लेखक- सुनील पुरी
पैदल घूमना वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन चोरी का डर और पौल्यूशन हमें साफ और खुली हवा में पैदल चलने की इजाजत नही देता. मगर अमेरिका के ये पांच शहरों में पैदल घुमक्कड़ी का अलग ही आनंद है:
फिलाडेल्फिया (पेन्सिल्वेनिया)

इसे अमेरिका के टौप 10 पैदल घूमने वाले शहरों में पहले नंबर पर रखा गया है. फिलाडेल्फिया शहर में जाना और घूमना-फिरना आसान है. अमेरिका के सबसे ज्यादा पैदल घूमने लायक शहरों में से एक के रूप में इसका लगातार जिक्र किया जाता है. जब आप फिलाडेल्फिया में हों, तो आप को कई बड़े शहर वाले अनुभव मिलेंगे, जिन में आप रेस्तरां, पार्कों और कैफों में से अपनी पसंद का चुन सकेंगे, जिस से आप को इस शहर से लगाव हो जाएगा. यहां 4 मिनट पैदल चलने पर 6,109 होटल के कमरे, 10 मिनट पैदल चलने के भीतर 9,863 होटल के कमरे और पेन्सिल्वेनिया कन्वैंशन सैंटर से 15 मिनट पैदल चलने पर 11,460 होटल के कमरे हैं. फिलाडेल्फिया में कोई भी व्यक्ति 685 किलोमीटर लंबे साइकिल मार्ग का उपयोग कर कई स्थानों पर पहुंच सकता है, जो सेलैक्ट ग्रेटर फिलाडेल्फिया के अनुसार किसी भी अमेरिकी शहर में प्रति वर्ग मील सब से अधिक है.
सिंगापुर नहीं देखा तो क्या देखा
