Shweta Tiwari: टीवी और भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी आज उन लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ उन की तरह ही खूबसूरत और जवान दिखना चाहती हैं.

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की', 'कहीं किसी रोज', 'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन', 'कहानी घरघर की' में काम कर चुकीं श्वेता तिवारी 'झलक दिखला जा 3', 'नच बलिए' जैसे डांस शो में बतौर प्रतियोगी और ऐंकर नजर आईं. इस के अलावा 'बिग बौस 4' की विजेता भी घोषित हुईं.

टीवी के अलावा 'आबरा का डाबरा', 'मदहोशी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं और पर्सनल लाइफ में 2 शादियां और 2 तलाक के बाद अपनी बेटी और बेटे के साथ स्वतंत्र मां के रूप में जिंदगी बिताने वाली श्वेता तिवारी 44 वर्ष की उम्र में भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बेहद खूबसूरत नजर आती हैं.

खूबसूरती का राज

अपनी इस खूबसूरती का राज और फिटनैस को ले कर श्वेता ने कई राज खोले. उन्होंने बताया कि उन की फिटनैस का राज क्या है? रूटीन क्या है? अपनी डाइट को कैसे फौलो करती हैं? इस के अलावा वे अपने बढ़ते वजन को किस तरह कंट्रोल में रखती हैं वगैरह.

खुद से करें प्यार

श्वेता तिवारी कहती हैं कि मेरा मानना है जब तक आप खुद से प्यार नहीं करेंगे, अपनी सेहत को ले कर अनुशासित नहीं होंगे तब तक कोई भी आप को सही राह नहीं दिखा सकता. मैं अपने शरीर और खूबसूरती को ले कर हमेशा अलर्ट रहती हूं, हालांकि बीच में कुछ समय पहले मेरा वजन थोड़ा बढ़ने लगा था जिसे मैं ने अनुशासन में रह कर व सही डाइट फौलो कर के और  ऐक्सरसाइज व वर्कआउट कर के न सिर्फ वजन कंट्रोल में किया बल्कि मैं ने अपने शरीर को शेप में भी लाया, जिस के बाद मुझे अपनी उम्र से कम और जवान दिखने को ले कर कई कौप्लीमैंट्स मिले, जो हर लड़की हर उम्र में सुनना चाहती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...