तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस में रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हालिया खुलासा तुनिषा के साथ काम करने वालीं को एक्टर सोनिया सिंह ने किया है, जो काफी चौंकाने वाला है. सोनिया ने बताया है कि तुनिषा ने उनसे 3000 रुपए उधार मांगे थे. यही नहीं, सोनिया का यह भी दावा है कि 14 दिसंबर को हुई मुलाकात के वक्त तुनिषा काफी परेशान थीं. आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान ऐ काबुल’ के सेट्स पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

परेशान रहती थी तुनिषा
सोनिया ने यह भी खुलासा किया है कि मुलाकात के दौरान तुनिषा ने उनसे शीजान को लेकर भी बात की थी. इस दौरान तुनिषा ने सोनिया को बताया था कि, ‘शीजान को कुछ स्पेस चाहिए और उसे यह पसंद नहीं कि मैं हर समय प्यार के बारे में बात करूं’. सोनिया कहती हैं कि यह बात सुनकर उन्होंने तुनिषा को समझाया था कि रिलेशन में यह सब होता रहता है. सोनिया आगे कहती हैं कि तुनिषा के पास अक्सर पैसों की कमी रहती थी, हाल ही में जब उसने मुझसे 3000 रुपए मांगे तब मैने उससे पूछा था कि ऐसा क्या हुआ है जो उसके पास इतने पैसे भी नहीं हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...