अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…
सवाल
मैं अपने भाई और भाभी के साथ रहती हूं. मैं अभी ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में हूं. मेरी समस्या यह है कि मेरी भाभी हर वक्त मुझ पर नजर रखती है. मैं फोन पर भी किसी से बात करती हूं, तो वह भाई से मेरी शिकायत करती है. भाभी की वजह से मेरा भाई भी मुझ पर शक करता है, उसे लगता है कि मैं पढ़ाई नहीं कर रही, मैं परिवार को धोखा दे रही हूं और वह मुझे अक्सर सुनाता रहता है, अब मैं क्या करूं?
जवाब
जैसा कि आपने बताया कि आप अपने भाई के साथ पढ़ाई के लिए रहती हैं. हो सकता है आपकी भाभी नहीं चाहती हैं कि आप उनदोनों के साथ रहें इसलिए वह आपके भाई से आपकी शिकायत करती है. इन बातों से आपके पढ़ाई पर भी असर पड़ता होगा. ऐसे में आपको अपने भाई से समझदारी से बात करनी होगी. आप अलग पीजी या हौस्टल में भी रहकर अपनी पढ़ाई कर सकती हैं. घर में रहने से अगर माहौल खराब होता है, तो अलग भी रहकर आप अपने लाइफ पर फोकस करें. रही बात शक की, तो बौयफ्रैंड रखना कोई गलत बात नहीं बशर्ते आप अपने करियर पर भी ध्यान दें.
भाईबहन के रिश्ते को इस तरह बनाएं स्ट्रौंग
कई बार भाईबहन में इतना झगड़ा बढ़ जाता है कि दोनों एकदूसरे के दुश्मन बन जाते हैं. लेकिन अगर आप भाईबहन के रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फौलो कर सकती हैं.
- इसके लिए सबसे पहले ये सोचना बंद करना होगा कि मैं ही सही हूँ क्योंकि किसी भी लड़ाई में थोड़ी थोड़ी ग़लती दोनों पक्षों की होती है.ऐसे में बजाय दूसरे की कमी पर ध्यान रखने के अपनी कमी को पहचानने का प्रयास करें .
- भाई बहन एक दूसरे के सबसे बड़े राजदार होते हैं ऐसी कई बातें होती हैं जो वो सिर्फ एक दूसरे से शेयर करते हैं पर कई बाद क्रोध या आवेश में एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए वो राज की बात किसी के सामने भी बोल देते हैं .ऐसा करने से कुछ समय को तो मानसिक संतुष्टि होती है पर बाद में अपराधबोध होने लगता है.
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि ये लड़ाई तो कुछ समय की है पर रिश्ता तो जीवन भर का है इसलिए लड़ाई के झोंके में एक दूसरे के राज सार्वजनिक करने से बचें.
व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर भेजें.
या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- sampadak@delhipress.biz सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
