Healthy skin tips : गरमी  का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और त्वचा से जुड़ीं कई चुनौतियां ले कर आता है. ऐसे में जहां कुछ महिलाएं राहत के आसान तरीके ढूंढ़ती हैं, वहीं ज्यादातर अपनी स्किन को स्वस्थ और फ्रैश बनाए रखने के लिए खास रूटीन अपनाती हैं.

सही हाइड्रेशन, सन प्रोटैक्शन और नियमित स्किनकेयर आदतें न सिर्फ त्वचा को सुरक्षित रखती हैं बल्कि पूरा दिन तरोताजा महसूस करने में भी मदद करती हैं.

डेली रूटीन

यदि आप किसी ऐसे प्रोफैशन में हैं जहां आप को लंबे समय तक बाहर रहना या फिर तेज लाइट्स में काम करना है तो स्किन को फ्रैश और नैचुरल बनाए रखने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी और इस के लिए कुछ खास टिप्स :

बातों को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना होगा

द्य प्रौपर हाइड्रेशन अरेंज करने के बाद ही घर से निकलें. सिर्फ पानी की बोतल कैरी करने से बात नहीं बनेगी क्योंकि पानी प्यास तो बु?ा देगा लेकिन पसीने के साथ जो मिनरल्स बौडी से बाहर निकल जाते हैं उन का क्या. अत: एक बोतल इलैक्ट्रोलाइट्स मिक्स वाटर की भी कैरी करें और

 समयसमय पर इसे पीती रहें ताकि बौडी के मिनरल्स की कमी पूरी हो सके.

लंच में वाटर बेस्ड वैजिटेबल्स को प्रैफरैंस दें. लौकी, खीरा, करेला जैसी सब्जियां ईजी टू डाइजैस्ट होती हैं और साथ ही इन में विटामिन ए, सी के साथसाथ मैग्निसियम, कैल्सियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं. कर्ड को भी डाइट का हिस्सा बनाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...