Creator economy : सेमी न्यूड वीडियो, कैमरे के सामने कपड़े बदलने और लाइन सैशन वीडियोज के जरिए आज फ्लौप हीरोइनें सोशल मीडिया के सब्सक्रिप्शन फीचर से हर महीने बिना किसी मेहनत के लाखों रुपए छाप रही हैं. मोटी कमाई करने वालों में कई फिल्मों में काम कर चुकीं नेहा शर्मा, उन की बहन आयशा शर्मा जैसे कई और नाम शामिल हैं.

हर मौडल और कलाकार का सपना होता है कि वह फिल्मों में काम करे. कुछ को मौका मिलता है तो उन का कैरियर उतना आगे नहीं जा पाता, अच्छी फिल्में नहीं मिलतीं और आगे जा कर वे फ्लौप हीरोइन बन कर रह जाती हैं. इस तरह तमाम अदाकार व अदाकाराएं मौडलिंग की दुनिया और फिल्मी दुनिया के बीच रह जाती हैं. ऐसे ही कई कलाकारों ने बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया को अपनी कमाई का जरिया बना लिया. इंस्टाग्राम पर अपनी फैनफौलोइंग का इस्तेमाल कर के ये कलाकार न सिर्फ महंगे विज्ञापन से पैसा कमाते हैं बल्कि इन्होंने सीधे सब्सक्रिप्शन मौडल के जरिए पैसे कमाने की शुरुआत कर दी है. इस में कई कलाकार ऐसे हैं जो हर महीने 20 से 50 लाख रुपए तक कमा रहे हैं.

लाखों क्रिएटर्स आज इंस्टाग्राम के सब्सक्रिप्शन फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस में इंस्टाग्राम यह सुविधा देता है कि कोई क्रिएटर कुछ ऐसा कंटैंट भी रखे जिस के लिए वह अपने सब्सक्राइबर्स से पैसा ले सके. यह कंटैंट प्रीमियम कंटैंट होता है.

social media influencer

पैसे दे कर क्या देखते हैं सब्सक्राइबर्स

सब्सक्रिप्शन फीचर से पैसा कमाने वालों में ज्यादातर लड़कियां हैं और भारत में अब तक पचासों ऐसी क्रिएटर्स हैं जो लाखों रुपए हर महीने छाप रही हैं. अगर इन के जनरल कंटैंट को देखें तो आधेअधूरे कपड़ों में रील बनाती दिख जाएंगी. और यहीं से यूजर्स को सब्सक्रिप्शन खरीदने की इच्छा पैदा हो जाती है.
प्रीमियम कंटैंट में पाया गया कि ज्यादातर ने रिवीलिंग वीडियो पोस्ट किए हैं. कई बार ये कलाकार ज्यादा इंगेजमैंट के लिए लाइव सैशन भी रखती हैं और उन लाइव सैशन में हजारों फैन्स जुड़ते हैं. सेमी न्यूड वीडियो, कैमरे के सामने कपड़े बदलने और स्ट्रिपिंग वाले वीडियो पोस्ट होते हैं. पूनम पांडे ने तो इसी लाइन पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपना Onlyfans अकाउंट भी शुरू किया जहां उन्होंने न्यूड वीडियोज पोस्ट किए.

भारत में इस तरह मोटी कमाई करने वालों में कई फिल्मों में काम कर चुकीं नेहा शर्मा, उन की बहन आयशा शर्मा, मशहूर मौडल पूनम पांडे, अन्वेशी जैन, गहना वशिष्ठ और विष्णु प्रिया भिमेनेनी जैसे नाम शामिल हैं.

