Indian Hockey : हरियाणा  के एक छोटे से गांव से आने वाली 5 फुट 7 इंच लंबी सविता पूनिया अपनी शानदार गोलकीपिंग के कारण ‘भारतीय हौकी की दीवार’ (द ग्रेट वौल औफ इंडिया) के नाम से भी जानी जाती हैं. भारतीय महिला हौकी टीम की पूर्व कप्तान और दिग्गज गोलकीपर सविता पूनिया को 26 जनवरी, 2026 को खेल के मैदान में उन के उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

गृहशोभा के साथ इस खास बातचीत में सविता खुल कर बात कर रही हैं खेल, संघर्ष, परिवार और उन लाखों महिलाओं के बारे में जो रोज अपनी जिंदगी का गोल बचाने में लगी हैं.

17 साल की उम्र में सविता को 2007 में राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया था. 2008 में सविता ने नीदरलैंड और जरमनी में आयोजित चार देशों के एक टूरनामैंट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया.

2009 में जूनियर एशिया कप में उन्होंने हौकी टीम के सदस्य के रूप में भाग लिया. 2011 में उन्होंने अपना पहला सीनियर स्तर का अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. पूनिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक मैच खेल चुकी हैं. 2013 में मलेशिया में आयोजित 8वें महिला एशियाई कप में उन्होंने भाग लिया और पैनल्टी शूटआउट में 2 महत्त्वपूर्ण गोल बचा कर भारत को कांस्य पदक दिलाया. 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में वे भारतीय हौकी टीम का हिस्सा थीं जिस ने कांस्य पदक जीता था. 2015 में हौकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कारों में पूनिया को ‘बलजीत सिंह गोलकीपर औफ द ईयर’ पुरस्कार के साथ 1 लाख रुपए का नक्द पुरस्कार प्रदान किया गया. हौकी खेल में उन के उत्कृष्ट प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...