की भाषा, ऐक्टिंग और लुक ही काम आएगा.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल में जब आने वाले हों मेहमान

वहीं अगर आप मुंबई जा रहे तो फाइनैंशियल सपोर्ट और फैमिली सपोर्ट की काफी जरूरत होती है, क्योंकि मुंबई में कोई आप का साथ नहीं देता और अगर आप की बैकग्राउंड नहीं है तो आप के लिए वहां के ग्लैमरस माहौल में सर्वाइव करना मुश्किल हो जाता है, जो भी आप की प्रौब्लम हो उसे अपनी फैमिली से जरूर शेयर करें.

मुंबई में यह जरूरी नहीं है कि आप को हमेशा काम मिलता रहे, यह भी हो सकता है कि कोई बड़ा प्रोजैक्ट मिल जाए जहां आप सालों काम करते हैं, वहीं यह भी हो सकता है आप के पास कोई काम ही न हो, कई बार ब्लाइंड खबरों की वजह से भी आप के कैरियर को नुकसान पहुंचता है. इसलिए अच्छे और बुरे दोनों वक्त के लिए पहले से ही तैयार होना पड़ेगा. वहां आप को फाइट करनी है न कि गलत रास्ता अपनाना है.

बौलीवुड का मैंटली माहौल देखा जाए जो वहां आप को दबाया जाता है. आउटसाइडर के साथ अलग तरह का व्यवहार किया जाता है. मैं ने खुद भी ये चीजें फेस की हैं खासकर गर्ल्स के लिए जो भी मिलेगा यही कहेगा कि अरे यार कंप्रोमाइज कर लो. एक बार का तो काम है फिर आप मना करोगे तो अरे तुम तो छोटे शहर की लड़की हो, तुम तो बहुत नैरो माइंड हो, ब्रौडमाइंड बनो. ऐसी लड़कियां नहीं चलतीं. उन की नजर में ब्रौडमाइंड का मतलब है जाओ बिस्तर पर सो जाओ और काम हो जाएगा. यह वहां का रूल है लेकिन यह आप की चौइस है कि आप इसे स्वीकार करती हैं या नहीं.

स्नैक्स में परोसें पनीर बॉल्स

पनीर बॉल्स छोटे बच्चो के लिए एक बेहतरीन स्टार्टर रेसिपी है. छोटे बच्चे अक्सर स्नैक्स, फास्ट फूड्स और स्टार्टर के दीवाने होते है और बड़े चाव से उन्हें खाते भी है. लेकिन सभी फास्ट फूड्स और स्नैक्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते लेकिन यह पनीर के बॉल्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषनीय और स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं, तो आप बेझिझक इसे अपने बच्चों के लिए बनाकर उन्हें खुश कर सकती हैं.

हमें चाहिए

100 ग्राम फ्रेश पनीर

1 मध्यम आकार का उबला आलू

2 बड़े चम्मच मकई का आटा

8-10 पापड़ का चुरा

1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

1 बड़ा चम्मच ब्रेड क्रम्स

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

ये भी पढ़ें- फैमिली के लिए बनाएं हींग वाली खस्ता कचौरी

1 छोटा चम्मच चाट मसाला

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/8 छोटा चम्मच गरम मसाला

2 बड़ा चम्मच हरी धनिया

½ कप पानी में 2-3 बड़े चम्मच मकई का आटा घोलकर बनाई स्लरी

स्वाद अनुसार नमक

1 बड़ा चम्मच तेल, तलने के लिए तेल

विधि

सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में तेल डाले फीर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोडा भून लें, अब गैस की आंच कम कर के उसमे हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाले और उसे थोडा भून लें फिर गैस की आंच बंद कर दें.

अब उसमें उबला हुआ आलू स्मैश करके डालें फिर उसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, फ्रेश पनीर और ब्रेड क्रम्स डालें, अब उसमें में हरा धनिया डालें और उसे अच्छे से मिला कर मिश्रण तैयार करें.

ये भी पढ़ें- फैमिली के लिए बनाएं टेस्टी दही वाले सोया कोफ्ते

अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर उसके एक सम्मान बॉल्स बना लें, अब सभी बॉल्स को कॉर्नफ्लोर में रोल कर ले फिर तीन-चार बॉल्स को कॉर्नफ्लोर स्लरी में डाल कर उसे काटा चमच की सहायता से निकाल के पापड़ के चूरे में रोल करे और अपने हाथों से उस पर पापड़ का चुरा अच्छे से लगाएं.

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें फिर उसमें पापड़ में रोल किए पनीर के बॉल्स को डालें और पापड़ के फ्राय होने तक ही तले, यानि की उसे तेल में डाल के तुरन्त निकाल दें, यदि ज्यादा देर तक रखा तो पापड़ जल जाएंगे, इस प्रकार चार-चार बॉल्स डालके उसे तले, सभी बॉल्स को तलने के बाद सर्विंग प्लेट में निकालकर मीठी चटनी के साथ सर्व करें.

थायराइड के कारण मुझे अकसर कब्ज रहता है?

सवाल-

मैं 42 वर्षीय थायराइड का रोगी हूं. मुझे अकसर कब्ज रहता है. इस समस्या से कैसे छुटकारा पाऊं?

जवाब-

जिन लोगों में थायराइड हारमोनों का स्तर कम होता है अर्थात जिन्हें हाइपोथायराइडिज्म होता है उन में अकसर कब्ज की समसया देखी जाती है. हाइपोथायराइडिज्म में बड़ी आंत की कार्यप्रणाली धीमी पड़ जाती है, जिस से उस का संकुचन प्रभावित होता है और भोजन से अधिक मात्रा में जल का अवशोषण होने लगता है, जो बड़ी आंत में पचे हुए भोजन की धीमी गति का कारण बन जाता है. जब भोजन बड़ी आंत में सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ता है तो मल त्यागने की आदत में बदलाव आ जाता है.

हाइपोथायराइडिज्म से ग्रस्त लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहें. अपने भोजन में सब्जियां, फ लों, साबूत अनाज और दही जरूर शामिल करें. थायराइड हारमोनों के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए अपनी दवा सही समय पर लें. तनाव न पालें, क्योंकि यह भी कब्ज का एक प्रमुख कारण है.