नेहा शर्मा और आएशा शर्मा का जलवा

ऐसे फीचर्स से कमाई करने में सब से ज्यादा चर्चा में नेहा शर्मा रही हैं. राजनीति से जुड़े परिवार से आने वाली नेहा शर्मा साल 2003 से फिल्म इंडस्ट्री में हैं. ‘क्रुक’, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘तानाजी’ जैसी फिल्मों के अलावा टीवी सीरीज ’36 Days’ और कई म्यूजिक वीडियोज में वे काम कर चुकी हैं. लंबे समय से उन्हें किसी फिल्म या वैब सीरीज में भी नहीं देखा गया लेकिन वे सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रही हैं.
अपने इसी अंदाज को नेहा शर्मा ने बेहतरीन फाइनैंशियल मौडल में भी बदला है. अकसर अपनी बहन आएशा शर्मा के साथ नजर आने वाली नेहा अपने बेहतरीन फैशन सैंस और बोल्ड ड्रैसिंग के लिए मशहूर हैं. यही वजह है कि जब वे अपने फैंस से पेड सब्सक्रिप्शन की अपील करती हैं तो वहां भी उन्हें जबरदस्त रिस्पौंस मिलता है.

नेहा के इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से ज्यादा फौलोअर्स हैं और उन के पेड सब्सक्राइबर्स की बात करें तो वहां लगभग 7,000 से ज्यादा यूजर्स हैं. एक यूजर से उन्हें 299 रुपए हर महीने मिलते हैं, यानी, गणित लगाएं तो उन की हर महीने की सब्सक्रिप्शन की कमाई 21 लाख रुपए से ज्यादा है. उन की बहन आएशा शर्मा भी इस खेल में काफी माहिर हैं. 6 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फौलोअर्स वाली आएशा शर्मा कई बार बोल्डनैस में अपनी बहन को भी पीछे छोड़ देती हैं.

influencer

सुपरहिट हैं विष्णु प्रिया भिमेनेनी

इस खेल में सुपरहिट चेहरों में विष्णु प्रिया भिमेनेनी हैं. तेलुगू टीवी शो पर नजर आने वाली विष्णु प्रिया भले ही अपने फिल्मी काम की वजह से पैन इंडिया इमेज न रखती हों लेकिन इंस्टाग्राम पर उन का जलवा बरकरार है. विष्णु प्रिया के पेड कंटैंट का चार्ज 399 रुपए प्रति महीना है. मौजूदा वक्त में उन के सब्सक्राइबर्स की संख्या 4,880 है और इस तरह वे 19.47 लाख रुपए महीने कमा रही हैं.

लेकिन अब तक की सब्सक्रिप्शन फीचर से कमाने में सोनिया सिंह सब से आगे हैं. सोनिया खुद को फिट गर्ल कहती हैं और फिटनैस के नाम पर वे आधेअधूरे कपड़ों में ज्यादा दिखाई पड़ती हैं. उन के 30 लाख फौलोअर्स हैं और 9,546 उन के सब्सक्राइबर हैं. यानी, वे हर महीने 38 लाख रुपए से ज्यादा कमाती हैं.

अन्वेशी जैन, पूनम पांडे और कंगना शर्मा

कई वैब सीरीज में काम कर चुकीं अन्वेशी जैन अलगअलग प्लेटफौर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मशहूर रही हैं. मौजूदा वक्त पर 6.2 मिलियन फौलोअर्स और 523 सब्सक्राइबर्स के साथ अन्वेशी जैन हर महीने लगभग 2 लाख रुपए कमा रही हैं.

अपने OnlyFans अकाउंट, अडल्ट कंटैंट और तमाम अन्य विवादों की वजह से पूनम पांडे हमेशा चर्चा में रही हैं. इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन फौलोअर्स वाली पूनम पांडेय का चार्ज 290 रुपए है और उन के सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,483 है. इस तरह वे हर महीने लगभग 4.3 लाख रुपए इसी से कमा ले रही हैं.

इसी तरह मशहूर मौडल कंगना शर्मा हर महीने एक लाख रुपए, सोफिया अंसारी 12 लाख रुपए और स्पोर्ट्स प्रजैंटर शेफाली बग्गा भी एक लाख रुपए कमा रही हैं.

इन का कंटैंट न्यूड और रिवीलिंग है. और भले ही इन कलाकारों की ट्रोलिंग होती हो लेकिन यह सच है कि इन के सब्सक्राइबर्स की संख्या हजारों में है और वे यही कंटैंट देखने के लिए अच्छीखासी रकम चुकाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...