शाम होते होते भूख लग ही आती है. आज के दौर को देखते हुए आवश्यक है कि जो भी भोजन हम खाएं वह पौष्टिकता से भरपूर हो. बाजार से मंगाए गए नाश्ते में खराब कुकिंग ऑइल और खराबसामग्री का प्रयोग किया जाता है जिससे उसकी पौष्टिकता ना के बराबर होती है. कभी कभार तो फिर भी रेडीमेड फ़ूड खाया जा सकता है परन्तु अक्सर इसे खाना सेहतमंद नहीं होता. लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग नाक भौं सिकोड़ने लगते हैं. जब कि लौकी में  विटामिन्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर और जिंक जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके नियमित सेवन से कब्ज, मधुमेह, बी पी जैसी बीमारियों में लाभ होता है. इसका कच्चा प्रयोग करने के स्थान पर पकाकर ही प्रयोग करना उचित रहता है क्योंकि आजकल इसकी फ़सल में अनेकों कीटाणुनाशक दवाओं का प्रयोग किया जाता है जो कच्चा प्रयोग करने पर हानिकारक हो सकते हैं. आज हम आपको लौकी से एक ऐसा स्नैक्स बनाना बता रहे हैं जिसे बड़े ही नहीं बच्चे भी बहुत स्वाद लेकर   खाएंगे. तो आइए देखते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं-

कितने लोगों के लिए              8

बनने में लगने वाला समय       30 मिनट

मील टाइप                           वेज

सामग्री

किसी लौकी                      2 कप

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...