Yellow teeth treatment : दांतों का पीलापन कैसे दूर करें?

तुलसी मुंह और दांतों के रोग से हमें बचाए रखती है. इस के पत्तों को धूप में सुखा कर पाउडर बना लें फिर टूथपेस्ट में मिला कर रोजाना ब्रश करें. पीलापन दूर हो जाएगा.

नमक में सोडियम और क्लोराइड दोनों का मिश्रण होता है, जो दांतों का पीलापन कम करने में मदद करता है लेकिन इस के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है. वैसे नमक और सरसों के तेल से दांत चमकाने का नुस्खा काफी पुराना है. बस चुटकीभर नमक में 2-3 बूंदें तेल की मिला कर दांत साफ करें.

मेरे चेहरे पर बाल उग रहे हैं, जिस की वजह से मैं कहीं आनेजाने में  िझ झकती हूं. कृपया कोई उपाय बताएं जिस से इन्हें हटाया जा सके?

चेहरे पर बालों की समस्या के पीछे हारमोनल बदलाव हो सकता है. इस के लिए डाक्टर से बात करें व इलाज कराएं. बालों को हाथ से प्लक करने की कोशिश बिलकुल न करें. आप जितना बालों को प्लक करेंगी उस से दोगुनी रफ्तार से वे उगेंगे. आप चाहें तो ब्यूटी पार्लर से इस के लिए कटोरी वैक्सिंग करा सकती हैं. अगर चेहरे के बालों का परमानैंट इलाज चाहती हैं तो ऐक्सपर्ट द्वारा लेजर ट्रीटमैंट कराएं.

सैंसिटिव स्किन की देखभाल के लिए कोई घरेलू उपाय बताइए?

अगर आप की त्वचा सैंसिटिव है तो आप त्वचारोग विशेषज्ञ के पास जा कर अपना चैकअप कराएं. आप को अपनी त्वचा के बारे में पता होना चाहिए कि किन वजहों से आप की स्किन इतनी सैंसिटिव हो रही है.

त्वचारोग विशेषज्ञ को दिखा लेने के बाद आप के पास इस समस्या से निबटने के बेहतर तरीके व साधन होंगे.

आप की त्वचा सैंसिटिव है तो इस का विशेष खयाल रखने की जरूरत है. धूप में निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं. पानी खूब पीएं और प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करें.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी  झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

स्रूस्, व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो

से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...