Acne and dry patches : मेरी स्किन बाहर से औयली लगती है लेकिन अंदर से सूखी फील होती है. कभी पिंपल्स हो जाते हैं, कभी ड्राई पैचेस बन जाते हैं. मैं क्या करूं?
आप की स्किन औयली नहीं ऐक्चुअली डिहाइड्रेटेड है. जब स्किन को पानी नहीं मिलता तो वो ऐक्स्ट्रा औयल बनाती है इसलिए कन्फ्यूजन होता है. सब से पहले हैवी क्रीम्स बंद करें. आप को जैल बेस्ड मौइस्चराइजर यूज करना है, लाइट और वौटर बेस्ड. फेसवौश भी बहुत हार्श नहीं होना चाहिए वरना स्किन और ड्राई हो कर औयल प्रोड्यूस करेगी. रोज हलका स्क्रब 20-30 सैकंड्स के लिए करें ताकि डेड लेयर हटती रहे. नियासिनामाइड या ह्यूलूरोनिक एसिड बेस्ड सीरम यूज करें, यह बैलेंस लाते हैं. पानी यहां सब से ज्यादा जरूरी है, 2-3 लीटर मिनिमम और कैफीन कम करें क्योंकि वह बौडी को ड्राई करता है. जब हाइड्रेशन सही हो जाएगा पिंपल्स भी कम होंगे और ड्राइनैस भी. आप चाहें तो किसी पार्लर में आयोनाइजेशन ट्रीटमैंट करवा सकते हैं.
मेरे अंडरआर्म्स और नेक का कलर चेहरे से काफी डार्क हैं. मैं स्क्रब भी करती हूं, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा. क्या करूं?
अंडरआर्म्स और नेक में डार्कनिंग का मेन रीजन फ्रिक्शन, स्वेटिंग और हारमोंस इंबैलैंस भी हो सकते हैं. आप ज्यादा जोर से स्क्रब कर रही हैं तो उस से फायदा कम और इरिटेशन ज्यादा हो सकता है. हलका स्क्रब रोज 20-30 सैकंड्स करें, बस इतना ही काफी है. रात में आप लैक्टिक एसिड या माइल्ड ब्राइटनिंग क्रीम्स यूज कर सकती हैं जिस से धीरेधीरे कलर ईवन होता है. टाइट कपड़े अवौइड करें खासकर अंडरआर्म्स में और एरिया को ड्राई रखें क्योंकि पसीना भी कलर डार्क करता है. खाने में शुगर और प्रोसेस्ड फूड थोड़ा कम करें और पानी 2-3 लीटर जरूर लें. यहां पेशंस जरूरी है, 4-6 हफ्ते में फर्क दिखता है ओवरनाइट नहीं.
मेरी एज 40+ है और अब स्किन थोड़ी लूज और डल लगने लगी है. मैं इंजैक्शन या ट्रीटमैंट्स नहीं करवाना चाहती. क्या नैचुरल तरीके से मैनटेन कर सकती हूं?
40 के बाद यह चैंज आना नौर्मल है लेकिन इसे अच्छे से हैंडल किया जा सकता है. सब से पहले फेशियल मसाज शुरू करें. रोज 4-5 मिनट भी काफी है. इस से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन नैचुरली लिफ्ट होती है. आप विटामिन सी और कोलेजन सपोर्ट करने वाले प्रोडक्ट्स यूज करें, ये स्किन को डल होने से बचाते हैं. रोज हलका स्क्रब 20-30 सैकंड्स के लिए करें ताकि स्किन फ्रैश बनी रहे. खाने में प्रोटीन और कैल्सियम बढ़ाएं, पनीर, दही, सीड्स ये सब जरूरी हैं. पानी 2-3 लीटर पीना जरूरी है क्योंकि एज के साथ स्किन जल्दी ड्राई होती है और सब से जरूरी, स्लीप और स्ट्रैस. अगर नींद पूरी नहीं है तो कोई क्रीम काम नहीं करेगी. नैचुरल केयर का मतलब स्लो केयर है लेकिन जो रिजल्ट आता है वे टिकाऊ होता है. फिर भी जल्दी है तो बोटौक्स या फिलर्स करवा लीजिए, स्किन में टाइटनेस दिखाई देती है.