ये भी पढ़ें

आजकल के समय में कब्ज की शिकायत होना कोई असमान्य बात नहीं है. हर 10 में से 5वे व्यक्ति को आज के समय में कब्ज की शिकायत होती है. कब्ज जिसे लोग आमतौर पर कॉन्स्टिपेशन के नाम से जानते हैं, इसका मुख्य कारण आपका स्ट्रेस लेना, लो फाइबर डायट का होना, रोजाना ठीक से फीजिकल एक्सरसाइज ना करना और लिक्विड चीजों का कम सेवन करना, जैसे ज्यादा पानी ना पीना हो सकता है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए- क्या आप भी परेशान हैं कब्ज की शिकायत से

बेवजह: दूसरे का अंतर्मन टटोलना आसान है क्या?

‘‘तू ने वह डायरी पढ़ी?’’ प्राची ने नताशा से पूछा.

‘‘हां, बस 2 पन्ने,’’ नताशा ने जवाब दिया.

‘‘क्या लिखा था उस में?’’

’’ज्यादा कुछ नहीं. अभी तो बस 2 पन्ने ही पढ़े हैं. शायद किसी लड़के के लिए अपनी फीलिंग्स लिखी हैं उस ने.’’

‘‘फीलिंग्स? फीलिंग्स हैं भी उस में?‘‘ प्राची ने हंसते हुए पूछा.

‘‘छोड़ न यार, हमें क्या करना. वैसे भी डायरी एक साल पुरानी है. क्या पता तब वह ऐसी न हो,’’ नताशा ने कुछ सोचते हुए कहा.

‘‘अबे रहने दे. एक साल में कौन सी कयामत आ गई जो वह ऐसी बन गई. तू ने भी सुना न कि उस के और विवान के बीच क्या हुआ था. और अब उस की नजर तेरे अमन पर है. मैं बता रही हूं उसे तान्या के साए से भी दूर रख, तेरे लिए अच्छा होगा.’’

‘‘हां,’’ नताशा ने हामी भरी.

‘‘चल तू यह डायरी जल्दी पढ़ ले इस से पहले कि उसे डायरी गायब होने का पता चले. कुछ चटपटा हो तो मु झे भी बताना,’’ कहते हुए प्राची वहां से निकल गई.

नताशा कुछ सोचतेसोचते लाइब्रेरी में जा कर बैठ गई. 2 मिनट बैठ कर वह तान्या के बारे में सोचने लगी. उस के मन में तान्या को ले कर कई बातें उमड़ रही थीं. आखिर तान्या की डायरी में जो कुछ लिखा था उस की आज की सचाई से मिलताजुलता क्यों नहीं था? क्यों तान्या उसे कभी भी अच्छी नहीं लगी. वह एक शांत स्वभाव की लड़की है जो किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती. लेकिन, विवान के साथ उस का जो सीन था वह क्या था फिर.

पिछले साल कालेज में हर तरफ तान्या और विवान के किस्से थे. तान्या और विवान एकदूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे. हालांकि, हमेशा साथ नहीं रहते थे पर जब भी साथ होते, खुश ही लगते थे. पर कुछ महीनों बाद तान्या और विवान का व्यवहार काफी बदल गया था. दोनों एकदूसरे से कम मिलने लगे. जबतब एकदूसरे के सामने आते, यहांवहां का बहाना बना कर निकल जाया करते थे. किसी को सम झ नहीं आया असल में हो क्या रहा है. फिर 2 महीने बाद नताशा को प्राची ने बताया कि तान्या और विवान असल में एकदूसरे के फ्रैंड्स विद बैनिफिट्स थे. उन दोनों ने कानोंकान किसी को खबर नहीं होने दी थी, लेकिन उसे खुद विवान ने एक दिन यह सब बताया था. उन दोनों के बीच यह सब तब खत्म हुआ जब तान्या ने ड्रामा करना शुरू कर दिया. ड्रामा यह कि वह हर किसी को यह दिखाती थी कि वह बहुत दुखी है और इस की वजह विवान है. वह तो बिलकुल पीछे ही पड़ गई थी विवान के.

ये भी पढ़ें- घर का भूला भाग-1

नताशा को यह सब सुन कर तान्या पर बहुत गुस्सा आया था. उस जैसी शरीफ सी दिखने वाली लड़की किसी के साथ फ्रैंड्स विद बैनिफिट्स में रहेगी और फिर पीछे भी पड़ जाएगी, यह उस ने कभी नहीं सोचा था. जब क्लासरूम में डैस्क के नीचे उसे तान्या की डायरी पड़ी मिली तो वह उसे पढ़ने से खुद को रोक नहीं पाई. वह बस यह जानना चाहती थी कि आखिर यह तान्या डायरी में क्या लिखती होगी, अपने और लड़कों के किस्से या कुछ और.

लाइब्रेरी में बैठेबैठे ही नताशा ने वह डायरी पढ़ ली. डायरी पूरी पढ़ते ही उस ने अपना फोन उठाया और प्राची को कौल मिला दी.

‘‘हैलो,’’ प्राची के फोन उठाते ही नताशा ने कहा.

‘‘हां, बोल क्या हुआ,’’ प्राची ने पूछा.

‘‘जल्दी से लाइब्रेरी आ.’’

‘‘हां, पर हुआ क्या?’’

‘‘अरे यार, आ तो जा, फिर बताती हूं न.’’

‘‘अच्छा, रुक, आई,’’ प्राची कहते हुए लाइब्रेरी की तरफ बढ़ गई.

प्राची नताशा के पास पहुंची तो देखा कि वह किसी सोच में डूबी हुई है. प्राची उस की बगल में रखी कुरसी पर बैठ गई.

‘‘बता, क्या हुआ,’’ प्राची ने कहा.

‘‘यार, हम ने शायद तान्या को कुछ ज्यादा ही गलत सम झ लिया.’’

‘‘मतलब?’’

‘‘मतलब यह कि तू यह डायरी पढ़. तू खुद सम झ जाएगी कि मैं क्या कहना चाहती हूं और यह भी कि तान्या के बारे में हम जो कुछ सोचते हैं, सचाई उस से बहुत अलग है. तू बस यह डायरी पढ़, अभी इसी वक्त,’’ नताशा ने प्राची को डायरी थमाते हुए कहा.

