बौलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से रातोंरात हिट होने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अमीषा बेहद ही हौट पोज देती नजर आ रही हैं.

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

वहीं उनकी इस तस्वीरों पर उन्हें कई लोगों ने भद्दे कमेंट्स भी दिए हैं. हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर लिखा कि "ऐसे कपड़े पहनने से काम नहीं मिलेगा." हालांकि उनकी तस्वीरों पर कुछ अच्छे कमेंट्स भी मिले हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमीषा अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आई हों. इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर रेड बिकनी में तस्वीरें डालने के बाद सुर्खियों में आई थीं.

bollywood

एक दौर में सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकीं अमीषा पटेल के पास आज-कल फिल्में नहीं हैं, फिर भी वो आए दिन अपनी बोल्ड तस्वरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अमीषा 41 साल की हो गई हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने खुद को फिट कर रखा है और इसी वजह से वो अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...