जी टीवी के सीरियल 'कसम से' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) कई बौलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं हैं. हालांकि कुछ वक्त से वह फिल्मी दुनिया से दूर थीं. लेकिन अब वह डिजीटल प्लैटफौर्म के जरिए फैंस का दिल जीतने वाली हैं. दरअसल, प्राची इन्वेस्टिगेटिव मर्डर मिस्ट्री ‘साइलेंस … … कैन यू हियर इट?’ से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने वाली हैं, जिसमें वह एक्टर मनोज बाजपेयी संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. पर आज हम प्राची की अपकमिंग फिल्म की नही बल्कि उनके बात उनके सिंपल लुक्स की करेंगे. प्राची अक्सर सिंपल लुक्स से फैंस का दिल जीतती हैं. इसीलिए आज हम आपको प्राची के कुछ लुक्स दिखाएंगे, जिसे आप समर में आसानी से किसी भी पार्टी या वेकेशन में कैरी कर सकती हैं.
1. वेडिंग फैशन के लिए परफेक्ट है ये लुक
हाल ही में एक फोटोशूट में प्राची का लुक काफी खूबसूरत लग रहा था. समर वेडिंग के लिए मिंट ग्रीन कलर के ऑउटफिट बेहद अच्छा औप्शन है. बोटकट चोली के साथ प्रिंटेड शरारा और मैचिंग की ओवरकोट जैकेट प्राची के ओवरऔल लुक को खूबसूरत बना रही है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- समर कलेक्शन के लिए परफेक्ट हैं सारा अली खान के ये लुक्स, देखें फोटोज
