टीवी के पौपुलर शो बिग बौस के सीजन 11 का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने अपकमिंग कौमेडी शो को लेकर चर्चा में हैं. शिल्पा कौमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी करने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को सुनील ग्रोवर के नए शो ‘दन दना दन’ की शूटिंग अपनी टीम से साथ की. शूटिंग सेट से तस्वीरों को कौमेडियन सुंगधा मिश्रा ने औफिशियल ट्विटर अकाउंट से साझा किया है. तस्वीरों में सुगंधा के साथ शिल्पा शिंदे और अली असगर भी नजर आ रहे हैं.

अली और सुगंधा चीयरलीडर्स का आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं शिल्पा शिंदे ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है. खबरों के अनुसार, सुनील का नया शो क्रिकेट पर आधारित है, जिसके कारण वीरेंद्र सहवाग और कपिल देव भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. शो में अली असगर, शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा और एक्टर सुयश रौय के भी नजर आने की खबर है. बता दें कि सुनील और शिल्पा का यह नया शो औनलाइन प्रसारित किया जाएगा. शो के 20 से 22 एपिसोड औनएयर हो सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...