‘‘हां, ठीक है,’’ प्राची ने कहा और डायरी हाथ में ले कर पढ़ना शुरू किया.

5/9/18

कितना कुछ है जो मैं तुम से कहना चाहती हूं, कितना कुछ है जो तुम्हें बताना चाहती हूं, तुम से बांट लेना चाहती हूं. पर तुम कुछ सम झना नहीं चाहते, सुनना नहीं चाहते, कुछ कहना नहीं चाहते. मैं खुद को बहुत छोटा महसूस करने लगी हूं तुम्हारे आगे. ऐसा लगने लगा है कि मेरी सारी सम झ कहीं खो गई है. मेरी उम्र उतनी नहीं जिस में मु झे बच्चा कहा जा सके. बस, 18  ही तो है. उतनी भी नहीं कि मु झे बड़ा ही कहा जाए. इस उम्र में कुछ दीनदुनिया भुला कर जी रहे हैं, कुछ नौकरी कर रहे हैं, कुछ पढ़ रहे हैं तो कुछ प्यारव्यार में पड़े हैं.

मैं किस कैटेगरी की हूं, मु झे खुद को सम झ नहीं आ रहा. शायद उस कैटेगरी में हूं जिस में सम झ नहीं आता कि जिंदगी जा किस तरफ रही है. ऐसा लग रहा है कि बस चल रही है किसी तरह, किसी तरफ. मेरे 2 रूप बन चुके हैं, एक जिस में मैं अच्छीखासी सम झदार लड़की हूं और अपने कैरियर के लिए दिनरात मेहनत कर रही हूं. दूसरा, जहां मैं किसी को पाने की चाह में खुद को खो रही हूं और ऐसा लगने लगा है कि मेरा दिमाग दिनबदिन खराब हुआ जा रहा है.

कैसी फिलोसफर सी बातें करने लगी हूं मैं, है न? तुम हमेशा कहते रहते हो कि मैं इस प्यार और दोस्ती जैसी चीजों में माथा खपा रही हूं, यह सब मोहमाया है जिस में मैं जकड़ी जा रही हूं. पर तुम यह क्यों नहीं देखते कि मैं अपने कैरियर पर भी तो ध्यान दे रही हूं, पढ़ती रहती हूं, हर समय कुछ नया करने की कोशिश करती हूं. तुम्हारी हर काम में मदद भी तो करती हूं मैं, अपने खुले विचार भी तो रखती हूं तुम्हारे सामने. यह सबकुछ नजर क्यों नहीं आता तुम्हें?

शायद तुम सिर्फ वही देखते हो जो देखना चाहते हो. लेकिन, अगर मेरे इस प्यारव्यार से तुम्हें कोई मतलब ही नहीं है, फिर मु झ में तुम्हें बस यही क्यों नजर आता है, और कुछ क्यों नहीं?

13/9/18

मैं सम झ चुकी हूं कि तुम्हें मु झ से कोई फर्क नहीं पड़ता. अच्छी बात है. मैं ही बेवकूफ थी जो तुम्हारे साथ पता नहीं क्याक्या ही सोचने लगी थी. जो कुछ भी था हमारे बीच उसे मैं हमारी दोस्ती के बीच में नहीं लाऊंगी. लेकिन, तुम्हें नहीं लगता कि उस बारे में अगर हम कुछ बात कर लेंगे तो हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा. मु झे ऐसा लगने लगा है जैसे तुम ने मु झे खुद को छूने दिया, लेकिन मन से हमेशा दूर रखा. मैं तुम्हारे करीब हो कर भी इतना दूर क्यों महसूस करती हूं. जो सब मैं लिखती हूं, वह कह क्यों नहीं सकती तुम से आ कर.

5/10/18

हां, मैं ने हां कहा तुम्हें बारबार, पर सिर्फ तुम्हें ही कहा, यह तो पता है न तुम्हें. मैं तुम्हें तब गलत क्यों नहीं लगी जब मैं ने यह कहा था कि मैं तुम्हें चाहने लगी हूं, लेकिन तुम्हें मजबूर नहीं करना चाहती कि तुम मु झ से जबरदस्ती रिश्ते में बंधो. याद है तब तुम ने क्या कहा था कि तुम भी मु झ में इंटरेस्टेड हो लेकिन किसी रिश्ते में पड़ कर मु झे खोना नहीं चाहते. मैं इतना सुन कर भी बहुत खुश हुई थी. मु झे लगा था अगर 2 लोग एकदूसरे में इंटरैस्ट रखते हों, तो फिर तो कोई परेशानी ही नहीं है.

ये भी पढ़ें- ईद का चांद भाग-2

मैं ने बस इतना सोचा कि तुम्हें मेरी फिक्र है, तुम मु झे खोना नहीं चाहते और इतना शायद दोस्ती से बढ़ कर कुछ सम झने के लिए काफी है. फिर, जब तुम मु झे अचानक से ही नजरअंदाज करने लगे, मु झ से नजरें चुराने लगे, और मैं ने गुस्से में तुम्हें यह कहा कि तुम ने मु झे तकलीफ पहुंचाई है, तो तुम मु झे ही गलत क्यों कहने लगे?

23/10/18

एक दोस्त हो कर अगर तुम एक दोस्त के साथ सैक्स करने को गलत नहीं मानते, तो मैं क्यों मानूं? नहीं लगा मु झे कुछ गलत इस में, तो नहीं लगा. पर मैं ने यह भी तो नहीं कहा था न कि मेरे लिए तुम सिर्फ एक दोस्त हो. यह तो बताया था मैं ने कि तुम्हारे लिए बहुतकुछ महसूस करने लगी हूं मैं. फिर तुम ने यह क्यों कहा कि मेरी गलती है जो मैं तुम से उम्मीदें लगाने लगी हूं.

26/10/18

नहीं, तुम सही थे. ऐसा कुछ था ही नहीं जिसे ले कर मु झे दुखी होना चाहिए. आखिर हां तो मैं ने ही कहा था. फैं्रड्स विद बैनिफिट्स ही था वह. अगर कुछ दिन पहले पूछते तुम मु झ से कि मैं दुखी हूं या नहीं तो मैं कहती कि मैं बहुत दुखी हूं, मर रही हूं तुम्हारे लिए. लेकिन अब मैं ऐसा नहीं कहूंगी. बल्कि कुछ नहीं कहूंगी. और कहूं भी क्यों जब मु झे पता है कि तुम्हें फर्क नहीं पड़ेगा. मैं भी कोशिश कर रही हूं कि मु झे भी फर्क न पड़े.

