पनीर की सब्जी देखकर बच्चे तो बच्चे बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है. रात के खाने में बनायें पनीर तवा मसाला, ताकि आप भी खुश और आपका परिवार भी खुश.
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- 250 ग्राम पनीर
- 3 टेबल स्पून तेल
- 1 टेबल स्पून दही
- आधा टी स्पून जीरा
- 1/2 टी स्पून अजवायन
- 1 1/2 टी स्पून कसूरी मेथी
ये भी पढ़ें- Winter Special: फटाफट तैयार करें टेस्टी Egg Sandwich
- 1 बड़ा प्याज
- 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 आधा टी स्पून गरम मसाला पाउडर
- 1/2 कप टॉमेटो प्यूरी
- 1 टेबल स्पून क्रीम
- 2 टेबल स्पून नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
विधि :
- एक बाउल में दही फेंट लें उसमें हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून लाल मिर्च पाउडर और आधा टी स्पून कसूरी मेथी डालकर मिला लें.
- पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें. दही में पनीर के टुकड़े डालकर मैरिनेट करें.
- एक पैन में तेल डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें.
- अब कड़ाही में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें जीरा और अजवायन डालकर हलका सा भूनें. अब उसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर भून लें.
