Bollywood Breakups: जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब हमें जिंदगी की असली सचाई का पता चलता है. जवानी की दहलीज पर कदम रखते वक्त जहां प्यार ही सब कुछ होता है, प्यार में हम पूरी तरह अंधे हो जाते हैं, वहीं कुछ समय के बाद यह एहसास होने लगता है कि पैसे और अच्छी जिंदगी से ज्यादा कुछ भी महत्त्वपूर्ण नहीं होता क्योंकि आज के समय में प्यार भी वही फलताफूलता है जहां पैसा होता है. पैसों के अभाव में कई बार प्यार भी दम तोड़ देता है.

सालों पहले एक गाना आया था,'यार दिलदार तुझे कैसा चाहिए, प्यार चाहिए कि पैसा चाहिए...' जिस के जवाब में अगली लाइन थी, 'प्यार के लिए मगर पैसा चाहिए...' कहने का मतलब यह है कि आज के आधुनिक युग में जहां लोगों के लिए पैसा ही सबकुछ है, वहां प्यार से ज्यादा आज लोगों के लिए पैसा महत्त्वपूर्ण है क्योंकि एक बार प्यार के बिना तो जिंदगी जी जा सकती है, लेकिन बिना पैसे के आज के समय में प्रेमी भी नहीं पूछते. यही वजह है कि एक समय में जहां एक गाना बना, 'जब दिल ही टूट गया, तो जी कर क्या करेंगे...' वहीं आज के समय में ब्रेकअप होने के बाद 'तू नहीं और सही' फौर्मूले को अपनाते हुए कई लोग ब्रेकअप पार्टी रखते हैं और प्यार में धोखा खाने के बावजूद जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं और पिछला सबकुछ भूल भी जाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...