Postpartum hair loss :  मेरी उम्र 28 साल है. मैं बहुत ज्यादा दुबली हूं. मेरी गरदन भी बहुत पतली है जिस की वजह से कोई भी नैकपीस मु झ पर सूट नहीं करता. कृपया बताएं कि मैं किस तरह के नैकपीस या ऐक्सैसरीज कैरी करूं?

जैसा कि आप ने अपने शरीर की बनावट का विवरण दिया है उस से यह लगता है कि आप की गरदन लंबी होगी. लंबी गरदन वाली महिला पर किसी भी लंबाई की चेन अच्छी लगती है. लंबे कद वाली, छरहरी महिलाओं पर मध्यम आकार के गहने ज्यादा जंचते हैं.

आमतौर पर तो गहने कपड़ों के हिसाब से ही पहने जाते हैं. इस में ध्यान देने वाली बात बस यह है कि आप के टौप, कुरती या ब्लाउज के गले की डिजाइन पर भी आप के नैकपीस का लुक निर्भर करता है. डै्रस के गले के आकार की माला नहीं होनी चाहिए. मसलन गोल गले की ड्रैस के साथ गोल आकार की माला नहीं पहननी चाहिए. बड़े गोल गले वाली ड्रैस के साथ छोटी चेन और वी नैक वाली ड्रैस के साथ छोटी गोल या अंडाकार माला पहननी चाहिए.

प्रैगनैंसी के बाद बाल बहुत गिर रहे हैं. ऐसा क्यों?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन नामक हारमोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिस की वजह से भी बाल तेजी से  झड़ते हैं. गर्भावस्था के दौरान खानपान पर ध्यान देने से इसे कुछ हद तक कम किया जा सकता है.

मेरे लिप्स पर व्हाइट स्पौट्स हो रहे हैं. कैसे ठीक कर सकते हैं इन्हें?

नीबू, संतरे जैसे खट्टे फलों के जूस को पानी के साथ मिक्स कर के होंठों पर लगाने से धब्बों को कम करने में मदद मिलती है. इस जूस को आप कौटन की मदद से धब्बों पर लगा सकती हैं. इस आसान घरेलू उपचार के उपयोग से कुछ ही दिनों में धब्बे गायब होने लगते हैं. अपने आहार में लहसुन के सेवन को बढ़ाने से आप को सफेद धब्बों को कम करने में मदद मिलेगी.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी  झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो

से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...