राइटर- सीमा प्रियदर्शिनी सहाय

Short Story : ठंड  शुरू होने वाली थी. मैगजीन का ‘शीत ऋतु विशेषांक’ था. रंगबिरंगे स्वैटर, शाल्स, टोप, मफलर आलोक की आंखों में चमक बढ़ा रहे थे.

आलोक बालकनी में पेपर लेने गया तो उस की नजर अखबार के साथ एक मैगजीन पर भी पड़ी, जिसे उस की पत्नी अंजलि हमेशा लिया करती थी.

जाड़े के दिनों में काम खत्म करने के बाद मां ऊन और सलाइयां ले कर बड़े धैर्य के साथ जाड़े की धूप में बैठ जाया करती थीं. ‘‘आसपड़ोस की महिलाएं भी साथ बैठ कर स्वैटर बनाया करती थीं. रंगबिरंगे ऊन के स्वैटर, जुर्राबें, टोपियां, मफलर और भी न जाने क्याक्या.

ऊन के उन धागों में कितना प्यार सिमटा होता था. तभी तो सिर्फ एक स्वैटर पहन कर ही पूरा ठंड निकल जाती थी और अब ब्रैंडेड स्वैटर और जैकेट भी वे गरमी नहीं दे पाते हैं. अब न मां रहीं और न मां का प्यार.

‘‘यह लो बब्बू नया मफलर, इसी रंग में टोपा भी बना दिया है, तुम्हें ठंड नहीं लगेगी,’’ मां का स्नेह से भीगा हुआ स्वर एकाएक आलोक के कानों में गूंज गया.

जब तक वह अंदर आया, अंजलि चाय ले कर ड्राइंगरूम में आ चुकी थी.

‘‘क्या कर रहे थे बाहर?’’ उस ने पूछा.

‘‘बाहर मैगजीन पड़ी थी, उस के पन्ने पलट रहा था.’’

‘‘वाह मेरी मैगजीन आ गई? मैं काम खत्म कर पढ़ती हूं,’’ अंजलि ने उत्साहित हो कर कहा.

चाय पीते हुए भी आलोक का चेहरा थोड़ा उतरा था. अंजलि ने उस की ओर ध्यान से देखा, ‘अभीअभी ऐसा क्या हो गया? औफिस से तो कोई काल आई नहीं था फिर आलोक इतनी टैंशन में क्यों है?’ उसे सम झ में नहीं आया.

नाश्ते का समय हो गया था. वह और आलोक से किचन में जा कर लंच और टिफिन बनाने लगे. लंच बनाते समय हमेशा बोलने वाला आलोक चुप था.

अंजलि को सम झ में नहीं आया कि आखिर आलोक को हुआ क्या है?

औफिस जाते हुए भी वह खुल कर नहीं मुसकरा पा रहा था.

‘‘क्या हुआ आलोक सब ठीक तो है?’’

‘‘हां सब ठीक है.’’

‘‘फिर इतने उदास क्यों हो?’’

‘‘पता नहीं क्यों, आज मु झे अचानक मां की याद आ गई.’’

‘‘ओह, मां की याद क्यों आ गई तुम्हें? ऐसा क्या हो गया?’’

‘‘बस ऐसे ही. सब ठीक है, तुम टैंशन मत लेना,’’ कह आलोक गाड़ी में बैठ गया और औफिस के लिए निकल गया.

आलोक को उदास देख कर अंजलि का मन भी उदास हो गया. आखिर आलोक को हुआ क्या है? वह ऐसी बातें क्यों कर रहा है?

अंजलि उस की उदासी का छोर नहीं पकड़ पा रही थी. अंजलि भी अपने औफिस चल दी. उस का औफिस पास ही था. वह पैदल ही चली थी. वे दोनों अपनीअपनी नौकरी से संतुष्ट थे.

शाम के समय औफिस से आने के बाद अंजलि ने ही औफर किया, ‘‘आज

बाहर चलते हैं तुम्हारे फैवरिट रैस्टोरैंट.’’

‘‘ठीक है,चलो.’’

आलोक के फैवरिट साउथ इंडियन डिनर और बढि़या आइसक्रीम खाने के बाद भी वह उदास ही रहा.

दूसरे दिन रविवार की छुट्टी थी. अंजलि की नींद देर से टूटी. आलोक वहां नहीं था.

उसे हमेशा ही आलोक जगा कर चाय मांगा करता था मगर आज उस ने चाय नहीं मांगी.

अंजलि फ्रैश हो कर किचन में चाय बनाने के लिए आ गई. चाय ले कर वह ड्राइंगरूम में आई. ड्राइंगरूम में भी आलोक नहीं था. वह ऊपरनीचे चारों तरफ देख चुकी, आलोक कहीं नहीं था.

‘आखिर वह कहां जा सकता है वह भी बिना बताए?’ यह सोच कर उस ने आलोक को फोन कर दिया, ‘‘कहां हो आलोक?’’

‘‘ऊपर वाले स्टोररूम हूं. बस आ रहा हूं.’’

‘‘स्टोररूम में? वहां क्या कर रहे हो तुम?’’

‘‘बस आ रहा हूं.’’

ऊपर एक छोटा सा कमरा था, जहां पुराना सामान स्टोर कर रखते थे.

अंजलि ऊपर चली आई. आलोक के हाथ में 2 स्वैटर थे. वह उन्हें ही देख रहा था.

‘‘अरे इतना गंदा स्वैटर. इसे क्यों निकाल लिया? इस में डस्ट है. इस से ऐलर्जी हो जाएगी.’’

