सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में इन दिनों सई और विराट के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है. जहां सई, सवि को विराट से दूर रखने की कोशिश कर रही है तो वहीं विराट, विनायक के इलाज का रास्ता ढूंढ रहा है. हालांकि सीरियल के औनस्क्रीन माहौल से परे सेट पर पर औफस्क्रीन मस्ती होती दिख रही है. दरअसल, सवि और विनायक सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कास्ट के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
सवि है सेट पर लाडली
View this post on Instagram
सीरियल में जहां अभी सई चौह्वाण परिवार से दूर है तो वहीं सेट पर वह सभी के साथ औफस्क्रीन मस्ती करती दिख रही है. हर एक्टर्स सवि के रोल में अरिया सकारिया पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, सीरियल के सेट से सवि यानी अरिया अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. वहीं इन फोटोज और वीडियोज में वह पाखी, सई ही नहीं बल्कि सीरियल की दूसरी कास्ट के साथ भी मस्ती करती हुई दिखती हैं.
View this post on Instagram
