चाहे आप कढ़ाही पनीर बना रहे हों या फिर सिंपल आलूगोभी की सब्जी, एक सामग्री जो आप बिलकुल नहीं भूलते वह है गरम मसाला. इस के साथ ही जब भी आप कुङ्क्षकग कर रही होती हैं तो यह बात करना नहीं भूलतीं कि मेरी दादी या नानी की बनाई सब्जियों में जो जायका मिलता था वह अब नहीं आता. चलिए गरम मसाले के इस सफर में इस की मसालेदार बातों से रूबरू होते हैं.

सही संतुलन

गरम मसाले पहले घरों में खुद तैयार किए जाते थे. इन्हें बनाने की सामग्री जैसे दालचीनी, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, कालीमिर्च और जायफल इत्यादि का सही संतुलन और मिश्रण ही इन का स्वाद जगाता था. फिर इस के बाद इन्हे कितनी मात्रा में किस डिश में इस्तेमाल करना है यह भी बहुत महत्त्वपूर्ण होता था. आज के दौर में न तो यह सब करने का समय है और न ही समझ. यों तो इंटरनेट पर गरम मसाला तैयार करने की ढेरों रैसिपी मिल जाएंगी लेकिन फिर भी आप को वह दादीनानी के स्वाद वाली कमी महसूस होती रहेगी.

सनराइज गरम मसाला

आप को दादीनानी के बनाए खाने की याद ताजा करनी है तो सनराइज का गरम मसाला आप के लिए क्यों सही है हम आप को बताते हैं. सनराइज गरम मसाला का पैकेट खोलते ही इस की खुशबू आप को इस की गुणवक्ता का एहसास कराती है. इस में इस्तेमाल किए गए अच्छी क्वालिटी के मसालों का सही मिश्रण जब आप की पनीर की सब्जी या फिर चना दाल में घुलमिल जाता है तब जगता है दादीनानी के हाथ का स्वाद. तो दादीनानी के हाथ का स्वाद हमेशा याद रखना है तो सनराइज गरम मसाले को अपनी किचन की मसाला रैक का हिस्सा हमेशा बनाए रखें.

मटर पनीर

  • 200 ग्राम पनीर टुकड़ों में कटा
  • 1 कप हरी मटर के दाने
  • 1 प्याज का पेस्ट
  • 2 टमाटर की प्यूरी
  • 2 हरीमिर्चें
  • 1 छोटा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच काजू का पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच सनराइज शाही गरममसाला
  • 1 छोटा चम्मच घनिया पाउडर
  • तेल या घी जरूरतानुसार
  • नमक स्वादानुसार.

विधि

  • कड़ाही में तेल गरम कर जीरा तडक़ाएं और फिर प्याज का पेस्ट मिला कर भूनें.
  • अब इस में अदरकलहसुन का पेस्ट मिला कर चलाते हुए भूनें.
  • टमाटर की प्यूरी भी मिला दें और तेल छोडऩे तक भूनें.
  • अब सभी मसाले मिला कर माध्यम आंच पर चलाते हुए भूनें.
  • इस मिश्रण में काजू का पेस्ट भी मिला दें और चलाते हुए भूनें ताकि पेस्ट चिपके नहीं.
  • अब मटर मिला कर आंच धीमी करें और ढक़ कर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  • पनीर को आप हल्का सुनहरा फ्राई कर या फिर सादा भी डाल सकती हैं.
  • पनीर मिला कर 2 मिनट ढक़ कर और पकाएं.
  • धनियापत्ती से सजा कर परोसें.

‘जवाब भेजें कॉन्टेस्ट जीतें’

शाही गरम मसाला का इस्तेमाल करके आप और कौन सी डिश झटपट तैयार कर सकती है.
अपना जवाब हमें अपनी सेल्फी के साथ 98sxxxxxxx23 पर व्हाट्सएप करें. और [email protected] पर मेल करें. चुने गए प्रतिभागियों के नाम फोटो के साथ प्रकाशित किए जाएंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...