Beauty trends : सिर्फ  गोल्ड फेशियल ही नहीं, अब गोल्ड स्क्रब भी ब्यूटी वर्ल्ड का एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है. आज की तेज जिंदगी, धूलमिट्टी, प्रदूषण, मेकअप और तनाव के कारण त्वचा जल्दी बेजान दिखने लगती है. ऐसे में महिलाएं ऐसे स्किन केयर विकल्प चाहती हैं जो त्वचा को सिर्फ साफ ही न करें बल्कि तुरंत निखार और लग्जरी फील भी दें.

यही कारण है कि गोल्ड आधारित स्किन केयर आज लोकप्रिय हो रहा है खासतौर पर गोल्ड स्क्रब को महिलाएं इसलिए पसंद कर रही हैं क्योंकि यह स्किन को रगड़ कर नुकसान पहुंचाए बिना डैड स्किन हटाने, स्किन टैक्स्चर सुधारने और चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो लाने में मदद करता है.

पहले गोल्ड केवल ज्वैलरी तक सीमित माना जाता था लेकिन अब ब्यूटी इंडस्ट्री में गोल्ड को स्किन रिजुविनेशन और रैडिएंस से जोड़ कर देखा जा रहा है. गोल्ड आधारित स्किन केयर प्रोडक्ट्स महिलाओं को एक रौयल ऐक्सपीरियंस देने के साथसाथ स्किन को फ्रैश और हैल्दी लुक भी देते हैं. खास बात यह है कि आज की महिलाएं सिर्फ फेयरनैस नहीं बल्कि हैल्दी, पौलिश्ड और नैचुरली ग्लोइंग स्किन चाहती हैं. गोल्ड स्क्रब इसी जरूरत को पूरा करता है.

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता 
 आपके लिए स्पेशल छूट 

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता   आपके लिए स्पेशल छूट 

ग्लो स्किन

हम रोज फेस वाश तो करते हैं लेकिन केवल फेस वाश से त्वचा की गहराई में जमा गंदगी पूरी तरह साफ नहीं हो पाती. डैड स्किन सैल्स धीरेधीरे त्वचा पर जमा हो कर चेहरे को डल और अनइवन बना देते हैं. कई बार अच्छी महंगी क्रीम्स और सीरम्स भी इसलिए असर नहीं दिखाते क्योंकि त्वचा की सतह साफ नहीं होती. स्क्रबिंग त्वचा को डीप क्लीनिंग देने का काम करती है.

यह पोर्स में जमा डर्ट और औयल को हटाने में मदद करती है, जिस से त्वचा ज्यादा फ्रैश और साफ दिखाई देती है. जब डैड स्किन हटती है तो नई और हैल्दी स्किन सरफेस सामने आती है और चेहरा नैचुरली रैडिएंट दिखने लगता है.

गोल्ड फेस स्क्रब एक जैंटल ऐक्सफौलिएटिंग ट्रीटमैंट माना जाता है जिस में गोल्ड डस्ट और कई नैचुरल इनग्रीडिऐंट्स का उपयोग किया जाता है. यह त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डैड स्किन सैल्स, ऐक्सैस औयल और डर्ट को हटाने में मदद करता है. लगातार इस्तेमाल से त्वचा ज्यादा स्मूथ, सौफ्ट और इवन दिखाई देने लगती है.

गोल्ड स्क्रब का सब से बड़ा फायदा यह माना जाता है कि यह त्वचा को हार्श तरीके से नहीं बल्कि जैंटल तरीके से ऐक्सफौलिएट करता है. सैंसिटिव स्किन वाली महिलाएं भी सही तरीके से और सीमित मात्रा में इस का उपयोग कर सकती हैं.

यह त्वचा को इंस्टैंट ब्राइटनैस देने में मदद करता है. किसी फंक्शन, पार्टी या स्पेशल ओकेजन से पहले महिलाएं अकसर ऐसा ट्रीटमैंट चाहती हैं जिस से चेहरे पर तुरंत ग्लो आए. गोल्ड स्क्रब इस मामले में काफी लोकप्रिय हो रहा है.

यह पोर्स की सफाई में मदद करता है. धूल, पौल्यूशन और मेकअप रैसिड्यू के कारण पोर्स ब्लाक होने लगते हैं, जिस से ब्लैकहैड्स, व्हाइटहैड्स और डलनैस बढ़ सकती है. नियमित स्क्रबिंग त्वचा को ज्यादा साफ और हैल्दी बनाए रखने में मदद करती है. गोल्ड स्क्रब स्किन टैक्स्चर सुधारने में भी उपयोगी माना जाता है. लगातार ड्राइनैस या रफनैस के कारण त्वचा असमान दिखने लगती है. जैंटल स्क्रबिंग से त्वचा ज्यादा स्मूथ और सौफ्ट महसूस होती है.

क्या कहते हैं ऐक्सपर्ट

कई ब्यूटी ऐक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड आधारित स्किन केयर त्वचा को यूथफुल लुक देने में मदद कर सकती है. जब स्किन अच्छी तरह साफ होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है तो चेहरा ज्यादा फ्रैश और ऐनर्जेटिक दिखाई देता है. इसी कारण महिलाएं इसे ऐंटीएजिंग केयर का हिस्सा भी मानने लगी हैं.

आजकल मार्केट में अलगअलग स्किन टाइप्स को ध्यान में रख कर गोल्ड स्क्रब्स बनाए जा रहे हैं. औयली स्किन के लिए डीप क्लीनिंग वाले विकल्प होते हैं जबकि ड्राई स्किन के लिए मौइस्चराइजिंग इनग्रीडिऐंट्स वाले स्क्रब्स उपलब्ध हैं.

सब से पहले चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ कर के हलका सुखा लें. इस के बाद थोड़ी मात्रा में गोल्ड फेस स्क्रब ले कर चेहरे और गरदन पर लगाएं. आंखों के आसपास की त्वचा पर स्क्रब नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वह हिस्सा बहुत नाजुक होता है.

अब उंगलियों की सहायता से हलके सर्कुलर मोशन में 3 से 5 मिनट तक मसाज करें. बहुत ज्यादा प्रैशर देने की जरूरत नहीं होती. इस के बाद चेहरे को हलके कुनकुने पानी से धो लें. अंत में टोनर या मौइस्चराइजर लगाने से त्वचा ज्यादा हाइड्रेटेड और स्मूथ महसूस होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...