‘‘अरे नहींनहीं, मैं ने इस की गंदगी  झाड़ दी है. अंजलि, कितना सुंदर है न देखो,’’ आलोक ने उसे गरदन तक लगा कर देखा.

‘‘जब मैं 12वीं में 90% लाया था तब मेरी मां ने मु झे यह स्वैटर गिफ्ट में दिया था तब मां ने अपने हाथों से बुना था. कितने साल बीत गए, देखो न यह अभी तक गरम है. कितना प्यार छिपा है इन धागों में.’’

अंजलि को अब सम झ में आया आलोक की उदासी का कारण. आलोक उदास इसलिए है उस की मां उस के लिए स्वैटर बुना करती थीं.

वह भी औफिस से आने के बाद अकसर टीवी देखते समय अपनी सास के साथ मिल कर सब के लिए स्वैटर बनाया करती थी. मगर इतने सालों में सबकुछ बदल गया था. मां भी नहीं रहीं, अब वह समय ही नहीं रहा.

उस छोटे शहर का घर बिक गया. उस के बदले में इस मैट्रो शहर में एक बड़ी कोठी खरीद ली. मां की यादें, मां का प्यार इस तरह ऊपर स्टोररूम में डंप कर नहीं रखना चाहिए था.

आलोक दोनों स्वैटर उठा कर वाशिंगमशीन में डाल कर चाय पीने आ गया.

चाय पीतेपीते स्वैटर धुल गए थे. उन्हें अच्छी तरह धो कर उस ने आंगन में सूखने

डाल दिया.

अंजलि उसे देखती रही. अब उस के सासससुर नहीं थे और उस के दोनों बच्चे होस्टल में.

आलोक को खुश रखने का अधिकार सिर्फ उस का है. कुछ दिनों बाद आलोक का जन्मदिन आने वाला था. अंजलि ने तय कर लिया कि आलोक को वह अपने हाथों से बुन कर स्वैटर गिफ्ट करेगी. उस ने मोबाइल पर ही ऊन के लच्छे मंगवा लिए.

अंजलि ने खाली समय में ऊन और सलाइयां ले कर स्वैटर बुनना शुरू कर दिया. वह औफिस कैब में जाने लगी ताकि रास्ते में बुन सके. लंच टाइम में कलीग्स से बातें करने वह निटिंग करती रहती थी.

लगभग 2 हफ्ते में ही अंजलि ने आलोक के लिए एक बढि़या सा स्वैटर और टोपी लगा मफलर बुन कर तैयार कर लिया.

‘‘अंजलि, कल मेरा जन्मदिन है. मैं ने रैस्टोरैंट बुक कर लिया है. मेरे कई दोस्त भी आएंगे.’’

‘‘हां आलोक, कल तुम्हारा जन्मदिन है. मैं ने औफिस से छुट्टी ले ली. दिन का लंच मैं बनाती हूं. तुम रात में पार्टी कर लेना.’’

‘‘कहां इतनी मेहनत करोगी अंजलि.’’

‘‘नहीं आलोक मैं बनाऊंगी.’’

अंजलि ने बड़े ही प्यार से आलोक के लिए खाना बनाया.

साग के कोफ्ते, भरवा भिंडी, रायता, बिरयानी और गुलाबजामुन.

खाना देखते ही आलोक खुशी से मुसकराने लगा. खुशी से हंसते हुए बोला, ‘‘मां

हमेशा ऐसा ही बनाती थीं.’’

‘‘तभी तो मैं उन की योग्य बहू, मु झे भी तो उन से कुछ सीखना चाहिए न.’’

‘‘बिलकुल,’’ खाना खाने के बाद आलोक रोमांटिक होते हुए बोला.

‘‘अंजलि तुम ने मेरा बर्थडे का गिफ्ट नहीं दिया?’’

‘‘अभी देती हूं न,’’ कह उस ने एक सुंदर सा पैकेट ला कर आलोक के हाथ में पकड़ा दिया.

‘‘अरे इस में क्या है?’’

‘‘देखो तो सही.’’

जैसे ही आलोक ने उसे खोला उसी पुराने स्वैटर का नया वर्जन तैयार था और उस के साथ मफलर भी.

‘‘अरे अंजलि मु झे यकीन नहीं हो रहा है. क्या यह तुम ने बनाया है?’’

‘‘हां आलोक, तुम ने ही तो कहा था कि

ऊन के धागों में प्यार छिपा होता है. उस के प्यार में गरमाहट होती है जो हर धागे में गुंथ कर गरमाहट बढ़ाती है. देर आए दुरुस्त आए मगर मां की सीख आज काम आ गई,’’ अंजलि मुसकराते हुए बोली.

‘‘बहुत ही प्यारा स्वैटर है,’’ आलोक के चेहरे पर खुशी दिख रही थी.

‘‘आज तुम्हें खुश देख कर मु झे सच में बहुत अच्छा लग रहा है. मां ऊपर से हम दोनों को आशीर्वाद दे रही होंगी. वे भी खुश हो रही होंगी,’’ अंजलि मुसकरा रही थी.

आलोक की आंखों में खुशी के आंसू थे. ‘‘सच में मां ने मेरे लिए बहुत ही योग्य बहू ढूंढ़ी है. थैंक यू अंजलि.’’ एकदूसरे के प्रति प्यार जताना सिर्फ आई लव यू कहना नहीं होता. कुछ ऐसा करना होता है जिस में प्यार का कमिटमैंट गुंथा हो.

हाथ की निटिंग वाले स्वैटरों में यह गुण मौजूद है चाहे वे कैसे भी हों. उन की पहचान ही प्यार होती है अलग, अपनी.’’ कह आलोक ने अंजलि को अपनी बाजुओं में कस लिया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...