हां, जब भी कालेज की कैंटीन में तुम्हें किसी और से उसी तरह बात करते देखती हूं जिस तरह खुद से करते हुए देखा करती थी तो बुरा लगता है मु झे. वह हंसी जो तुम मेरे सामने हंसा करते थे. सब याद आता है मु झे, बहुत याद आता है. पर यह सब मैं तुम्हें नहीं बताना चाहती, अब नहीं.

2/11/18

तुम्हारी गलती नहीं थी, मु झे सम झ आ गया है. तुम मु झे नहीं चाहते और इस में तुम्हारी गलती नहीं है और न ही मेरी है. उस वक्त हम एकदूसरे को छूना चाहते थे, महसूस करना चाहते थे, सीधे शब्दों में सैक्स करना चाहते थे, जो हम ने किया. मैं न तुम्हें सफाई देना चाहती हूं कोई और न किसी और को. अब अगर तुम ने या किसी ने भी मु झ से यह पूछा कि मैं ने हां क्यों की थी तो मेरा जवाब यह नहीं होगा कि मैं तुम्हें चाहने लगी थी.  मेरा जवाब होगा कि मैं तुम्हारे साथ सैक्स करना चाहती थी, जो मैं ने किया, और मु झे नहीं लगता कि इस में कुछ भी गलत है.

तुम किसी को बताना चाहो तो बता दो, अब मु झे फर्क पड़ना बंद हो चुका है. मु झे अगर अपनी इच्छाओं और  झूठी शान में से कुछ चुनना हो तो मैं अपनी इच्छाएं ही चुनूंगी, हमेशा. लेकिन, मैं तुम से अब कभी उस तरह नहीं मिलूंगी जिस तरह कभी मिलती थी. उस तरह बातें नहीं करूंगी जिस तरह किया करती थी. तुम्हारे लिए वैसा कुछ फील नहीं करूंगी जो कभी करती थी. सब बेवजह था, मैं सम झ चुकी हूं.

ये भी पढ़ें- समर्पण भाग-2

कुकरिया: क्या बेजुबानों से सबक ले पाए मानव?

हमारा घर बन रहा था, गुमानसिंह और रानो नए घर की चौकीदारी भी करते और मजदूरी भी. उन के 3 छोटेछोटे बच्चों के साथ एक कुतिया भी वहीं रहती थी जिसे वे ‘कुकरिया’ के नाम से बुलाते थे. इधर मेरे घर में भी एक पामेरियन पपी ‘पायल’ थी, जब से वह मेरे घर आई तब से मैं कुकरा जाति की बोली, भाषा सीख गई और मुझे इस जाति से लगाव भी हो गया. इन की भावनाएं और सोच भी मनुष्य जैसी होती हैं, यह सब ज्ञान मुझे पायल से मिला इसलिए मैं उसे अपना गुरु भी मानती हूं.

शुरू में पायल कुकरिया को देखते ही भगा देती थी, वह ‘कूंकूं’ कर गुमानसिंह की झोंपड़ी में छिप जाती, लेकिन धीरेधीरे दोनों हिलमिल गए. हमारे घर पहुंचते ही कुकरिया अपने दोनों पंजे आगे फैला कर अपनी गरदन झुका देती और प्यार से वह पांवों में लोट कर अपनी पूंछ हिलाती. मैं अपना थैला उसे दिखा कर कहती, ‘‘हांहां, तेरे लिए भी लाई हूं. चल, पहले मुझे आने तो दे.’’

मैं अपने निर्माणाधीन मकान के पिछवाड़े झोंपड़ी की ओर चल देती. रानो मेरे लिए झटपट खाट बिछा देती. रानो और उस के बच्चे भी कुकरिया के साथ मेरे पास आ कर जमीन पर बैठ जाते. अपनाअपना हिस्सा पा कर बच्चे छीनाझपटी करते, लेकिन पायल अपना अधिकतर हिस्सा छोड़ अपने पापा (मेरे पति) के पास चली जाती. कुकरिया अपना हिस्सा खा कर कभी भी पायल का हिस्सा नहीं खाती थी. बस, गरदन उठा कर पायल की ओर ताकती रहती, मैं 2-3 बार पायल को पुकारती.

‘‘ऐ पायलो, पायलिया…चलो बेटा, मममम खाओ. अच्छा, नहीं आ रही है तो मैं यह भी कुकरिया को दे दूं?’’

इस बीच मेरे पति को यदि मेरी बात सुनाई दे जाती तो वे भी पायल को टोकते, लेकिन पायल आती और अपने अधखाए खाने को सूंघ कर वापस चली जाती. पर कभीकभी तो वह इन के दुलारने पर भी नहीं आती. वे उस की हठीली मुद्रा देख वहीं से पूछते, ‘‘क्या है? पायल पापा के साथ काम करा रही है, उसे नहीं खाना. तुम कुकरिया को दे दो, वह खा लेगी.’’

तब मेरा ध्यान उन दोनों से हट कुकरिया की ओर जाता और मैं उस से कहती, ‘‘चल, ऐ कुकरिया, चल बेटी, यह भी तू ही खा ले. वह एक बार मुझे देखती और फिर पायल को, उस की मौन स्वीकारोक्ति को वह समझ जाती और निश्ंिचत हो उस चीज को खाने लगती. ऐसा रोज ही होता था. अपनी चीज को इतनी आसानी से कुकरिया को देने के पीछे पायल की शायद यह ही मंशा रही होगी कि घर में जो मुझे मिलता है वह इस बेचारी को कहां मिलता है जबकि घर में पायल अपनी मनपसंद वस्तु पाने के लिए मेरे आगेपीछे घूमती या मेरे दोनों बच्चों के पास जा, गरदन को झटका दे तिरछी नजरें कर उन्हें अपने स्वर में बताती कि मुझे और चाहिए. हम शाम 6 बजे वहां से चलते तो कुकरिया हमें गली के नुक्कड़ तक छोड़ने आती और जब हमारी गाड़ी सड़क पर भागने लगती तो पायल और कुकरिया एकदूसरी को नजरों से ओझल होने तक देखती रहतीं.

