Shahzad Ali: सूफी संगीत और बौलीवुड फिल्मों से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले सिंगर शाहजाद अली से आज हरकोई परिचित है क्योंकि फिल्म 'धुरंधर' का टाइटल सौंग ‘न तो कारवां की तलाश है...’ का रीमिक्स आज सब की जबान पर है और सभी उसे पसंद कर रहे हैं.

उन्होंने संगीत में पहचान 'सुरक्षेत्र' और 'वौयस औफ इंडिया' से बनाई. इस के बाद 'कश्मीर फाइल्स', 'आंधी और आश्रम' आदि कई फिल्मों के गाने गाए हैं. यहां तक पहुंचना आसान नहीं था क्योंकि उन का कोई भी परिचित इस क्षेत्र से नहीं है.

राजस्थान के निम्न मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले शाहजाद ने खास 'गृहशोभा' से बात की.

सफल होना नहीं आसान

शाहजाद ने 15 साल से मेहनत किया है, तब जा कर उन्हें बड़ी कामयाबी मिली है क्योंकि इंडस्ट्री में गौडफादर न रहने पर काम का मिलना आसान नहीं होता. अपनी जर्नी के बारे में उन का कहना है कि फिल्म 'धुरंधर' के गाने की पौपुलरिटी की वजह से मेरे आगे बढ़ने का रास्ता आसानी से खुल गया है. अभी बहुत सारी रिकोर्डिंग और शोज के औफर्स आने लगे हैं और मेरे कैरियर के लिए यह अच्छी बात है, जिस के लिए  मैंने 15 साल से कोशिश की है.

शुरुआती दौर

वे कहते है कि मैं 13 साल की उम्र में टीवी शो 'सा रे गा मा पा लिटल चैंप' के लिए राजस्थान के बीकानेर से मुंबई आया था. उस दौरान मैं यहीं शिफ्ट हो गया और काम के लिए संघर्ष शुरू कर दिया था. उस समय मैं ने मुंबई में छोटेछोटे रेस्तरां में प्रोग्राम करने शुरू कर दिए थे, जहां मुझे कुछ पैसे मिल जाते थे. यहीं से जर्नी शुरू हुई थी. उस के बाद एक शो 'सुरक्षेत्र' किया था, उस से मुझे इंडस्ट्री में ऐंट्री मिली.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...