Natural Glow Makeup : कुछ समय पहले तक मेकअप का मतलब था गालों पर चमकीला और गहरा ब्लश. जितना ज्यादा पिंक या कोरल ब्लश, उतना स्टाइलिश लुक माना जाता था. लेकिन अब ब्यूटी की दुनिया में नया ट्रेंड है म्यूटेड ब्लश, जो चेहरे को हल्का, नैचुरल और सॉफ्ट ग्लो देता है.
क्या है म्यूटेड ब्लश?
म्यूटेड ब्लश ऐसे हल्के और सौम्य शेड्स होते हैं जो त्वचा में आसानी से घुल-मिल जाते हैं. ये चेहरे पर जरूरत से ज्यादा रंग नहीं चढ़ाते, बल्कि नेचुरल फ्रेशनेस और हल्की रौनक देते हैं. अगर आपको "नो-मेकअप मेकअप लुक" पसंद है, तो यह ट्रेंड आपके लिए बिल्कुल सही है.
क्यों पसंद किया जा रहा है यह ट्रेंड?
मेकअप एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब लोग हैवी मेकअप की बजाय ऐसे लुक पसंद कर रहे हैं जो चेहरे की असली खूबसूरती को उभारें. म्यूटेड ब्लश हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है और यह लगभग हर तरह के मेकअप के साथ अच्छा लगता है.
https://youtube.com/shorts/kDSc1BSTA4I?si=7VfdMmO2hJ_kLm7w
पारंपरिक ब्लश और म्यूटेड ब्लश में क्या फर्क है?
पारंपरिक ब्लश चेहरे पर बोल्ड और चमकीला लुक देता है.
म्यूटेड ब्लश हल्का, सॉफ्ट और नेचुरल फिनिश देता है.
इसमें ब्लश अलग से नजर नहीं आता, बल्कि ऐसा लगता है जैसे चेहरे पर प्राकृतिक गुलाबीपन हो.
अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें सही शेड-
