Makeup Artist Trick : अगर आप भी मेकअप के बाद आंखों के नीचे क्रीज, केकी लुक या थका हुआ चेहरा देखकर परेशान हो जाते हैं, तो यह वायरल 3 डॉट कंसीलर ट्रिक आपके काम आ सकती है. इस ट्रिक को हॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मैरी फिलिप्स ने शेयर किया है, जो केंडल जेनर, जेनिफर लोपेज (JLo) और हेली बीबर जैसी बड़ी सेलिब्रिटीज का मेकअप करती हैं. मैरी फिलिप्स का 3 डॉट कंसीलर हैक लोगों को पसंद आ रहा है, क्योंकि यह बेहद आसान है और चेहरे को तुरंत फ्रेश व लिफ्टेड लुक देता है.
क्या है 3 डॉट कंसीलर ट्रिक?
इस ट्रिक में आपको सिर्फ कंसीलर की तीन छोटी-छोटी डॉट्स लगानी होती हैं.
पहली डॉट नाक के पास, आंख के अंदरूनी हिस्से के नीचे.
दूसरी डॉट आंख के भीतरी कोने के पास.
तीसरी डॉट आंख के बाहरी कोने के नीचे.
इसके बाद हल्के गीले मेकअप स्पंज, ब्रश या उंगलियों की मदद से इन तीनों डॉट्स को नाक से शुरू करते हुए आंख के बाहरी हिस्से और फिर कनपटी की तरफ ब्लेंड करें.
इससे क्या फायदा होता है?
मैरी फिलिप्स के मुताबिक, इस तरीके से कंसीलर लगाने पर आंखों के आसपास सही जगह पर ब्राइटनेस आती है. इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश दिखता है, आंखें उठी हुई (लिफ्टेड) नजर आती हैं और थकान भी काफी हद तक छिप जाती है. अगर आपको और ज्यादा लिफ्टेड लुक चाहिए तो कंसीलर को कनपटी की तरफ हल्का ऊपर की ओर ब्लेंड करें.
कौन-सा कंसीलर इस्तेमाल करें?
मैरी फिलिप्स खुद क्रीमी कंसीलर इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. उनका पसंदीदा प्रोडक्ट L’Oréal Paris Infallible 24H More Than Concealer है, लेकिन आप अपनी पसंद का कोई भी अच्छा क्रीमी कंसीलर इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि कंसीलर आसानी से ब्लेंड हो और आंखों के नीचे ज्यादा क्रीज न बनाए.
आखिर में क्या करें?
कंसीलर अच्छी तरह ब्लेंड करने के बाद जहां जरूरत हो, वहां हल्का फाउंडेशन लगाएं. इससे मेकअप ज्यादा नेचुरल और स्मूद दिखाई देगा.
अगर आप कम मेहनत में फ्रेश, ब्राइट और लिफ्टेड मेकअप लुक चाहते हैं, तो यह वायरल 3 डॉट कंसीलर ट्रिक एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं
