Saree With Denim: जेनजी की पहली पसंद होती है डेनिम फिर चाहे वह जींस, स्कर्ट, टौप, शर्ट, मिडी या फिर फुललेंथ ड्रैस हो. यही नहीं, आजकल तो डेनिम साड़ी भी नई पीढ़ी के सिर चढ़ कर बोल रही है.

हाल ही में एक इवेंट में एक फिल्मी हीरोइन द्वारा डेनिम ब्लाउज को लिनेन साड़ी के साथ कैरी किया गया था जो सोशल मीडिया पर काफ़ी सुर्खियों में रहा. आने वाले फैस्टिव सीजन में यदि आप खुद को सब से अलग दिखाना चाहते हैं तो आप भी डेनिम ब्लाउज को साड़ी के साथ पेयर कर के खुद को आकर्षक लुक दे सकते हैं. डेनिम की खासियत होती है कि इसे आप किसी भी रंग के साथ पेयर कर सकते हैं.

आइए, जानते हैं कुछ ट्रिक्स और टिप्स जो डेनिम के साथ साड़ी पेयर करने में काफी मददगार साबित होंगे:

शर्ट को बनाएं स्टेटमैंट ब्लाउज

स्टेटमैंट ब्लाउज आजकल बहुत फैशन में है. किसी भी डेनिम शर्ट को आप आधा टक करें या फिर कमर पर नौट लगा कर पहनें. स्लीव्स को मोड़ लें ताकि ब्लाउज को एक स्ट्रक्चर्ड लुक मिल सके. अब आप बांधनी, बनारसी या बौर्डर वाली ब्राइट सिल्क की साड़ियां इस के साथ कैरी करें. गजरा, टेंपल ज्वैलरी, बिंदी और कमरबंद से अपने लुक को फेस्टिव टच दें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...