फैशन के बदलते ट्रेंड में इस समय नियॉन ग्रीन हर जगह छाया हुआ हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिलेब्रिटीज सभी इस रंग में रंगे नजर आ रहें हैं. कोई नियॉन ग्रीन आउटफिट में , कोई नियॉन ग्रीन आई मेकअप में, कोई नियॉन ग्रीन फुटवियर में तो कोई नियॉन ग्रीन हेयर कलर में नजर आ रहा है. बॉलीवुड स्टार्स के बीच नियॉन ग्रीन एक नया ट्रेंड बनकर उभरा है लेकिन जब बात हो बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तो मलाइका ने अपने नियोन ग्रीन कलर की ड्रेस से अलग ही जलवा बिखेरा हुआ है.
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक और स्टाइल के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं. उनकी फोटो हो, ड्रेस हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देती है. ऐसे में उनकी नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस लोगों को खूब पसंद आ रही है. मलाइका अरोड़ा ने पफ बाजु वाले नियॉन ग्रीन कलर के स्टाइलिश ऑउटफिट के साथ नियॉन ग्रीन कलर की वैली पहनी है. इसके साथ उनका सिंपल मेकअप लुक उन्हें और भी ग्लैमरस दिखा रहा है. अगर आप भी मलाइका के इस रूप को फॉलो करना चाहती हैं तो इस वाइब्रेंट कलर से खुद को एक अनोखा लुक दे सकती हैं.
View this post on Instagram