ये भी पढ़ें- मुक्त: क्या शादी से खुश नही थी आरवी?

एक बार मैं बीमार पड़ गई. 15 दिन तक वहां नहीं गई. जिस दिन गई उस दिन रविवार था. मैं ने देशी घी के परांठे सेंक कर रख दिए, उस दिन मेरे बच्चे भी साथ गए. कुकरिया मुझे देखते ही मेरे पांवों में ऐसी झपटी कि अपने बचाव में मेरा थैला तक हाथ से छूट गया. मेरा एक कदम बढ़ाना भी दूभर हो गया, बारबार उस के पंजे मेरे ऊपर तक आते, वह बारबार मेरी पीठ, कंधे, गरदन तक चढ़ी जा रही थी, मेरे बच्चे भी डर से चीख उठे, ‘‘मां, मां…पापा बचाओ.’’

कुछ मजदूर, गुमानसिंह और मेरे पति मेरी तरफ दौड़े, सब ने उसे अपनेअपने ढंग से धमकाया, फिर न जाने कैसे वह शीघ्र ही मुझे छोड़ अपनी झोंपड़ी में घुस गई. सभी आश्चर्यचकित थे कि आखिर ऐसा उस ने क्यों किया? हम सभी को उस की यह हरकत बड़ी दिल दहला देने वाली लगी, लेकिन मुझे एक खरोंच तक नहीं आई थी, मुझे ठीकठाक देख धीरेधीरे सभी अपने काम में लग गए. मेरी बेटी ने अपने गालों पर हाथ रख कर कहा, ‘‘बाप रे, यह आप को खा जाती तो?’’

कुकरिया मुझे खाट पर बैठा देख बड़ी शालीनता से मेरे पास आई लेकिन अब उस की दशा ऐसी हो गई मानो उस पर घड़ों पानी पड़ा हो, गरदन झुका कर वह तेजी से मेरी खाट के नीचे घुस गई. मेरे बेटे को पायल से बदला लेने का आज अच्छा मौका मिला था, इसलिए उस ने पायल को पुकारा क्योंकि मुझे ले कर उस का और पायल का पहले से ही बैर था. मेरी बेटी के मुझ से चिपक कर लेटने पर पायल भी हमारे बीच घुस कर अपनी जगह बना लेती, लेकिन बेटा कभी पास बैठना भी चाहता तो पायल से सहन नहीं होता, उस के भूंकने पर भी जब वह मुझे नहीं छोड़ता तो पायल उस के पैरों में ऐसे लोटपोट हो जाती कि वह अपने बचाव में दरवाजा पकड़ कर लटक जाता और पैर ऊपर सिकोड़ लेता.

‘‘सौरी पायल, सौरी पायल,’’ कह वह अपनी जान बचाता, कभी वह उसे चिढ़ाने के लिए कहता, ‘‘मां, मेरी मां.’’

तब पायल उसे गुर्रा कर चेतावनी देती, वक्रदृष्टि और मसूढ़ों तक चमके दांतों को दिखा कर वह सावधान कर देती, ऐसी स्थिति में और दरवाजे से कूदने पर वह पैर पटक हट या धत कहता पर इस से अधिक उस का वश नहीं चलता. 3 ईंटों की कच्ची दीवार को पार करते हुए पायल को अपनी ओर आता देख उस ने पायल को डांट लगाई, ‘‘क्यों, यहां उस से डर गई. टीले पर खड़ी तमाशा देखती रही नालायक, मुझ पर तो बड़ी शेरनी बनती है.’’

बेटे की डांट खा वह मेरी खाट के पास मौन हो और कुकरिया खाट के नीचे से एकदूसरे को टुकुरटुकुर देखती रहीं. मैं ने नीचे झांक कर देखा तो कुकरिया की दृष्टि लज्जित और पायल की विवशता उस की भारी हो आई पलकों से झलक रही थी. बायोटैक्नोलौजी और 12वीं में पढ़ने वाले बुद्धिजीवी भाईबहन जिस बात को नहीं समझ सके वह पायल जान गई थी कि कुकरिया ने ऐसा क्यों किया? वह उस का आक्रमण नहीं बल्कि आग्रह था कि इतने दिन आप क्यों नहीं आईं? मैं बोल नहीं सकती वरना जरूर पूछती कि आप कहां थीं?  रानो चाय बना कर लाई थी, मैं ने साथ लाई चीजें ठंडे परांठों सहित सब को बांट दीं. बच्चे उठ कर घर देखने चले गए. तब वह खाट के नीचे से निकली और सहमते हुए एक टुकड़ा मुंह में दबाया, परांठा चबाते हुए थोड़ी गरदन तिरछी कर उस की खुली आंखें मुझ से उस कृत्य के लिए क्षमा याचना कर रही थीं. उस की मनोदशा देख मैं ने उस का सिर सहला दिया.

11 महीने तक हमारा गृहनिर्माण कार्य चला, इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि मैं वहां नियमित रूप से नहीं जा पाई, ये मुझे आ कर बताते, ‘‘मैं उसे खाना देता हूं तो वह खाती नहीं है, तुम्हें ढूंढ़ती है, जब मैं उस से कहता हूं कि मां आज नहीं आई है बेटा, तब वह खाना खाती है.’’ अगले दिन जब मैं वहां पहुंचती तो कुकरिया रिरिया कर अजीब आवाज में अपनी नाराजगी व्यक्त करती.

‘‘तुम्हें मेरी जरा भी चिंता नहीं है मां, मैं तुम्हें रोज याद करती हूं,’’ मैं उसे अपनी भाषा में बता उस का सिर सहलाने लगती, तब वह सामान्य होतेहोते अपना कूंकूंअंऊं का स्वर मंद कर देती और अपनी बात खत्म कर कहती, ‘‘चलो, ठीक है, लेकिन आप से मिले बिना रहा नहीं जाता. एक आप ही तो हैं जो मुझे प्यार करती हैं,’ उस की हांहूंऊंआं को मैं अब अच्छी तरह समझने लगी थी.

