सीरियल कहीं तो होगा (Kahin toh hoga) से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली आमना शरीफ (Aamna Sharif) ने हाल ही सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में कौमोलिका के रोल में एंट्री की थी. लेकिन इन दिनों लॉकडाउन बढ़ने के कारण वह शो की शूटिंग नही कर रही हैं, जिसके कारण आमना (Aamna Sharif) अब सोशल मीडिया पर अपने फैशन के जरिए फैंस का दिल जीत रही हैं.

आमना शरीफ(Aamna Sharif) शरारा और चिकन कुर्तियों की शौकीन हैं. अगर आप भी समर फैशन में कुछ नया और कम्फरटेबल लुक ट्राय करना चाहती हैं तो आमना शरीफ (Aamna Sharif) का चिकन कर्ती फैशन ट्राय करना ना भूलें.

1. peach कलर है परफेक्ट

 

View this post on Instagram

 

Alhamdulillah..

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial) on

टीवी स्टार आमना शरीफ को चिकन की कढ़ाई से जबरदस्त लगाव है. वह अलग-अलग तरह के चिकन की कुर्तियां, इन दिनों रमजान के दिनों में पहन रही हैं. कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) स्टार आमना शरीफ ने हाल ही में पीच कलर की इस चिकन कारीगरी की कुर्ती पहनकर अपनी फोटो क्लिक करवाई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

ये भी पढ़ें- हैवी ज्वैलरी पहनने की शौकीन हैं Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ‘नायरा’, देखें Photos

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...