Hair Fall :  मेरे बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं खासकर जब मैं तेल लगाती हूं या कंघी करती हूं. डर लगता है कहीं बाल्ड पैचेस न बन जाएं. क्या मैं गलत औयल यूज कर रही हूं?

ऐक्चुअली तेल लगाने से बाल नहीं झड़ते बल्कि जो बाल पहले से लूज हो चुके होते हैं वे उस समय निकल जाते हैं इसलिए लगता है कि औयलिंग से हेयर फौल बढ़ गया. असल प्रौब्लम जड़ों की कमजोरी होती है. आजकल स्ट्रेस, कम नींद और न्यूट्रिशन की कमी सब से बड़ा कारण है. कई बार हारमोंस का असर भी बालों पर जल्दी दिखता है. आप को क्या करना है, हैवी औयल लगा कर घंटों मत छोडि़ए. हलका हर्बल औयल या टौनिक लें जो स्कैल्प में एबजौर्ब हो जाए. उंगलियों से धीरेधीरे 5-7 मिनट मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े. हफ्ते में 1 बार लगाना काफी है. रोज औयलिंग की जरूरत नहीं है लेकिन स्कैल्प को ऐक्टिव रखना जरूरी है. खाने में प्रोटीन बहुत जरूरी है. दाल, पनीर, स्प्राउट्स और अगर आप लेते हैं तो नट्स जैसे बादाम और अखरोट जरूर लें. आयरन भी जरूरी है वरना रूट्स वीक हो जाते हैं. पानी भी कम से कम 2-3 लीटर पीना जरूरी है और एक बात याद रखिए, स्ट्रैस कंट्रोल कीजिए. बाल सब से पहले उसी का असर दिखाते हैं.

मेरा चेहरा साफ लगता है लेकिन पास से देखने पर पोर्स बहुत बड़े दिखते हैं. मेकअप भी स्मूथ नहीं लगता. इस का क्या उपाय है?

जब पोर्स बड़े दिखते हैं तो इस का मतलब है कि स्किन में औयल थोड़ा ज्यादा है और पोर्स खुले हुए हैं. आप रोज हलका सा स्क्रब कर सकती हैं, बस 20-30 सैकंड्स के लिए बहुत जैंटली. इस से पोर्स के अंदर जो गंदगी हैं वे निकलती रहती हैं और वे ज्यादा फैलते नहीं हैं. मेकअप से पहले थोड़ी सी बर्फ लें, उसे कौटन के कपड़े या रुमाल में लपेट लें और हलकेहलके पूरे चेहरे पर घुमाएं खासकर जहां पोर्स ज्यादा दिखते हैं. इस से स्किन तुरंत टाइट फील होती है और पोर्स सिकुड़ जाते हैं. इस के बाद स्किन को ऐसे ही सूखने दें फिर एक साफ कौटन लें, उस में थोड़ा सा स्किन टोनर ले कर हलकेहलके थपथपाएं और उसे भी अपनेआप सूखने दें. अब उस के बाद प्राइमर लगाएं, आप देखेंगे कि पोर्स काफी कम दिखेंगे, फेस स्मूथ लगेगा और औयल भी कम आएगा क्योंकि पोर्स थोड़ा बंद हो जाते हैं. हफ्ते में 2-3 बार मुलतानी मिट्टी में टमाटर का रस मिला कर पैक भी लगा सकती हैं. इस से भी पोर्स टाइट होते हैं और एक बहुत जरूरी बातपानी.

कई लोगों को प्लेन पानी पीना अच्छा नहीं लगता तो वे कम पीते हैं. ऐसे में आप पानी में खीरा, नीबू का एक टुकड़ा या कुछ पुदीने के पत्ते डाल कर डिटौक्स वाटर बना लें. इस से टेस्ट भी आ जाता है और आप आसानी से 2-3 लीटर पानी पी लेते हैं. जब पोर्स साफ भी रहेंगे और टाइट भी तभी स्किन स्मूथ दिखेगी और मेकअप भी अच्छा लगता है.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.-

भारती तनेजा, सौंदर्य विशेषज्ञा 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...