घर बन चुका था, पर अभी गृहप्रवेश नहीं हो पाया था. चौकीदार अपना हिसाब कर सप्ताह के अंदर कहीं और जाने वाला था. मुझे कुकरिया से लगाव हो गया था, मैं ने रानो से पूछा, ‘‘क्या तुम इसे भी अपने साथ ले जाओगी?’’ उस ने न में सिर हिलाया और अपनी निमाड़ी मिश्रित हिंदी भाषा में उत्तर दिया, ‘‘इस को वां नईं ले जाइंगे.’’

मैं पल भर के लिए खुश तो हुई लेकिन तुरंत ही व्याकुल हो कर पूछ बैठी, ‘‘तो यह यहां अकेली कैसे रहेगी?’’ रानो उदास हो कर बोली, ‘‘अब किया करेंगे? अम्म जहां बी जाते हैं, ऐसे कुत्ते म्हां आप ही आ जाते हैं.’’

अब मुझे कुकरिया की चिंता सताने लगी क्योंकि यह कालोनी शहर से दूर थी, अभी तक यहां सिर्फ 3 ही घर बने थे, बाकी 2 घरों में भी अभी कोई नहीं आया था, वे बंद पड़े थे और अब हमारे घर में भी ताला लग जाएगा, फिर यहां रोज कौन आएगा. अभी तक वहां पायल और कुकरिया के खौफ से कोई परिंदा भी पर नहीं मारता था, भूलाभटका कोई आ भी जाता तो इन की वजह से दुम दबा कर भागता नजर आता. मेरी दृष्टि में अकेलापन एक अवांछित दंड है, अब मुझे कुकरिया की चिंता सताने लगी, क्योंकि किराए के घर में तो हम उसे ले नहीं जा सकते.

चलते समय बड़ी व्यग्र दृष्टि से कुकरिया ने मुझे देखा. घर पहुंच कर इन्होंने मेरी परेशानी का कारण पूछा तो मैं ने बता दिया. सुन कर ये भी चिंतित हो गए लेकिन जल्दी ही इन्होंने एक रास्ता निकाला और मुझ से कहा, ‘‘गुमानसिंह को हम कुछ समय तक ऐसे ही 200 रुपए सप्ताह देते रहेंगे, वह जहां भी जाएगा उसे यही मजदूरी मिलेगी, यहां हमारे सूने घर की रखवाली भी होती रहेगी और कुकरिया को भी फिलहाल आश्रय मिल जाएगा.’’

दूसरे दिन गुमानसिंह के आगे हम ने यह प्रस्ताव रखा तो वह भी सहज तैयार हो गया. अगले महीने हमारी कालोनी में सड़क किनारे एक होटल, होस्टल और 4 घरों का निर्माण कार्य शुरू हुआ. हमारे घर के पास के 2 घरों का काम भी गुमानसिंह को मिला. ईंटसीमेंट का ट्रक आनेजाने के लिए उन लोगों ने उधर का कच्चा और ऊबड़खाबड़ रास्ता भी ठीक करवा लिया. अब रोज ही वहां पड़ोसी गांव के चरवाहे, उन के पशु हमारी कालोनी में भी घूमते दिख जाते. यह वातावरण देख मुझे बहुत संतोष होता.

ये भी पढ़ें- केतकी: घर के बंटवारे में क्या होती है बहू की भूमिका?

एक बार दीवाली की छुट्टियों में हम लोग पूरे 1 महीने बाद मथुरा से लौट कर आए. मैं मिठाई ले वहां पहुंची, तब रानो ने बताया, ‘‘तुम्हारे जाने के बाद कुकरिया ने बच्चे दिए हैं.’’ इतने में कुकरिया भी भीतर से निकली और मुझे देखते ही मेरे पैरों में लिपट गई. मैं उसे खाने की चीजें डाल पुलिया में झांक कर उस के बच्चे देखने लगी. पूरे 6 बच्चों की मां कुकरिया फिर मेरे पैर चाट अपने बच्चों को दूध पिलाने बैठ गई.

यह देख रानो ने कहा, ‘‘यहां ये किसी को नईं आने देती. बूंकती है, तुम्म पर नईं बूंकी.’’

कुछ दिन बाद हम ने भी अपने नए घर में प्रवेश किया, वहां जा कर हम सब ने कुकरिया का भी खयाल रखा. लेकिन तब तक वहां बाहर के और भी बड़े कुत्ते आने लगे थे, वे कुकरिया और उस के बच्चों की रोटी झपट कर खा जाते, 10-10 रोटियों में से भी कुकरिया को कभी एक टुकड़ा तक नहीं मिल पाता. उन आवारा कुत्तों को भगाने के सारे प्रयास विफल हो रहे थे. मेरा डंडा देख वे बरामदे पर नहीं चढ़ते लेकिन उन छोटे पिल्लों और कुकरिया को ऐसे डराते कि उन की खाई रोटी अंग नहीं लगती.

हम सब में प्रचंड शक्ति है, लेकिन पारिवारिक दायित्वों के बोझ तले मनुष्य तो क्या पशुपक्षी भी कमजोर पड़ जाते हैं, कुकरिया जब तक अकेली रही, शेरनी की तरह रही, लेकिन अब अपने बच्चों की खातिर वह भी कमजोर पड़ी. उसे अपनी चिंता नहीं थी, पर जब उस के निर्बल, अबोध बच्चों को बड़े कुत्ते काटते तो उन के बचाव में वह बेचारी भी लहूलुहान हो जाती, पायल भी कुकरिया का जम कर साथ देती, लेकिन आखिर जान सब को प्यारी होती है.

उन के रहनेखाने को तो हमारा घर था, लेकिन जब पायल, कुकरिया और पिल्ले कभी बाहर निकलते तब हमारी रखवाली में भी वे सहमे रहते. एक दिन मैं इसी चिंता में रसोई का द्वार खोल बरामदे में कुरसी पर बैठी थी. शाम के 6 बजे होंगे, मौसम सुहावना था. कुकरिया पहले से ही वहां उदास बैठी थी. आज मजूदरों ने बाहर के कुत्तों को इस ओर फटकने तक नहीं दिया था. पायल और पिल्ले आज बहुत दिन बाद चैन की सांस ले कर बाहर सड़क पर खेल रहे थे, मैं ने झुक कर कुकरिया के सिर पर हाथ फेरा और कहा, ‘‘जाओ बेटा, तुम भी खेलो, छोटे पिल्ले तो पायल मौसी के साथ खेल रहे हैं, अब कोई डर नहीं, पापा ने सब को कह दिया है, अब यहां कोई नहीं आएगा.’’

