side dish recipes : व्हाइट सौस वैज

सामग्री

1 बड़ा चम्मच मक्खन

1 बड़ा चम्मच मैदा

1 कप दूध

1/2 प्याज कटा

8-10 बींस

1 गाजर

आधी शिमलामिर्च कटी

5-6 गोभी के टुकड़े

1/2 कप पके चावल

2 बड़े चम्मच चीज कसा

1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च कुटी

नमक स्वादानुसार.

विधि

बींस, गाजर व गोभी के टुकड़ों को स्टीम कर लें. कड़ाही में मक्खन गरम कर प्याज, शिमलामिर्च भूनें. इसी मे 1 बड़ा चम्मच मैदा भूनें और धीरेधीरे 1 कप दूध डालें ताकि गांठें न पड़ें. अब स्टीम की सारी सब्जियां डालें. नमक, कालीमिर्च व चावल डाल कर मिक्स करें. सर्विंग प्लेट में निकाल कर कसी चीज डाल सर्व करें.

dumpling soup

‘डंपलिंग्स का सूप भूख और भी बढ़ा देगा.’

डंपलिंग्स सूप

सामग्री

10-12 पालक के पत्ते

1 बड़ा टमाटर

1 कली लहसुन

1 छोटा टुकड़ा अदरक

1 छोटा प्याज

1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च

3 बड़े चम्मच चावल का आटा

1 छोटा चम्मच बटर

नमक स्वादानुसार..

विधि

पैन में 1 कप पानी उबालें. इस में पालक के पत्ते, टमाटर, प्याज, अदरक व लहसुन डालें. चावल के आटे में 2 चुटकी नमक व एकचौथाई कप पानी मिलाएं. इस आटे की गोलियां रोल कर के उबलते पालक के पानी में डाल 5-6 मिनट बाद आंच से उतार लें. चावल की डंपलिंग्स चम्मच से बाहर निकाल लें. प्लेट में बाकी सामग्री को मिक्सी में पीस लें. पैन में मक्खन गरम कर चावल की डंपलिंग्स और पालक का सूप डालें. इस में नमक व कुटी कालीमिर्च डाल कर 2 मिनट पका कर गरमगरम सर्व करें.

 

‘घर में ही मार्केट जैसे टेस्ट वाली नूडल बना कर तो देखें.’

वैज नूडल्स

सामग्री

1 पैकेट नूडल्स

1 बड़ा चम्मच लाल, पीली व हरी शिमलामिर्च बरीक कटी

1 शकरकंदी जूलियंस में कटी हुई

2 बड़े चम्मच मटर

5-6 फ्रैंचबींस

1 प्याज छोटा

2-3 फ्लोरेट्स गोभी

1 टमाटर

1 बड़ा चम्मच तेल

50 ग्राम पनीर

विधि

एक कड़ाही में तेल गरम कर कटी प्याज, सभी शिमलामिर्च, शकरकंदी, फ्रैंचबींस, गोभी, मटर व

नमक डाल कर पकाएं. टमाटर में हरीमिर्च डाल कर मिक्सी में पीस लें. सब्जियों के पकने पर टमाटर व 1 कप पानी डाल कर 1-2 मिनट तक पकाएं. इस में पनीर के टुकड़े डालें. फिर नूडल्स डाल कर 4-5 मिनट तक पका कर गरमगरम सर्व करें.

‘बेसन और अंडा

एक बार इस तरह भी बना कर ट्राई करें.’

बेसनी अंडा रोल

सामग्री

4 अंडे

2 कप बेसन

3 छोटे चम्मच घी

थोड़ा सा सलादपत्ता कटा

थोड़ीथोड़ी लाल, हरी व पीली शिमलामिर्च कटी

थोड़ा सा चुकंदर कद्दूकस किया

1/4 कप मकई के दाने उबले

चाइनीज सौस, चाट मसाला और नमक स्वादानुसार.

विधि

2 अंडों को उबाल लें और 2 को बेसन में तोड़ कर डाल आटा तैयार कर लें. अगर जरूरत हो तो थोड़े पानी के भी छींटे मार लें. इस में थोड़ा सा नमक डाल लें. अब इस की लोइयां बना कर चकले पर रोटी बेल कर नौनस्टिक तवे पर घी लगा कर रोटी को हलकी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें. उबले अंडों को 4 भागों में काट कर टुकड़े कर लें. चाइनीज सौस में सारी कटी सामग्री मिला कर रोटी पर रखें और रोल बना कर तुरंत फौयल में लपेट कर सर्व करें. चाहें तो शिमलामिर्च को हलका सा शैलो फ्राई भी कर सकती हैं.

‘छोले शकरकंद के साथ ऐसा जायका दे सकते हैं आप ने सोचा भी न होगा.’

shakarkandi chhole

शकरकंदी वाले छोले

सामग्री

1 कप उबले छोले

1 छोटा प्याज

1-2 कलियां लहसुन

1 हरीमिर्च

1 छोटा टुकड़ा अदरक

2 टमाटर

2 उबली शकरकंदी

1 छोटा चम्मच छोला मसाला

1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट

1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

1 बड़ा चम्मच तेल

थोड़ी सी धनियापत्ती कटी

नमक स्वादानुसार.

विधि

प्याज, लहसुन, अदरक, हरीमिर्च व टमाटर को मिक्सी में पीस लें. कड़ाही में तेल गरम कर हलदी, धनिया पाउडर व मिर्च पाउडर डाल कर टमाटर का मसाला भूनें. स्वादानुसार नमक डाल कर 4 मिनट तक पकाएं. शकरकंदी, छोले व 1 कप पानी डाल कर 3-4 मिनट तक पकाएं.  इमली का पेस्ट व छोला मसाला डाल कर पकाएं. धनियापत्ती से सजा कर सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...