Volunteer work : आज  कुछ बड़े यानी वयस्क समाज, पर्यावरण, कम्युनिटी आदि में बदलाव और संरक्षण के लिए किसी न किसी रूप में अपनी भागीदारी दे रहे हैं क्योंकि उन्हें इन सब का महत्त्व सम?ा आ रहा है. मगर खेद यह है कि लोगों में यह समझ बहुत देरी से आई. तो यही देरी हम अपने बच्चों में क्यों आने दें? क्यों न उन्हें पहले से एक अच्छी और विकसित सोच दें ताकि वे अच्छे और जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी आगे बढ़ कर आएं.

इस के लिए स्कूल में पढ़ाई मोरल

वैल्यूज, ईवीएस चैप्टर ही काफी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल क्लासेज भी जरूरी हैं. प्रैक्टिकल यानी वौलंटियर वर्क.

बच्चों को वौलंटियर यानी स्वयं सेवा करना सिखाना उन के विकास के लिए बहुत आवश्यक है. इस से उन में सहानुभूति विकसित होती है. वे सोशल स्किल्स सीखते हैं और समाज के लिए कुछ करने की भावना भी उन में पैदा होती है.

शुरुआती समय से ही इन से जुड़ने पर बच्चों को विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने में मदद मिलती है. वास्तविक दुनिया की परेशानी, उस का प्रभाव उन्हें दिखता है और साथ ही उन्हें यह भी एहसास होता है कि उन के कार्यों से बदलाव हो सकता है.

कैसे जोड़ें

आप बच्चों को स्कूलिंग कैंपेन में भाग लेने को कहें, साथ ही अपनी सोसाइटी, हाउसिंग कम्युनिटी के ऐसे वौलंटियर कैंपेन की शुरुआत करें. यदि कौरपोरेट सैक्टर यानी यदि आप का औफिस इस तरह के कैंपेन से जुड़ा है तो बच्चों को भी वह कार्यक्रम दिखाएं. इस तरह की पहल आप बच्चों के समर वैकेशन में ही क्यों न करें क्योंकि इस में आप को उन्हें वौलंटियर वर्क दिखाने और सम?ाने का अच्छा समय मिलेगा साथ ही बच्चे भी फुजूल की ऐक्टिविटीज या स्क्रीन से चिपकने से दूर रहेंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...