लेकिन वह अपने आगे फैले पंजों पर मुंह रखे बैठी ही रही. मैं एक परांठा ले कर दोबारा आई, एक टुकड़ा डाला, फिर धीरेधीरे पूरा परांठा उस के आगे रख दिया, पर उस ने उन टुकड़ों को सूंघा तक नहीं. वह यों ही गहरी सोच में डूबी अपने पंजों को पनीली आंखों से निहारती रही. मैं ने उसे छू कर देखा, शायद बुखार हो, लेकिन वह सरक कर बिलकुल मेरे पैरों पर आ कर पसर गई. मुझे बैठा देख पिल्ले और पायल भी बरामदे में आ कर उछलकूद करने लगे.

अब पिल्ले 5 महीने के हो चुके थे. उन की भूख भी बढ़ गई. मैं उन का बढ़ता कद देख कर फूली नहीं समाती थी किंतु अपनी नौकरी और घर संभालते हुए उन के लिए दोनों समय रोटी बनाना अब मुझे अखरने लगा. अब तक यहां 5-6 घर बस चुके थे. वे सुरक्षा सब की करते. मैं कभी सोचती कि सब के घर से 2-2 रोटी मांग कर लाऊं और कभी सोचती कि इन्हें एक ही समय खाना दूं, पर ऐसा कर नहीं पाती थी. मैं चाहे कितनी भी थकी होती लेकिन घर वालों से पहले उन की व्यवस्था करती थी.

बचपन में मेरे नानाजी मुझे एक कुत्ते की कहानी सुनाते थे कि वह अपने मालिक के मन की बात जान लेता था और उस की मदद भी करता था, शायद कुकरिया भी मेरे मन की बात जान गई थी. एक दिन शाम को मैं पक्षियों का कलरव सुन रही थी, बरामदे के दक्षिणी छोर पर पायल और कुकरिया की गहरी मंत्रणा चल रही थी, मैं भी अपनी कुरसी वहीं ले आई. दोनों के चेहरे गंभीर थे. मैं ने उन के पास बैठते हुए पूछा, ‘‘क्या हुआ बेटा? तू खाने की चिंता मत कर, मम्मी थक जाती हैं न इसलिए ऐसा सोचती है. बस और कोई बात नहीं है.’’

पायल एक मूकदृष्टि मुझ पर डाल पांचों सीढि़यों पर पसरे उस के पिल्लों के पास जा बैठी और कुकरिया अपनी अश्रुपूरित नजरों से मुझे एकटक देखती रही. यह देख कर मेरा दिल दुखी हो गया. वातावरण शांत हो चला था, मैं अनमनी हो पढ़ने को एक किताब ले आई कि अचानक मुझे सुनाई दिया, ‘‘अब मैं चली जाऊंगी मां, आप पर बोझ नहीं बनूंगी.’’  किताब एक झटके से मेरे हाथ से छूट गई. मैं ने हड़बड़ा कर अपने चारों ओर देखा, मेरे आसपास पायल, कुकरिया और उन पिल्लों के अतिरिक्त कोई भी नहीं था, मैं तत्काल कुरसी छोड़ खड़ी हो गई, नीचेऊपर, आगेपीछे ताकझांक करने लगी और दोबारा कुरसी पर आ कर बैठ गई.

कुकरिया गरदन झुकाए मेरे पैरों के पास सरक आई, मैं ने स्थिर हो फिर उसे गौर से देखा. पायल मेरी ओर पीठ कर के बैठी थी, बाकी पिल्ले भी कभी अपनी बोझिल पलकें झपकाते और कभी बिलकुल ही बंद कर लेते. इस बीच मुझे दोबारा कुछ और सुनाई दिया, ‘‘मैं जानती हूं कि आप मेरे बच्चों का पूरा ध्यान रखेंगी. आप हैं न इन के पास, बस, अब मुझे इन की कोई चिंता नहीं है. अब मैं हमेशा के लिए चली जाऊंगी,’’ दूसरी बार के झटके से मैं बुरी तरह कांप गई.

ये भी पढ़ें- Short Story: जीवन चलने का नाम

बड़बड़ाती हुई मैं एक सांस में खड़ी हो गई और चहलकदमी करने लगी. दिमाग तेजी से चल रहा था क्योंकि सही में मैं ने एक के बाद एक ये बातें सुनी थीं. इसी दम पर कि इस बार तो मैं उसे पकड़ ही लूंगी, लेकिन जब कोई हाथ नहीं लगा तो मैं घबरा गई. मैं लपकती सी भीतर घुस आई, अपनी बेटी को साथ ले फिर वहीं आ गई.  कुकरिया बारीबारी से अपने सोए पिल्लों को चाट रही थी. किसी का कीड़ा मुंह से निकालती तो किसी को मुंह से ऐसे स्पर्श करती जैसे हम अपने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हैं. कुकरिया की ये गतिविधियां बड़ी लुभावनी थीं किंतु मेरा मन अनगिनत आशंकाओं से भर गया था.

अचानक फोन की घंटी बज उठी, मैं भीतर आ कर घरेलू कार्यों में व्यस्त हो गई. दूसरे दिन सुबह 6 बजे के बाद द्वार खुलते ही सारे पिल्ले लपकझपक दौड़े आए, पर कुकरिया नहीं आई. मैं पुकारती रही.

‘‘कुकरिया, ओ कुकरिया.’’ उस की 2 रोटियां हाथ में दबा घर की परिक्रमा करते दूरदूर तक नजर दौड़ाई, फिर दोनों रोटियां कटोरे में रख दीं. 3 बजे के बाद मैं बचा भोजन एकत्र कर बाहर आई तब कुकरिया मुझे बरामदे की सीढि़यां चढ़ती दिखाई दी. मैं खुशी से चिल्ला उठी, ‘‘मेरी कुकरिया आ गई…तू कहां चली गई थी बेटी?’’

