बौलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बौलीवुड से लेकर हौलीवुड तक अपने अभिनय का सिक्का चला चुकी हैं. प्रियंका हौलीवुड प्रोजेक्ट ‘क्वांटिको’ को लेकर वह चर्चा का विषय बनीं रहती हैं. इसी दौरान खबर है कि प्रियंका की तरह बौलीवुड अभिनेता अली फजल भी हौलीवुड में फिर से अपने अभिनय का जलवा बिखेर सकते हैं.

अली ने साल 2008 में निर्देशक जेम्स डौडसन की फिल्म ‘दि अडर एंड औफ दि लाइन’ में एक छोटा सा किरदार निभाया था. अली के साथ-साथ बौलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हौलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं. दीपिका की साल 2017 में हौलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स रिटर्न औफ जेंडर केज’ रिलीज हुई थी.

entertainment

अली ने साल 2009 में आई अमेरिकन सीरीज ‘बौलीवुड हीरो’ में मोंटी कपूर का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया था. उसके बाद अली ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ में सफर नाम के एक अरबी युवक का किरदार निभाया था.

अली के साथ हौलीवुड के जाने-माने अभिनेता विन डीजल भी नजर आएं थे. यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. अली का इस फिल्म में किरदार छोटा था लेकिन अली के अभिनय की तारीफ बौलीवुड में की गई थी. दर्शकों ने उनकी परफार्मेंस को डिलाइटफुल कहा था. अली साल 2017 में आई हौलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में भी अली नजर आ चुके हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...