रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों जमकर फैमिली ड्रामा चल रहा है. ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में डिंपल गुरुकुल जाएगी और वहां वह मालती देवी को लेकर काफी बड़बड़ाती है. दरअसल, डिंपल जहां अपनी कार की तारीफ करती है वहीं दूसरी ओर एक आदमी आता है और डिंपी-समर को पता चलता है कि मालती देवी ने नौकरी के साथ गाड़ी भी छीन लेगी.

डिंपल ने अनुपमा पर फोड़ा नौकरी का ठीकरा

शो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा शाह हाउस में जाएगी और वहां ड्रामा शुरु होने लगता है. डिंपल अनुपमा से कहेगी- आपकी वजह से मैं और समर, डबल बर्वाद हो गए है. इस पर अनुपमा कहती है- तू बोल आज एक भी जहर वाले तीरे तेरे अंदर नहीं रहना चाहिए. जो भी दिल में सब कह दे. क्योंकि उसके बाद सिर्फ मैं बोलूंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama💟 (@anupamaa2k23)

अनुपमा ने डिंपी को सुनाया खारी-खोटी

डिंपल की बढ़ती बदतमीजी पर अनुपमा ने लगाई क्लास. अनुपमा कहेगी- सभी ने तुमको समझाया था कि मालती देवी के साथ काम मत करो, लेकिन तब तुम्हारे सब दुश्मन थे. तुम दोनों सिर्फ मालती देवी के मोहरे थे. कोई भी तुम्हारा बुरा नहीं चाहता, संभालो अपने आप को. लेकिन डिंपल अब भी नहीं सुधारेगी. वह अब भी अनुपमा पर आरोप लगाएगी. वहीं समर भी वनराज-अनुपमा पर आरोप लगाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...