Online shopping scam : ऑनलाइन शॉपिंग का सस्ता और आसान चक्कर कभी कभी बहुत महंगा पड़ जाता है. मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल की एक नर्स भी ऐसा ही हुआ. उस को 299 रुपये की ड्रेस का विज्ञापन इतना भाया कि 1 लाख रुपये गंवा बैठीं.
नर्स ने फेसबुक पर 299 रुपये की ड्रेस का विज्ञापन देखा और ऑर्डर कर दिया. ठगों ने शुरुआत में केवल ड्रेस की कीमत मांगी लेकिन बाद में अलग अलग बहानों से पैसे वसूले गए. प्रोसेसिंग फीस, शिपिंग चार्ज , ट्रैकिंग चार्ज , जीपीएस फीस , वेरिफिकेशन कोड और 'एड्रेस कन्फर्मेशन के नाम पर नर्स के खाते से 16 से 20 अप्रैल के बीच पांच दिनों में कुल 1 लाख रुपये निकाल लिए गए.
नर्स ने देवनार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. साइबर क्राइम के जरिए अंजाम दिया गया फ्रॉड आजकल बहुत आम बात हो गई है.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/shorts/WjBQp4QllaE?si=z9eQS1fbbliOkQuM
हर ऑनलाइन शॉपर के लिए जरुरी है की वह 'टू गुड टू बी ट्रू' से बचें. 299 की ड्रेस, 199 का सूट, 999 का आईफोन यानी अगर दाम हद से ज्यादा कम है तो 100% फ्रॉड मामला है. कोई भी कंपनी घाटे में सामान नहीं बेचती इसलिए या तो सामान बेकार है या धोखेबाजी है. कभी भी लालच के चक्कर में न पड़ें.
आप ने इस तरह के मामले भी बहुत देखे होंगे जब लिंक पर क्लिक करते ही खाता खाली हो जाता है. लिंक पर क्लिक करने की बात करने वाले कॉल काट दें. बैंक, कस्टमर केयर कभी लिंक नहीं भेजते.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