मैं ने अपने हाथों से एकएक कौर कुकरिया को खिलाया, उस की मनपसंद खीर भी. इस के बाद वह पायल और अपने बच्चों के साथ खूब खेली. कई बार गले मिली. कई बार वह मेरे आगेपीछे घूमी. मैं मगन और निश्ंिचत हो कर भीतर आ रही थी कि कुकरिया अपने बच्चों को छोड़ कर मेरे पैरों से लिपट गई. अपना माथा और मुंह कई बार आड़ीटेढ़ी हो मेरे पैरों से रगड़ा, कई बार मुझे चाटा.  इस के बाद वह सीधी सीढि़यों से नीचे उतरी और फिर उस ने पलट कर भी किसी को नहीं देखा, अपनी पीठ और पूंछ पर चढ़ते अपने बच्चों तक को भी नहीं और फिर वह सदासदा के लिए कहीं चली गई.

कुछ दिन हम सब उसे ढूंढ़ते रहे. मेरे पति और बच्चे अपनी बाइक और स्कूटी से जाते, लेकिन निराश हो दूर से मुझे ‘न’ में हाथ हिला आ जाते. उस के पिल्लों ने भी उसे 4-5 दिन ढूंढ़ा, मैं घंटों बाहर बैठी उस की राह देखती, तब पायल की आंखों में मुझे बहुत से भाव दिखाई देते, जैसे वह कह रही हो, ‘‘मां, वह अब नहीं आएगी, आप से कह कर तो गई है. उस के बच्चों का अब हमें ही खयाल रखना है.’’

पायल उन पिल्लों को अपने कटोरे में से दूधपानी पिलाती और बाद में खुद पीती. एक मां की तरह वह एक छोटी सी आहट पर उन के पास दौड़ी चली आती.

कालोनी की आबादी अब और बढ़ गई. ये मूक जानवर आदर और स्नेह की भाषा ही नहीं, मनुष्य की दृष्टि को भी समझते हैं. आज हम अपनी संस्कृति भूल भावनाविहीन हो गए हैं, मानव का निष्कपट आचरण और शुद्ध मन उसे सभ्य बनाता है, उच्च ज्ञान और उच्च पद पा कर भी यदि हम में संवेदना नहीं है, दूसरों के प्रति समझ नहीं है, तो हम क्या हैं?  हम सब सदियों से कुत्ते के साथ रह रहे हैं. यह कुकरा जाति की उदारता ही है कि वह नित्य हमेशा द्वार पर एकटूक आशा में बैठा मानवता की पशुता को मौन ही झेलता रहता है, यह सोच कर कि शायद कभी इसे मेरी याद आ जाए. पर मनुष्य है कि सोचता है, ‘मेरा पेट भर गया तो संसार में सब का पेट भर गया.’ अपने कुकरामोह के कारण मैं ने बहुत से बुद्धिजीवियों की चुभती निगाहों और व्यंग्यबाणों का अपनी पीठ पीछे कई बार सामना किया है, पर मुझे उन की कोई परवा नहीं क्योंकि मैं जानती हूं कि यदि मुझे मानवता का निर्वाह सही अर्थों में करना है तो पशुपक्षियों के बच्चों का खयाल भी अपने बच्चों की तरह रखना होगा.

एक दिन अचानक कुकरिया का सब से हृष्टपुष्ट पिल्ला कलुवा चल बसा, पड़ोस से कहीं हड्डी खा आया था. हम लोग उस दिन शहर से बाहर गए थे, शाम को घर आए, उस को बचाने के अनेक जतन किए पर डाक्टर भी कुछ न कर सके. 3 दिन की भूखप्यास से निढाल उसे अपनी ही चौखट पर पड़े देख हम आंसू बहाते रहे और अपने बच्चे की तरह हम ने उसे विदा किया. कलुवा के सभी साथी और पायल मेरे पास सिमट आए, कलुवा को जमीन में गाड़ते देख मेरे बेटे ने सिसकते हुए कहा, ‘‘इस की मां कितनी अच्छी थी, रसोई में रखी चीजों को भी कभी मुंह नहीं मारती थी.’’

बेटी ने भी तड़प कर कहा, ‘‘अपना घर बनते समय कुकरिया सारी रात अकेली पहरा देती थी, जरा सा खटका होता तो वह गुमानसिंह को जगा देती थी.’’ आएदिन वह हमें रात में चोर आने की खबर देता था. इन्होंने दोनों बहनभाई को समझाया, ‘‘ऐसे जी छोटा नहीं करते बेटा, प्रकृति बैलेंस करती चलती है.’’

इस तरह कलुवा के साथ कुकरिया को भी हम सब की ओर से उस दिन भावभीनी तरबतर विदाई हुई. कुकरिया आज जीवित है भी या नहीं, मैं नहीं जानती. जाऊं तो किस के पास जाऊं? किसे पता होगा? आज के दौर में तो लोगों के पास अपने सगेसंबंधियों से बात करने तक का समय और फुरसत नहीं है तो कुकरिया की खबर मुझे कौन देगा? किंतु कुकरिया की 2-3 पीढि़यां अभी भी पायल मौसी के साथ धमाचौकड़ी मचाती घूमती रहती हैं.

ये भी पढ़ें- मौन प्रेम: जब भावना को पता चली प्रसून की सचाई

मैं कभी गहरे सोच में पड़ जाती हूं कि क्या सचमुच कुकरिया ने उस दिन मुझ से मेरी भाषा में कहा था या वह मेरा भ्रम था? यदि भ्रम ही है तो वह अपने कहे अनुसार चली क्यों गई? अर्थात वह भ्रम नहीं था, अकाट्य सत्य था. एक ऐसा सत्य कि जिस पर कोई विश्वास नहीं करेगा, किंतु मैं, पायल और कुकरिया ही इस सत्य को जानते हैं.  अब जब भी मुझे कुकरिया की याद विचलित करने लगती है तो मैं उस के बच्चों के बीच बैठ अपना मन बहला लेती हूं. उस की ये धरोहर कुकरिया की स्मृतियां बन कर रह गई हैं. पायल और मैं एकदूसरे के हमदर्द होने के नाते व्याकुल क्षणों में एकदूसरे का सहारा बनते हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें