Online shopping scam :  ऑनलाइन शॉपिंग का सस्ता और आसान चक्कर कभी कभी बहुत महंगा पड़ जाता है. मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल की एक नर्स  भी ऐसा ही हुआ. उस को 299 रुपये की ड्रेस का विज्ञापन इतना भाया कि 1 लाख रुपये गंवा बैठीं.

नर्स ने फेसबुक पर 299 रुपये की ड्रेस का विज्ञापन देखा और ऑर्डर कर दिया. ठगों ने शुरुआत में केवल ड्रेस की कीमत मांगी लेकिन बाद में अलग अलग बहानों से पैसे वसूले गए. प्रोसेसिंग फीस, शिपिंग चार्ज ,  ट्रैकिंग चार्ज , जीपीएस फीस , वेरिफिकेशन कोड और ‘एड्रेस कन्फर्मेशन के नाम पर नर्स के खाते से 16 से 20 अप्रैल के बीच पांच दिनों में कुल 1 लाख रुपये निकाल लिए गए.

नर्स ने देवनार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. साइबर क्राइम के जरिए अंजाम दिया गया फ्रॉड आजकल बहुत आम बात हो गई है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

हर ऑनलाइन शॉपर के लिए जरुरी है की वह ‘टू गुड टू बी ट्रू’ से बचें. 299 की ड्रेस, 199 का सूट, 999 का आईफोन यानी अगर दाम हद से ज्यादा कम है तो 100% फ्रॉड मामला है. कोई भी कंपनी घाटे में सामान नहीं बेचती इसलिए या तो सामान बेकार है या धोखेबाजी है. कभी भी लालच के चक्कर में न पड़ें.

आप ने इस तरह के मामले भी बहुत देखे होंगे जब लिंक पर क्लिक करते ही खाता खाली हो जाता है. लिंक पर क्लिक करने की बात करने वाले कॉल काट दें. बैंक, कस्टमर केयर कभी लिंक नहीं भेजते.

इसी तरह इस बात को हमेशा अपने दिमाग में रखें कि UPI पिन मांगने वाला फ्रॉड है. पैसे लेने के लिए UPI पिन नहीं लगता सिर्फ देने के लिए लगता है. अगर कोई कहे कि रिफंड के लिए UPI पिन डालो तो समझो फ्रॉड जाल है.

कैश ऑन डिलीवरी सबसे सेफ है. ऑनलाइन कपड़े या सामान हमेशा कैश ऑन डिलीवरी लें.

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता 
 आपके लिए स्पेशल छूट 

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता   आपके लिए स्पेशल छूट 

ठगी होने पर तुरंत करें ये काम

अगर ठगी हो जाए तो 1 घंटे के अंदर 1930 पर कॉल करें.

साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दें. जितनी जल्दी रिपोर्ट उतने पैसे वापस मिलने के चांस.

मुंबई की नर्स की सैलरी शायद 30-40 हजार होगी. एक लाख मतलब 3 महीने की कमाई सिर्फ 299 की ड्रेस के चक्कर में एक झटके में चली गई. . याद रखें इंस्टाग्राम-फेसबुक पर दिखने वाला हर विज्ञापन ‘सेल’ नहीं होता कई बार ‘जेल’ का रास्ता होता है. सस्ते के चक्कर में जिंदगी भर की सेविंग्स उड़ जाती हैं.

सतर्क रहें सुरक्षित रहें. ऑनलाइन शॉपिंग से पहले वेबसाइट का URL चेक करें, रिव्यू पढ़ें और लालच से बचें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...